Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Listrovert
    • Home
    • News
    • Business
    • Entertainment
    • Fashion
    • Health
    • Education
    • Lifestyle
    • Technology
    • Travel
    • Contact us
    Listrovert
    Home – Best Hindi novel app – बेहतरीन हिंदी नॉवेल ऐप को डाउनलोड करें
    Did you know ?

    Best Hindi novel app – बेहतरीन हिंदी नॉवेल ऐप को डाउनलोड करें

    Tomy JacksonBy Tomy Jackson9 February 2024Updated:9 February 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Best Hindi novel app
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    क्या आप Best Hindi novel app की तलाश में हैं ? अगर हां, तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें । आर्टिकल में मैं आपको उन Hindi novels apps के बारे में बताऊंगा जिनकी मदद से आप बेहतरीन उपन्यास मुफ्त में पढ़ सकते हैं । नीचे दिए लिस्ट के सभी ऐप्स बिल्कुल मुफ्त हैं और बड़े ही आसानी से हजारों उपन्यास पढ़ सकते हैं ।

    आप इन ऐप्स की मदद से romance, crime, thriller, suspense जैसे कई genres की novels आप पढ़ सकते हैं । इन सभी ऐप्स को डाउनलोड करने का लिंक भी मैने डिस्क्रिप्शन के अंत मे दिया है । सभी Hindi novel apps आपको play store ऐप आसानी से मिल जायेंगे ।

    1. प्रतिलिपि

    मेरी पसंदीदा और पहले स्थान पर सबसे best Hindi novel app का नाम प्रतिलिपि है । यह भारत की सबसे बड़ी digital platform है जहां readers और writers एक दूसरे से कनेक्ट होते हैं । इस प्लेटफार्म पर आपको कुल 12 भाषाओं में कहानियां, कविताएं और उपन्यास मिलेंगे । इस ऐप पर एक से बढ़कर एक बेहतरीन उपन्यास प्रकाशित हैं जिन्हें आप पढ़ सकते हैं ।

    आप ऐप को प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं । ऐप को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको Facebook या Google Account से लॉगिन करना होगा । इसके बाद आप ऐप में दिए ढेरों categories की रचनाएं पढ़ सकते हैं । अगर आप प्रतिलिपि की मदद से हिंदी नॉवेल पढ़ना चाहते हैं तो इस link पर जाएं ।

    प्रतिलिपि ऐप की सबसे खास बात यह है कि आप इसकी मदद से पैसे भी कमा सकते हैं । अगर आप एक लेखक हैं और किसी भी genre या category में लिखते हैं तो आपको Earn money by writing in Hindi आर्टिकल पढ़ना चाहिए ।

    Pratlipi Best Hindi novel app: Download Now

    Play Store ratings: 4.5/5

    2. उपन्यास Hindi books

    सूची में अगला नाम उपन्यास Hindi books app का है । इस ऐप में आपको मुख्य रूप से उपन्यास ही पढ़ने को मिलेंगे । ऐप में बड़े बड़े उपन्यासकार जैसे प्रेमचंद, शरतचंद्र चट्टोपाध्याय, धर्मवीर भारती इत्यादि की उपन्यास कहानियां पढ़ने को मिलेंगी । इस best Hindi novel app की खास बात यह है कि इसे आप offline भी access कर सकते हैं ।

    यह ऐप आपको प्लेटफॉर्म पर आसानी से मिल जायेगा जिसका लिंक नीचे दे दिया गया है । कर्मभूमि, पथ के दावेदार, गोदान, श्रीकांत जैसी ढेरों लोकप्रिय उपन्यासों को आप बिल्कुल मुफ्त में offline पढ़ सकते हैं । इसके अलावा, इसमें आपको बच्चों की कहानियां, भूत प्रेत की कहानियां, लेख और इतिहास से जुड़े रोचक तथ्य इत्यादि भी पढ़ने को मिलेगा ।

    प्ले स्टोर पर ऐप को 1 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है । अगर आप उपन्यास प्रेमी हैं तो एक बार ऐप को अवश्य डाउनलोड कर लें ।

    उपन्यास Hindi books app: Download Now

    Play Store rating: 4.2/5

    3. Premchand Stories

    अगली Best Hindi novel app का नाम Premchand Stories है । Playstore की मदद से आप इस आप को डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया गया है । अगर आप मुंशी प्रेमचंद जी की लेखनी के कायल हैं तो आपको यह ऐप डाउनलोड करना चाहिए । ऐप में आपको प्रेमचंद द्वारा लिखित सभी कहानियां और उपन्यास पढ़ने को मिलेंगे ।

    ऐप को आप online/offline access कर सकते हैं । कुछ रचनाएं जिन्हें आप ऐप में देखेंगे :

    • दो बैलों की कथा
    • पूस की रात
    • पंच परमेश्वर
    • बड़े घर की बेटी
    • मंत्र
    • होली की छुट्टी

    इसके अलावा भी आपको ढेरों अन्य प्रेमचंद की रचनाएं ऐप में मिलेंगी । ऐप को प्ले स्टोर से 1 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है । इसके अलावा, ऐप में progress report, easy scrolling, new fonts, full screen reading जैसे ढेरों फीचर्स भी दिए गए हैं ।

