आज के इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे आसानी से किसी भी वेबसाइट को Android या iOS ऐप में बदल सकते हैं । जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आने वाला समय अब App Based Technologies का रहेगा । इसलिए आपको इसके लिए भी तैयार रहना चाहिए । अगर आप ज्यादा से ज्यादा अपने वेबसाइट से पैसे कमाना चाहते हैं और अपने बिजनेस को आगे ले जाना चाहते हैं , तो आपको Apps की तरफ भी ध्यान देना चाहिए ।
इसलिए हम आपको बताएंगे कि Website ko app me kaise badle ? के बारे में । इस पोस्ट में आ जानेंगे कि आप कैसे किसी भी वेबसाइट को android या iOS ऐप में बदल सकते हैं । इसके साथ ही इसके क्या क्या फायदे हैं ? इसके साथ ही अन्य जरूरी FAQs । तो चलिए शुरू से शुरू करते हैं ।
फ्री में वेबसाइट को Android या iOS ऐप में कैसे बदलें ?
किसी भी वेबसाइट को Android या iOS में बदलने के लिए आप इन Steps को फॉलो कर सकते हैं –
1. सबसे पहले आप Appypie App builder की वेबसाइट में जाएं ।
2. इसके बाद Scroll करते हुए नीचे वेबसाइट URL की फील्ड में अपना URL डालें ।
3. URL एंटर करके सबमिट करने के बाद आपको अपने वेबसाइट के Colour Scheme का चुनाव करना होगा ।
4. Colour Scheme का चुनाव करने के बाद Save और continue पर क्लिक करके आगे बढ़ें ।
5. आपको Sign Up या Google Login का option पर क्लिक करना होगा ।
6. अगले इंटरफेस में अपने business का नाम enter करें जिसे आप बाद में भी बदल सकते हैं ।
7. Business के नाम को enter करने के बाद अपने वेबसाइट के लिए एक category चुनें । इसमें आपको ढेरों options जैसे Business , Online Shop इत्यादि मिल जाएगी ।
8. Category चुनने के बाद आपको अपने app के इंटरफेस के रंग को चुनना होगा ।
9. इसके बाद आपको ढेरों अन्य options दिखेंगे जिनकी मदद से आप ऐप को customise कर सकते हैं । इसमें आपको ऐप के Fonts और Colours को कस्टमाइज कर सकते हैं । इसके साथ ही आपको App Layout Customisation और App Element Customisation का भी ऑप्शन मिलेगा । इन्हें आप आसानी से कस्टमाइज कर सकते हैं ।
10. आप सारे Customisation करके Save & continue पर क्लिक कर सकते हैं । इसके बाद आपका App प्रोसेस होने लगेगा और बस कुछ ही मिनट में बन कर तैयार हो जाएगा । इसे आप आसानिंस डाउनलोड कर सकते हैं ।
तो इस तरह आप भी आसानी से अपने वेबसाइट को Android या iOS ऐप में बदल सकते हैं । यह बहुत ही आसान है । आप Appypie की मदद से अपने ऐप को customise भी कर सकते हैं ।
किसी भी वेबसाइट को ऐप में बदलने के लिए Appypie को क्यों चुनना चाहिए ?

