आज के समय में ज्यादा से ज्यादा लोग YouTube पर विडियोज बना रहे हैं । लोग इसे एक professional career की तरह देख रहे हैं और इससे online earning कर रहे हैं । एक YouTube चैनल बनाने और फिर उसे ग्रो करने में काफी मेहनत और समय खर्च होता है । अगर ऐसे में , आपके चैनल पर Copyright Strike आ जाए , तो यह किसी भयावह सपने से कम नहीं होगा । इसलिए इस पोस्ट में आप जानेंगे कि YouTube par copyright se kaise bache ।
नीचे दिए गए तरीके आपके यूट्यूब चैनल को किसी भी प्रकार के कॉपीराइट स्ट्राइक से बचाने में मदद करेंगे । इसलिए पोस्ट को ध्यान से पढ़ें और सभी जरूरी बातों को याद रखें । तो चलिए जानते हैं कि यूट्यूब पर कॉपीराइट से कैसे बचें :
what is copyright in YouTube in Hindi

कॉपीराइट intellectual property law का एक रूप है जो रचनात्मक अभिव्यक्ति के मूल कार्यों की रक्षा करता हैै । चलिए देखते हैं कि YouTube copyright rules in Hindi क्या है :
1. यदि आप कॉपीराइट के owner हैं , तो यह सुरक्षा आमतौर पर आपको यह नियंत्रित करने के लिए अनन्य अधिकार प्रदान करती है कि आपके काम का उपयोग कैसे किया जाता है और कौन इससे पैसा कमा सकता है । इसमें वह भी शामिल है जो इसे YouTube पर साझा कर सकता है ।
2. YouTube पर मौजूद मूल वीडियो , कॉपीराइट सुरक्षा के अधीन होते हैं , जो उनके द्वारा बनाए गए समय पर आधारित होते हैं , उन पर आधारित नहीं जो उन्हें पंजीकृत या अपलोड करने वाले पहले व्यक्ति हैं ।
YouTube पर कॉपीराइट से कैसे बचें ?
अब जबकि आपने YouTube की ही जबानी यह जान लिया कि यूट्यूब पर copyright कैसे काम करता है तो चलिए अब हम आपको बताते हैं कि आप YouTube par video upload kaise kare without copyright :
1. किसी अन्य के कंटेंट को छोटा करें
अगर आप एक YouTube video बना रहे हैं और किसी अन्य creator का कोई कंटेंट इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको समझदारी से काम लेना होगा । कोशिश करें कि उस कंटेंट का इस्तेमाल आप जीत छोटे रूप में कर सकते हैं ,करें । हालांकि , इसके लिए कोई कानून या गाइडलाइन तो नहीं उपलब्ध है जो यह बताता होकि आपको किसी अन्य का कंटेंट कितने length तक इस्तेमाल करना है ।
अगर आप किसी भी डिजिटल चैनल के लिए कंटेंट चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें. यूट्यूब स्क्रिप्ट से लेकर ब्लॉग पोस्ट तक सभी डिजिटल कंटेंट आपको उच्च गुणवत्ता की मिल जाएँगी. अधिक जानकारी के लिए Hindi content writing service पर जाएँ.
परंतु , अगर आप अपने YouTube चैनल को copyright से बचाना चाहते हैं तो आपको कोशिश करना चाहिए कि कम से कम समय के लिए उसका इस्तेमाल करें । आपको 15 सेकंड से 20 सेकंड का समय ideal रखना चाहिए , जितना कि आप किसी अन्य creator के कंटेंट को डिस्प्ले कर सकते हैं ।
2. कंटेंट के मालिक से संपर्क करें
अगर आप अपने YouTube चैनल को किसी भी प्रकार के copyright strike से बचाना चाहते हैं तो आपने जिस भी कंटेंट का इस्तेमाल किया है या करने जा रहे हैं , उसके original creator से संपर्क करें । आप उनसे Mail के द्वारा संपर्क करके उनके साथ settlements कर सकते हैं । ज्यादातर मामलों में , original content creator मान जाता है ।
अगर फिर भी सामने वाले को कोई समस्या है तो आप उसके कंटेंट के बदले में रुपए भी दे सकते हैं । इससे समस्या का समाधान हो जाएगा । कई ऐसे भी होते हैं जो permission नहीं देते , ऐसी परिस्थिति में उनके कंटेंट से दूरी बनाए रखना ही आपके लिए बेहतर साबित होगा ।
3. हमेशा royalty free content का इस्तेमाल करें
YouTube copyright strike से बचने के लिए सबसे आसान , सुरक्षित और बेहतरीन तरीका है कि आप सिर्फ royalty free content का ही इस्तेमाल अपने वीडियो में करें । Royalty free content वे कंटेंट होते हैं जिन्हें आप commercial या non commercial activities के लिए इस्तेमाल में ला सकते हैं । इसके बदले में आपको attribute देना होता है ।
एक YouTube creator के लिए ये वेबसाइट्स किसी भी प्रकार के copyright free content को डाउनलोड और इस्तेमाल करने के लिए बेहतरीन हैं :
