Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Listrovert
    • Home
    • News
    • Business
    • Entertainment
    • Fashion
    • Health
    • Education
    • Lifestyle
    • Technology
    • Travel
    • Contact us
    Listrovert
    Home – Session Court या सत्र न्यायालय क्या है ? Session Court meaning in Hindi
    Did you know ?

    Session Court या सत्र न्यायालय क्या है ? Session Court meaning in Hindi

    Tomy JacksonBy Tomy Jackson9 February 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Session Court in Hindi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज के इस पोस्ट में आप विस्तारपूर्वक जानेंगे कि Session Court या सत्र न्यायालय क्या है ? इसके साथ ही यह कैसे काम करता है और आपको कब इस कोर्ट का दरवाजा खड़खड़ाना चाहिए ? इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए आपको यह पोस्ट अंत तक पढ़नी चाहिए । Session Court meaning in Hindi का यह डिटेल गाइड अगर आपको पसंद आए तो शेयर अवश्य करें ।

    जैसा कि आप जानते हैं कि हर देश की अपनी एक न्याय व्यवस्था होती है । इसमें court या न्यायालय अपनी प्रमुख भूमिका निभाते हैं । जब व्यक्ति हर जगह से निराश हो जाता है तो वह Court की ओर रुख करता है जहां उसे न्याय अवश्य मिलता है । हमारे देश में न्यायालयों को कुछ इस तरह बांटा गया है –

    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • डिस्ट्रिक्ट कोर्ट
    • लोअर कोर्ट
    • ट्रिब्यूनल

    इनमें ही District Level पर मौजूद सबसे बड़े Criminal Court को ही सत्र न्यायालय कहते हैं । तो चलिए जानते हैं session court meaning in Hindi के बारे में –

    Session Court या सत्र न्यायालय क्या है ?

    भारत में Session Court जिसे आमतौर पर सत्र न्यायालय के रूप में जाना जाता है । इसकी अध्यक्षता सत्र न्यायालय के न्यायाधीश द्वारा की जाती है । न्यायाधीश की नियुक्ति राज्य के उच्च न्यायालय द्वारा की जाती है । यह आमतौर पर आपराधिक मामलों से संबंधित होता है । इसके न्यायाधीश किसी को मौत की सजा भी दे सकते हैं ।

    सेशन कोर्ट जिला स्तर की सबसे बड़ी आपराधिक मामलों की सुनवाई करने वाला कोर्ट है । इन कोर्ट में ज्यादातर उन्हीं मामलों में सजा सुनाई जाती है जिनमें अपराधी को 7 साल या उससे अधिक की सजा दी जा सकती है । अधीनस्थ न्यायालय जिसे Subordinate Court भी कहते हैं , के पास Session Court से कम शक्तियां होती हैं और वे किसी अपराधी को मात्र 3 साल तक कि सजा सुना सकती हैं ।

    आशा है कि अब आप session court meaning in Hindi समझ गए होंगे । यह जानना बहुत जरूरी है ताकि आप confuse न हों ।

    Civil Court और Session Court में क्या अंतर है ?

    एक सिविल कोर्ट सिविल कानून से संबंधित विवादों से निपटता है, जबकि एक सत्र न्यायालय आमतौर पर आपराधिक मामलों से संबंधित होता है । 366 (i) सीआरपीसी के अनुसार, सत्र न्यायालय किसी व्यक्ति को मृत्यु या उम्र कैद की सजा सुना सकते हैं । जबकि सिविल कोर्ट इतनी सजा नहीं दे सकते हैं ।

    घरेलू कोर्ट जिसे Civil Court भी कहते हैं , सिर्फ घरेलू मामलों और Civil लॉ से जुड़े विवादों का निपटारा करता है तो वहीं Session Court आपराधिक मामलों जैसे हत्या , बलात्कार जैसे मामलों को देखता है । इस तरह आप difference between civil court and session court in Hindi समझ गए होंगे ।

    जिला या सत्र न्यायालय का जज कैसे बनें ?

    अगर आप जिला या सत्र न्यायालय का जज बनना चाहते हैं तो eligibility criteria है –

    • आप कम से कम 7 साल तक लगातार वकील के रूप में कार्यरत रहे हों
    • आप किसी भी राज्य या केंद्र सरकार में किसी भी नौकरशाही के पद पर न हों
    • आपको हाईकोर्ट का जज recommendation दे

    अगर आप ऊपर दिए तीनों Criterias को पूरा करते हैं तो आप जिला या सत्र न्यायालय के जज बन सकते हैं ।

    जज बनने के लिए आपके पास किन विशेषताओं का होना जरूरी है ?

