Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Listrovert
    • Home
    • News
    • Business
    • Entertainment
    • Fashion
    • Health
    • Education
    • Lifestyle
    • Technology
    • Travel
    • Contact us
    Listrovert
    Home – Keyword Stemming क्या है ? यह SEO के लिए कैसे बेहतर है ?
    Blogging

    Keyword Stemming क्या है ? यह SEO के लिए कैसे बेहतर है ?

    Tomy JacksonBy Tomy Jackson9 February 2024Updated:9 February 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Keyword stemming क्या है और seo के लिए कैसे जरूरी है
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    क्या आपने Keyword Stemming के बारे में सुना है ? क्या आप जानते हैं कि Keyword Stemming आपकी वेबसाइट के SEO के लिए कैसे बेहतर है ? इसकी मदद से कैसे Organic Search Traffic बढ़ाई जा सकती है ? अगर नहीं , तो हम आपको इसके बारे में पूरी Detailed जानकारी देंगे ।

    Blogging की दुनिया में आपने ढेरों Terms जैसे Keyword Research , Keyword Stuffing इत्यादि के बारे में सुना होगा । परन्तु , आज हम आपको बताएंग कि Keyword Stemming SEO के लिए कैसे बेहतर है ! तो चलिए शुरू से शुरू करते हैं –

    Keyword Stemming क्या है ?

    Keyword Stemming एक प्रकार से गूगल द्वारा किसी भी Keyword या phrase के अलग अलग Forms को समझने के Ability को कहते हैं । Google सबसे पहले root word जिसे stem word भी कहते हैं , को analyse करते हुए उसके अन्य formations को भी देखता है ।

    ऊपर की तस्वीर में आप देख पा रहे होंगे कि ” बात ” एक keyword है जिसके अन्य variations भी हैं । ठीक उसी तरह ” sell ” के भी अन्य variations हैं । गूगल इन्हीं Variations और keywords को एनालाइज करता है जो एक ही तरह के information को produce करते हैं । इसे ही Keyword Stemming कहते हैं जो SEO के लिहाज से बेहतर होता है ।

    दूसरे उदाहरण से समझें तो मां लीजिए आपने अपने blog post में Search शब्द का प्रयोग किया है । Google तब आपके Search शब्द को root keyword मानकर उससे जुड़े अन्य variations जैसे searches , searched , searching , searchable को भी एक ही keyword का हिस्सा मानेगा । बस यही होती है Keyword Stemming जिसका फायदा SEO में होता है ।

    Keyword Stemming के लिए Keyword Research कैसे करें ?

    अब हम बात करेंगे कि Keyword Stemming के लिए आप keyword Research कैसे कर सकते हैं । इसके लिए आपको इन Tools का सहारा लेना पड़ेगा –

    • Google के LSI Keywords
    • Google के related Searches
    • Karooya
    • SEMrush
    • Ubersuggest

    Popular Reads

    • Keyword Research कैसे करें ? कीवर्ड रिसर्च के लिए Free Tools कौन से हैं
    • Ghostwriting क्या है ? आप एक ghostwriter कैसे बन सकते हैं ?

    Ubersuggest की मदद से कीवर्ड स्टेमिंग के लिए कीवर्ड कैसे ढूंढे ?

    आप आसानी से अपने ब्लॉग कंटेंट के लिए ढेरों Keyword Stemming ideas ढूंढ सकते हैं । इंटरनेट पर ढेरों platforms हैं पर हम आपको बताएंगे कि Neil Patel के ubersuggest की मदद से आप कैसे इन keywords को आसानी से ढूंढ सकते हैं –

    • सबसे पहले Ubersuggest की वेबसाइट पर जाएं । वहां आपको सबसे ऊपर एक search box दिखेगा ।
    • उस search box में उस keyword को डालें जिसके अन्य variations को आप ढूंढना चाहते हैं ।
    • अपने desired keyword को सर्च करने के बाद आप पाएंगे कि आपके पास ढेरों keywords के options आ गए हैं जो एक दूसरे से काफी मेल खाते हैं । Keyword Stemming के लिए आप इन कीवर्ड को आसानी से pick कर सकते हैं ।
    • इसके साथ ही अल यह भी देख सकते हैं कि उन keywords पर रैंक करना कितना मुश्किल है ।

    Yoast SEO की मदद से कीवर्ड स्टेमिंग करें

    एक बाद जब आपके पास ढेरों Root Keyword के variations मिल जाएं तो आप पोस्ट लिखना शुरू करें । अगर आप SEO Friendly पोस्ट लिखना चाहते हैं और keyword stemming को भी optimised तरीके से उपयोग में लाना चाहते हैं तो आपको Yoast SEO को इंस्टॉल करना चाहिए ।