आप Cinematic Videos , Animated Videos , Images इत्यादि इन वेबसाइट्स से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं । हालांकि , इनमें से कुछ वेबसाइट्स के कंटेंट का इस्तेमाल करने के लिए आपको attributes देने पड़ेंगे ।
4. YouTube Creator Studio की मदद लें
YouTube Channel पर ऑडियो से जुड़े कॉपीराइट से बचने के लिए आप YouTube Creator Studio की मदद ले सकते हैं । यहांं पर आपको सैंकड़ों audio content मिल जाएंगे जिन्हें आप बेफिक्र होकर अपने कंटेंट में इस्तेमाल कर सकते हैं ।
हालांकि , कुछ ऐसे audio content भी हैं जिनका attribute देना अनिवार्य है । Attribution policy को कभी भी नजरंदाज न करें , आगे जाकर आपके लिए यह सिरदर्द बन सकती है ।
5. वीडियो के डिस्क्रिप्शन में fair use का disclaimer जोड़ें
यूट्यूब कुछ परिस्थितियों में Vloggers को यह अधिकार देता है कि वे अन्य creators के कंटेंट को बिना उसके इजाजत के इस्तेमाल कर सकते हैं । अगर आप Educational purpose , research , criticism , commentary या news reporting करने के लिए किसी अन्य के कंटेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो वह fair use में आता है ।
अगर आप original content को ज्यों का त्यों अपने वीडियो में इस्तेमाल करते हैं तो copyright claim / strike आने की संभावना बढ़ जाती है । अगर आप उस कंटेंट को transform करते हैं और उसमें कुछ value add करते हैं तो ज्यादातर संभावना है कि आप कॉपीराइट से बच जायेंगे । आप अपने वीडियो के अंत में YouTube copyright disclaimer in hindi अवश्य जोड़ें –
[su_box title=”Disclaimer” style=”soft” box_color=”#ecf81d” title_color=”#1c1212″ radius=”8″]Copyright Disclaimer under section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, education and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. [/su_box]
6. ओरिजिनल कंटेंट क्रिएटर को attribute करें
आप YouTube copyright claim / strike से बचने के लिए , इस्तेमाल किए गए कंटेंट के original creator को attribute दे सकते हैं । Attribution मतलब की किसी काम का श्रेय देना । ऐसा करने के लिए आप original content का url , क्रिएटर के सोशल प्रोफाइल का लिंक , नाम नाम इत्यादि वीडियो के डिस्क्रिप्शन में दे सकते हैं ।
- YouTube SEO Tips in Hindi
- एक professional youtube channel कैसे बनाएं
- YouTube पर सब्सक्राइबर कैसे बढ़ाएं
इसका यह बिल्कुल भी मतलब नहीं है कि इससे आप copyright infringement को violet करने से बच गए । Attribution देने से ज्यादातर कंटेंट क्रिएटर्स खुश हो जाते हैं और ज्यादातर किसी भी प्रकार का कॉपीराइट क्लेम नहीं करते ।
7. YouTube’s new “Checks” feature की मदद लें
YouTube ने हाल ही में नए “Checks” feature को लॉन्च किया है जिसकी मदद से आप copyright infringement से आसानी से बच सकते हैं । इसकी मदद से आप चैनल ऐप वीडियो को publish करने से पहले ही जान जाते हैं कि वीडियो की सामग्री कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन करती है या नहीं । जब भी आप वीडियो अपलोड करेंगे तो यह सबसे पहले 100% upload होगा ।
अपलोड होने के बाद progress bar जब “checks” पर जायेगा तो आपको यहां पता चलेगा कि आपका कंटेंट copyrighted है या नहीं । अगर कोई समस्या नहीं है तो आपको कॉपीराइट और ad suitability के आगे green tick दिखाई देगा । अगर कोई समस्या है तो see details लिखा हुआ आएगा यानि कि आपका वीडियो original work नहीं है ।
कई बार ऐसा होता था कि अनजाने में भी creators विडियोज अपलोड करते थे जिसमें किसी अन्य का original work भी होता था, जिसके बाद परेशानी का सामना करना पड़ता था । परंतु, अब आप इस परेशानी से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं ।
How to remove copyright claim on YouTube
ऊपर आपने जाना कि आप किस प्रकार यूट्यूब पर कॉपीराइट से बच सकते हैं । परंतु, सभी जरूरी copyright guidelines को मानने के बावजूद अगर कॉपीराइट स्ट्राइक या क्लेम आ जाते तो क्या करें ?