    एक जज बनने के लिए आपके अंदर ढेरों Skills होनी चाहिए तभी जाकर आप इस पद का सुचारू ढंग से निर्वहन कर सकेंगे । ये skills निम्नलिखित हैं –

    1. ज़िम्मेदारी – यह सबसे जरूरी विशेषता आपके अंदर अवश्य होनी चाहिए । आपका हर निर्णय संविधान और कानून के हिसाब से होना चाहिए । आप जिस पद पर आसानी हैं उसकी जिम्मेदारी और महत्व का आपको ज्ञान रहना चाहिए । अगर आप ही भ्रष्टाचारी होंगे तो आम जनता न्याय के लिए कहां जाएगी ।

    2. विश्लेषणात्मक – न्यायाधीश के पद पर बैठने वाले व्यक्ति को विश्लेषात्मक होना चाहिए । आपको दिन रात ढेरों डॉक्युमेंट्स को पढ़ना , समझना और सही निर्णय लेना होता है । ऐसे में अगर आप Analysis नहीं करते हैं तो आपके judgement में कमियां होंगी । इसके साथ ही आपको किसी भी दस्तावेज़ के सत्यता का भी पता लगाना होता है ।

    • Niti Aayog क्या है और यह कैसे काम करता है ? NITI Aayog in Hindi
    • बैंक मित्र क्या होता है और कैसे बनें ? Bank Mitra बनने के फायदे – in Hindi
    • PMNRF और PM CARES में क्या अंतर है ? पीएमएनआरएफ और पीएम केयर्स
    • प्रधानमंत्री जन धन योजना क्या है ? उद्देश्य , फायदे , कैसे अप्लाई करें – Jan Dhan Yojna
    • 10 Village Business Ideas in Hindi – गांव में बिजनेस करके कमाएं हजारों रुपए

    3. बेहतर सुनने और बोलने की क्षमता – अगर आप एक जज बनने का सपना देखते हैं तो आपके पास बेहतर सुनने और बोलने की क्षमता अवश्य होनी चाहिए । कोर्टरूम के अंदर आपको होने वाली बहसों के एक एक शब्द को सुनना और समझना है । यह इसलिए क्योंकि कोई भी उन शब्दो / वाक्यों को बार बार नहीं दोहराएगा ।

    इन तीनों Skills के साथ ही आपके अंदर न्याय की भावना और धैर्य का होना अतिआवश्यक है । न्याय की भावना होने पर ही आप सही निर्णय ले पाएंगे । न्यायालय में फैसले भावुक होकर नहीं लिए जाने चाहिए । इसके साथ ही आपको हर पक्ष को ध्यान से सुनने और कई बार सहने की भी क्षमता होनी चाहिए ।

    Session Court meaning in Hindi – Conclusion

    इस पोस्ट में हमने Session Court meaning in Hindi से जुड़े सभी पहलुओं को बेहतरीन ढंग से समझाया । अगर आपको लगता है कि हमसे कोई प्वाइंट छूट गया है तो कॉमेंट करके अवश्य बताएं । इसके साथ ही अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो शेयर करना न भूलें ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Tomy Jackson
    • Website
    • Instagram

    I have always had a passion for writing and hence I ventured into blogging. In addition to writing, I enjoy reading and watching movies. I am inactive on social media so if you like the content then share it as much as possible .

    Related Posts

    Tracking Crypto Coin Prices in Real-Time

    28 April 2026

    Crypto SIP Calculator in INR Explained

    28 April 2026

    How Utilizing Ymca Vendors Enhances Community Events 04/27

    27 April 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recently Published

    Tracking Crypto Coin Prices in Real-Time

    28 April 2026

    Crypto SIP Calculator in INR Explained

    28 April 2026

    How Utilizing Ymca Vendors Enhances Community Events 04/27

    27 April 2026

    Houston Big Rig Accidents: Legal Steps for Victims and Families

    25 April 2026
    Load More
    Categories
    • Automotive
    • Business
    • Digital Marketing
    • Education
    • Entertainment
    • Fashion
    • Finance
    • Health
    • Home Improvement
    • Law
    • Lifestyle
    • News
    • Real Estate
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Home
    • About Us
    • Contact us
    • Terms and conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.