अगर आप अपनी वेबसाइट को ऐप में बदलना चाहते हैं तो आपको Appypie को चुनना चाहिए । इसके ढेरों फायदे हैं । हालांकि इंटरनेट पर ढेरों ऐसे platforms हैं जिनके मदद से आप अनी वेबसाइट को Android या iOS ऐप में बदल सकते हैं जैसे –
इन ऊपर दिए गए वेबसाइट की मदद से आ किसी भी वेबसाइट को आसानी से android या iOS ऐप में बदल सकते हैं । इसके लिए आपको किसी भी Coding Knowledge की जरूरत नहीं पड़ेगी । परन्तु हमारे हिसाब से Appypie अब तक का सबसे बेस्ट Website to App converter प्लेटफॉर्म है । चलिए जानते हैं कि आपको वेबसाइट से app बनाने के लिए Appypie की मदद से क्यों लेनी चाहिए –
- अगर आप Appypie की मदद से अपनी ऐप बनाएंगे तो वह बहुत ही ज्यादा फास्ट होगी । इस वेबसाइट का दावा है कि 3g connections में भी इसके द्वारा बनाए गए app फास्ट होते हैं ।
- आपको किसी भी प्रकार की coding knowledge की जरूरत नहीं है । इसके साथ आप ऐप के कुछ कंटेंट को offline भी access कर सकते हैं ।
- Appypie की मदद से बने apps पूरी तरह से safe और secure होते हैं । ये apps पूरी तरह से GDPR Standards को फॉलो करते हुए HIPAA, PCI & SOC के साथ क्रिएट किए जाते हैं ।
- इस प्लेटफॉर्म की सबसे अच्छी बात यह है कि आपके वेबसाइट में Real Time changes इन Apps में भी बदलेंगे ।
- Appypie का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है । जैसा कि आपने ऊपर दिए गए steps को पढ़ा ही होगा जिससे कि website से android या iOS ऐप बनाया जा सके । ये steps बहुत ही आसान हैं ।
Popular Reads :
- Debugging क्या है ? USB debugging का एंड्रॉयड में क्या उपयोग है ?
- किसी भी Blocked Sites को इंडिया में कैसे खोलें ?
- किसी भी Android Phone के पासवर्ड को कैसे तोड़ें ? 5 आसान तरीके
- Hindi Dubbed Movies को डाउनलोड करने के लिए 5 Pirated Websites
- Google के Voice Search में कैसे रैंक करें ? 5 सबसे आसान तरीके
किसी भी वेबसाइट को Android या iOS ऐप में बदलने के क्या फायदे हैं ?
तो चलिए अब बात करते हैं कि आपको क्यों अपने वेबसाइट को Android या iOS ऐप में बदलना चाहिए । इसके क्या फायदे हैं –
- इसकी मदद से आप users को आसानी से customised content भेज सकते हैं । इसके अलावा आप किसी भी user के पर्सनल डाटा को कलेक्ट कर सकते हैं । यह आपको content customisation इत्यादि में मदद करेगा ।
- आप offline होकर के भी अपने app के कुछ areas को access कर सकते हैं । आपके यूजर्स बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी आपकी वेबसाइट के कुछ parts को access कर सकेंगे ।
- आपकी brand awareness बढ़ेगी । आमतौर पर देखा गया है कि On Average एक यूजर एक app पर लगभग 2 घंटे व्यतीत करता है । इस हिसाब से आप उसे Customised और Desired content देकर आसानी से अपनी brand visibility और authority को बढ़ा सकते हैं ।
- आप अपने Customers और वेबसाइट users से हर समय कनेक्ट रह पाएंगे । यह आपके sales को ज्यादा high करने में मदद करेगा । इसके साथ ही लोगों का आपके बिजनेस या कंपनी से interaction भी बढ़ेगा । आप in app notifications इत्यादि की मदद से अपने users से हर समय interact कर सकते हैं ।
- कोई भी app किसी भी वेबसाइट से ज्यादा fast और smooth होता है । यह आपके users का in app surfing experience को बढ़ाएगा । इसकी वजह से users का average time sessions बढ़ेंगे और आपकी बिजनेस को फायदा मिलेगा ।
तो अब आप समझ गए होंगे कि किसी भी वेबसाइट को android या iOS ऐप में बदलने के क्या क्या फायदे हैं । आपको इन फायदों को ध्यान में रखते हुए Mobile Apps की दुनिया में अवश्य कदम रखना चाहिए ।
यह रहा हमारा website ko android ya ios app me kaise badle का डिटेल्ड गाइड । इसकी मदद से आप आसानी से किसी भी वेबसाइट को Android या iOS ऐप में बदल सकते हैं । अगर आपके मन में अन्य कोई भी प्रश्न हो तो आप नीचे कमेंट में पूछ सकते हैं । पसंद आया हो तो शेयर करना न भूलें ।