[su_list icon=”icon: arrow-right” icon_color=”#2a2c29″ indent=”-1″]
- वीडियो को उस हिस्से को trim करें जिसपर copyright strike या claim आया हो
- अगर कॉपीराइट ऑडियो की वजह से है तो उसे replace या mute करें
- अगर आपके पूरे वीडियो कंटेंट पर क्लेम या स्ट्राइक आया है तो उसे तुरंत डिलीट करें
- Original owner से संपर्क करें और उनसे क्लेम या स्ट्राइक वापस लेने की विनती करें
FAQs on YouTube copyright in Hindi
चलिए अब बात करते हैं YouTube Copyright से जुड़े ढेरों Frequently Asked Questions के बारे में जिन्हें अकसर करके पूछा जाता है :
1. YouTube Copyright claim और strike में क्या अंतर है ?
YouTube copyright claim का सामना आप तब करते हैं जब आप किसी अन्य का copyright content बिना उसकी इजाजत के इस्तेमाल करते हैं । ऐसे में कॉपीराइट होल्डर आपकी वीडियो को मोनेटाइज करा सकता है जिसके बाद वीडियो पर होने वाली कुल कमाई उसके पास जायेगी ।
तो वहीं , इसके उलट copyright strike में कॉपीराइट होल्डर आपकी वीडियो को यूट्यूब से हटाने का निर्णय लेता है और इसके लिए उसके पास पूरी क्षमता भी है । इससे आपके चैनल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और कई features को restrict कर दिया जाता है ।
2. अगर कोई अन्य आपकी वीडियो को बिना इजाजत के इस्तेमाल करता है तो आप क्या कर सकते हैं ?
ऐसे में आप उसके चैनल पर कॉपीराइट स्ट्राइक भेज सकते हैं जिसके बाद वह वीडियो यूट्यूब से डिलीट हो जायेगी । इसके अलावा , आप ऊपर बताए गए तरीके के जैसे ही उसका कंटेंट खुद के लिए monetise करा सकते हैं जिसके बाद उस वीडियो पर होने वाली earning सीधे आपको मिलेगी ।
3. कैसे पता करें कि कोई अन्य मेरा ओरिजिनल कंटेंट बिना इजाजत के इस्तेमाल कर रहा है ?
इसके लिए आप YouTube copyright match tool का इस्तेमाल कर सकते हैं । हालांकि , जब कोई अन्य आपके वीडियो को अपनेे किसी कंटेंट में इस्तेमाल करता है या फिर reupload करता है , ऐसे में आपको YouTube अपनी तरफ से इसके बारे में notification भेजता है । इसके बाद आप तय कर सकते हैं कि आप उसके साथ क्या करना चाहते हैं ।
4. क्या Copyright Disclaimer लिखने के बाद भी चैनल पर कॉपीराइट स्ट्राइक आ सकता है ?
जी बिलकुल , copyright disclaimer आपको किसी भी प्रकार की गारंटी नहीं देता कि आप दूसरों के कंटेंट को बिना किसी strike या claim के इस्तेमाल कर सकते हैं । हालांकि , यह disclaimer लिखने से ज्यादातर claim / strike complaints से आप बच जाते हैं । साथ ही , अगर आपका कंटेंट Criticism , Comment , Reporting , Teaching , Research and scholarship के लिए है तब आप डिस्क्लेमर देकर बच सकते हैं ।
5. क्या मेरे यूट्यूब चैनल पर copyright strike / claim आने के बाद चैनल मोनेटाइज हो सकता है ?
जी हां , copyright claim या strike आने के बावजूद भी आपका चैनल monetise हो सकता है और आप play button अर्न कर सकते हैं । हालांकि , कॉपीराइट क्लेम या स्ट्राइक आने के बाद उस चैनल की reputation यूट्यूब के नजर में खराब हो जाती है । ऐसे में आपको monetisation मिलने में समस्या हो सकती है ।
6. YouTube पर कॉपीराइट स्ट्राइक या क्लेम कौन कर सकता है ?
इसके लिए कोई particular company नहीं बनी है कि सिर्फ वही आपके चैनल पर स्ट्राइक या क्लेम कर सकते हैं । अगर किसी का भी कंटेंट original रहा और उसे आपने बिना इजाजत के इस्तेमाल किया है तो आपके चैनल पर वह स्ट्राइक भेज सकता है । आप भी अपने original content को इस्तेमाल करने के बदले में किसी अन्य चैनल को कॉपीराइट स्ट्राइक भेज सकते हैं ।
7. क्या 30 सेकंड से कम का copyright content इस्तेमाल करना सही रहेगा ?