    Premchand Stories app: Download now

    Play Store rating: 4.5/5

    4. Matrubhumi: Premium novels, books, stories

    अगर आप Best Hindi novels, books और stories की large collections पढ़ना चाहते हैं तो ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं । इसमें आपको कुल 3 भाषाओं में रचनाएं मिलेंगी जो हैं गुजराती, हिंदी, मराठी और अंग्रेजी । आप न सिर्फ ऐप पर रचनाएं पढ़ सकते हैं बल्कि short videos, plays, web series और songs भी देख सकते हैं ।

    आप ऐप पर मौजूद ढेरों हिंदी भाषा के उपन्यास पढ़ सकते हैं । आप पुराने उपन्यासकारो और कहानिकारों की रचनाएं तो पढ़ ही सकते हैं, साथ ही नए जमाने के उपन्यासकार की रचनाएं भी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं । अगर आप भी कहानियां, कविताएं या उपन्यास लिखते हैं तो आप प्लेटफॉर्म से जुड़ सकते हैं ।

    अगर आप उपन्यास पढ़ना नहीं चाहते तो उसे आसानी से सुन भी सकते हैं । प्लेटफॉर्म पर कई रचनाएं आप पढ़ने के बजाय सुन सकते हैं । यह ऐप audio stories का बड़ा कलेक्शन है ।

    Matrubhumi App: Download now

    Play Store rating: 4.4/5

    5. StoryMirror

    अगली ऐप जिसकी मदद से आप ढेरों उपन्यास और कहानियां पढ़ सकते हैं, उसका नाम StoryMirror है । ऐप पर 10 भाषाओं में आपको free stories, novels, poems, quotes मिलेगा । इसके अलावा, आपको audio stories भी इस प्लेटफार्म पर मिल जायेंगी । प्लेटफॉर्म पर ज्यादातर नए रचनाकारों की रचनाएं ही आपको मिलेंगी ।

    अगर आप नए लेखकों की रचनाएं पढ़ना पसंद करते हैं तो ऐप को डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं । अगर आप भी कहानियां, कविताएं इत्यादि लिखते हैं तो ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं । इस प्लेटफॉर्म पर समय समय पर कई online competitions भी चलते रहते हैं जिसमें आप भाग ले सकते हैं ।

    StoryMirror App: Download Now

    Play Store ratings: 4.5/5

    6. Amazon Kindle

    Amazon Kindle दुनिया की सबसे बड़ी कहानियों और उपन्यासों का collection है । हालांकि, यह मुफ्त नहीं है और इसका susbcription लेना अनिवार्य है । ऐप पर कुछ कंटेंट आपको मुफ्त में मिल जायेगा परंतु ज्यादातर कंटेंट आप तभी access कर पाएंगे जब आप इसका subscription लेंगे । आप ऐप की मदद से Hindi, English, Tamil, Marathi और Malayali भाषा में कंटेंट पढ़ सकते हैं ।

    दुनिया भर के best selling novels और books आपको ऐप पर मिल जायेगा । प्लेटफॉर्म पर मौजूद सभी कंटेंट ebook format में उपलब्ध है । अगर आप comics पढ़ने के शौकीन हैं तो भी आप प्लेटफॉर्म के मदद से पढ़ सकते हैं ।

    Amazon Kindle best novel app को आप प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया गया है । प्ले स्टोर पर इसे 10 करोड़ से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है । आप बहुत ही कम रुपए में इसका सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं और अपनी मनपसंद novels पढ़ सकते हैं ।

    Amazon Kindle App: Download Now

    Play Store rating: 4.7/5

    Conclusion on best Hindi novel app

    Best Hindi novel app में मैने आपको कुल 6 ऐप्स के बारे में बताया जिनकी मदद से आप आसानी से ढेरों उपन्यास पढ़ सकते हैं । आप इन्हें प्ले स्टोर पर मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं जिनका लिंक दे दिया गया है । अगर आप ऐसे Hindi novel apps जानते हैं जो बेहतरीन होते हुए भी इस सूची में नहीं हैं तो कॉमेंट करें ।

    इसके अलावा, आपको लिस्ट में दिए हुए ऐप्स में सबसे ज्यादा कौनसा ऐप पसंद है यह भी बताएं । आर्टिकल helpful लगा हो तो शेयर जरूर करें ।

    Apps for novel Hindi novel app
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Tomy Jackson
    • Website
    • Instagram

    I have always had a passion for writing and hence I ventured into blogging. In addition to writing, I enjoy reading and watching movies. I am inactive on social media so if you like the content then share it as much as possible .

    Related Posts

    What Makes a Resort World-Class? Key Features to Look For

    1 May 2026

    Essential Guide to Buying a Home in Naples, Florida

    1 May 2026

    Tracking Crypto Coin Prices in Real-Time

    28 April 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recently Published

    What Makes a Resort World-Class? Key Features to Look For

    1 May 2026

    Essential Guide to Buying a Home in Naples, Florida

    1 May 2026

    Tracking Crypto Coin Prices in Real-Time

    28 April 2026

    Crypto SIP Calculator in INR Explained

    28 April 2026
    Load More
    Categories
    • Automotive
    • Business
    • Digital Marketing
    • Education
    • Entertainment
    • Fashion
    • Finance
    • Health
    • Home Improvement
    • Law
    • Lifestyle
    • News
    • Real Estate
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Home
    • About Us
    • Contact us
    • Terms and conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.