    Yoast seo की मदद से keyword stemming

    इसकी मदद से आप आसानी से अपने keywords को सही तरीके से optimise करके blog post लिख सकते हैं । WordPress पर ब्लॉगिंग कर रहे लोगों के पास यह Plugin जरूर होना चाहिए ।

    Yoast SEO ने हाल ही के अपडेट में यह अनाउंस किया कि वे अब किसी भी keyword के synonyms को भी keywords में count करेंगे । किसी भी keyphrase का synonym एक तरह से वह keyword ही होता है । इसकी मदद से आप अपने कंटेंट को ज्यादा readable और search engines के लिए optimise कर सकते हैं । इस तरह से keyword stemming को इसमें जोड़ दिया गया । आप इसको इस तरह समझें कि Longest River in Ranchi और Ranchi’s longest river को अब एक ही keyword माना जाता है । तो इस तरह आप Yoast SEO की मदद से keyword stemming को सही तरीके से use कर सकते हैं ।

    Keyword stemming को कब नहीं यूज करना चाहिए ?

    चलिए अब बात करते हैं कि Keyword Stemming को कब नहीं use करना चाहिए । Keyword stemming का गलत use आपके कंटेंट को low quality का बना देगा । इसके साथ ही google और आपके readers को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगा ।

    Keyword Stemming तभी करें जब आप sure हों कि आप जो keyword use कर रहे हैं , वह उस context से मेल खाता हो । यानि कि अगर आप ” hair cutting saloon ” के लिए रैंक करना चाहते हैं । परन्तु आपने keyword stemming किया है तो गूगल आपको hair cutting ideas के लिए भी रैंक कर सकता है । यह बिल्कुल भी आपके context से बाहर होगा । इस तरह से users बाउंस बैंक होंगे और आपका seo खराब होगा । किसी भी keyword को over optimise करना आपके ब्लॉग के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है । यह एक तरह से keyword stuffing ही है ।

    Must Read

    • Debugging क्या है ? USB debugging का एंड्रॉयड में क्या उपयोग है ?
    • Keyword Cannibalisation क्या है ? इसे कैसे solve करें ?

    Conclusion

    हाल के कुछ सालों में गूगल ने अब लोगों के satisfaction को ज्यादा महत्व देना शुरू कर दिया है । पहले यह होता था कि लोग keyword stuffing करके अपने articles को रैंक करवाते थे । इससे Quality Content का पता लगाना मुश्किल हो जाता था । परन्तु , अब google के एक के बाद एक नए updates ने सिर्फ और सिर्फ users के satisfaction को सबसे बेस्ट parametere मानना शुरू कर दिया है ।

    अगर आप keyword stemming करते हैं तो users का ब्राउजिंग एक्सपीरिएंस खराब होगा । इस तरह से गूगल आपकी search ranking खराब कर देगा । इसलिए Keyword Stemming का सही तरीके से उपयोग करें । Keyword stemming आपके SEO के लिए तब बेहतर हैं जब आप इसको optimised तरीके से उपयोग करते हैं ।

    तो यह रहा हमारा Keyword Stemming के ऊपर Detailed पोस्ट । अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे शेयर करें ।।किसी भी प्रश्न के लिए नीचे कमेंट करें । आप हमें contact भी कर सकते हैं ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Tomy Jackson
    • Website
    • Instagram

    I have always had a passion for writing and hence I ventured into blogging. In addition to writing, I enjoy reading and watching movies. I am inactive on social media so if you like the content then share it as much as possible .

    Related Posts

    Getting Your Home Ready for Hot Weather Starts Here

    17 March 2026

    Why Neighbourhood Insight Matters More Than Ever in Toronto

    14 March 2026

    How to Choose the Right Concrete Style for Your Home Projects

    12 March 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recently Published

    Getting Your Home Ready for Hot Weather Starts Here

    17 March 2026

    Why Neighbourhood Insight Matters More Than Ever in Toronto

    14 March 2026

    How to Choose the Right Concrete Style for Your Home Projects

    12 March 2026

    Safe and Smooth Moves: How Casters Transform Material Handling

    12 March 2026
    Load More
    Categories
    • Automotive
    • Business
    • Digital Marketing
    • Education
    • Entertainment
    • Fashion
    • Finance
    • Health
    • Home Improvement
    • Law
    • Lifestyle
    • News
    • Real Estate
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Home
    • About Us
    • Contact us
    • Terms and conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.