ज्यादातर मामलों में नहीं ! copyright content कितना भी छोटा हो इसपर कॉपीराइट स्ट्राइक या क्लेम आ सकता है । छोटा वीडियो इस्तेमाल करना यह गारंटी तो नहीं देता कि आप स्ट्राइक से बच जायेंगे । हालांकि , अगर आप कॉपीराइट कंटेंट का इस्तेमाल करना ही चाहते हैं तो उसे बहुत ही छोटे रूप में , उसमें editing और voice के साथ थोड़ी बहुत छेड़छाड़ के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं । पर यह risky है ।
8. क्या यूट्यूब विडियोज में copyright image इस्तेमाल करने से भी कॉपीराइट स्ट्राइक या क्लेम आ सकता है ?
किसी के बिना परमिशन के ओरिजिनल कंटेंट को चुराना copyright infringement ही है । परंतु , images के संदर्भ में देखा जाए तो आपको ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है । उनकी वजह से आपको कभी कोई कॉपीराइट स्ट्राइक नहीं आएगा । अगर आप ऑनर से permission लें या उन्हें attribute करें तो यह ज्यादा बेहतर होगा ।
9. क्या Google के कंटेंट को यूट्यूब में बिना किसी कॉपीराइट स्ट्राइक के इस्तेमाल कर सकते हैं ?
Google के कंटेंट जैसे images , articles इत्यादि का इस्तेमाल आप बहुत सारी परिस्थितियों में कर सकते हैं । जैसे अगर आप एक book summary लिखना चाहते हैं तो आप किसी के आर्टिकल का इस्तेमाल कर सकते हैं । परंतु , उन्हें attribution जरूर दें नहीं तो आप legal disputes में फंस सकते हैं । इसके अलावा , किसी भी प्रकार के वीडियो चाहे वह यूट्यूब पर उपलब्ध हो या न हो , बिना permission इस्तेमाल न करें ।
10. बिना copyright के YouTube पर मूवी कैसे अपलोड करें ?
अगर आप चाहते हैं कि बिना copyright strike या claim के यूट्यूब पर मूवी अपलोड की जाए तो इसके लिए आपको इन points को ध्यान में रखें :
- Original owner से संपर्क करें और उनसे permission लें
- फिल्म अपलोड करने से पहले चेक करें कि क्या यह creative commons license के अंतर्गत आता है, अगर हां तो आप वीडियो इस्तेमाल कर सकते हैं
- उस फिल्म पर ad revenue को बंद कर दें
- फिल्म के गानों और scenes के साथ छेड़छाड़ करें
ऊपर दिए गए तरीकों की मदद से आल बिना कॉपीराइट के यूट्यूब पर मूवी अपलोड कर सकते हैं । हालांकि, पहले 2 points को छोड़कर अन्य रास्ते अपनाने पर यह गारंटी नहीं है कि क्लेम या स्ट्राइक नहीं आएगा ।
11. YouTube copyright permission कैसे लें ?
अगर आप किसी original content creator का परमिशन लेकर उसके वीडियो का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो यह सबसे बढ़िया होगा । आप जिस चैनल का वीडियो इस्तेमाल करना चाहते हैं उसके About Us पेज पर जाएं और वहां आपको contact details मिल जायेंगी । इन कॉन्टैक्ट डिटेल्स की मदद से आप उनसे एक सभ्य भाषा में बात करें और उनसे वीडियो इस्तेमाल करने की परमिशन मांगें ।
12. YouTube पर copyright कैसे आता है ?
जब आप किसी अन्य channel के original video content को बिना उसकी permission के अपने चैनल पर इस्तेमाल या अपलोड करते हैं तो यूट्यूब उन्हें notify करता है । यूट्यूब पर अपलोड करने के बाद हर वीडियो की एक video id बन जाती है और यूट्यूब का smart detection intelligence तुरंत original owner को यह बताता है कि आपका कंटेंट किसी अन्य न इस्तेमाल किया है ।
अगर आपने real creator से परमिशन नहीं ली होती है तो वह आपको copyright strike या claim भेज देता है । इस तरह आप समझ गए होंगे कि कॉपीराइट क्लेम कैसे आता है ।
YouTube कर copyright से कैसे बचें ? – निष्कर्ष
आपने जाना कि YouTube par copyright se kaise bache । अगर आपके मन में इससे जुड़े अन्य प्रश्न हैं तो आप कॉमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं । इसके साथ ही , अगर वीडियो से आपकी मदद हुई हो तो शेयर अवश्य करें ।
अगर आप एक yotuber हैं और अपने हिंदी चैनल के लिए उचित दाम में scripts लिखवाना चाहते हैं तो हम आपकी इसमें मदद कर सकते हैं । ज्यादा जानकारी के लिए YouTube script writing service पर जाएं ।



