Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Listrovert
    • Home
    • News
    • Business
    • Entertainment
    • Fashion
    • Health
    • Education
    • Lifestyle
    • Technology
    • Travel
    • Contact us
    Listrovert
    Home – Flipkart Plus क्या है ? Flipkart Plus Member मुफ्त में कैसे बनें – Page 8
    How-to-guides

    Flipkart Plus क्या है ? Flipkart Plus Member मुफ्त में कैसे बनें

    Tomy JacksonBy Tomy Jackson9 February 2024Updated:9 February 2024No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Flipkart plus के बारे में पूरी जानकारी , कैसे unlock करें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इस पोस्ट में हम बात करेंगे कि Flipkart Plus क्या है ? आप किन किन तरीकों से Plus Member कैसे बन सकते हैं ? इसके benefits क्या हैं ? इसके साथ ही हम फ्लिपकार्ट प्लस membership से जुड़े FAQs ( Frequently Asked Questions ) और उनके उत्तर भी आपको बताएंगे । क्या आप प्लस मेंबर बनने के तरीकों की तलाश में है ? अगर हां , तो आप बिल्कुल सही जगह हैं । आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ें ।

    Flipkart Plus क्या है ?

    Flipkart plus क्या है

    फ्लिपकार्ट ने 15 August , 2018 को एक प्रोग्राम ‘ Flipkart Plus लॉन्च किया जोकि एक Loyalty Program था । इसके तहत , उन Customers को Coins ( Supercoins ) दिए जाते हैं जो Flipkart से खरीददारी करते हैं । ऐसे में अगर आपके पास कुल मिला कर 300 Coins हो जाते हैं तो आप Plus Member आसानी से बन जाते हैं ।

    इसके साथ ही अन्य तरीकों से भी आप Plus Membership को Unlock कर सकते हैं जिनके बारे में हम नीचे बताने जा रहे हैं :

    Flipkart Plus Member कैसे बनें ?

    आप नीचे दिए गए तरीकों से आसानी से फ्लिपकार्ट का Plus Member बन सकते हैं । तो चलिए एक एक करके सभी के बारे में बात करते हैं :

    1. Supercoins की मदद से प्लस मेंबरशिप unlock करें

    सबसे पहला तरीका जिसकी मदद से आप आसानी से plus membership पा सकते हैं , वो है Supercoins की मदद से । जब भी आप flipkart से खरीददारी करते हैं तो उसके बदले में आपको कुछ सुपर Coins मिलते हैं । अगर आप इन Supercoins को फ्लिपकार्ट द्वारा किसी भी Rewards को अनलॉक करने में खर्च नहीं करते हैं तो यह जमा होता जाता है ।

    जैसे ही आपके पास कुल 300 Coins हो जाएंगे , आपका Flipkart Plus Membership अपने आप अनलॉक ही जायेगा । हालांकि , अगर आप कम खरीददारी करते हैं तो supercoins भी कम ही मिलेंगे , आपको 300 Supercoins जुटाने में काफी मेहनत लगेगी । Plus Membership के लिए आपके Coins बिल्कुल भी deduct नहीं होंगे । बस यूं समझ लीजिए कि 300 Supercoins एक तरह से Fk प्लस मेंबरशिप के लिए आपकी elgibility को दर्शाता है ।

    2. College Identity Proof की मदद से प्लस मेंबरशिप unlock करें

    जी हां , आपने सही पढ़ा । अगर आप College Student हैं तो आसानी से Flipkart Plus Member बन सकते हैं । आपको बस अपनी Original College Id फ्लिपकार्ट के पोर्टल में अपलोड करनी है । आपको Verification Process के 24 घंटे से लेकर 1 सप्ताह तक में प्लस मेंबरशिप मिल जाएगी । इन 5 Steps से आप आसानी से प्लस मेंबरशिप अनलॉक कर सकते हैं :

    • सबसे पहले Flipkart Plus Zone पर जाएं और इसे खोल लें ।
    • इसमें आपको Upload Your College Id to unlock plus का एक ग्राफिक बना हुआ दिखाई देगा । इसपर क्लिक करें ।
    • क्लिक करने के उपरांत आपसे आपकी details मांगेगा जिसे सही सही भर दें ।
    • इसके उपरांत अपने College id की Front Photo और Back Photo क्लिक करें और अपलोड करें ।
    • अपलोड करने के बाद अगर आपकी सारी जानकारी Valid निकली और अगर आपका Flipkart Plus Membership के Request को Accept कर लिया गया तो आपको 1 साल के लिए फ्री Flipkart प्लस मेंबरशिप मिल जाएगी ।

    3. Quiz के माध्यम से Flipkart Plus मेंबरशिप अनलॉक करें

    फ्लिपकार्ट समय समय पर ऑनलाइन Quiz अपने पोर्टल पर डालता है । इसमें आपको कुछ सवालों के सही जवाब देने होते है जिसके बाद आप आसानी से फ्लिपकार्ट के plus member बन जाएंगे । फ्लिपकार्ट के Hompage पर अगर किसी Banner में “Play This Quiz & Win Free Plus Membership” लिखा हुआ आए , तो उसपर आप क्लिक कीजिए । क्लिक करने के बाद आपके ने कुछ प्रश्न आ जाएंगे जिनका सही जवाब देने पर आपको सानी से FK का प्लस मेंबरशिप मिल जाएगा ।

    Flipkart Plus Membership के फायदे

    Flipkart plus membership के फायदे

    जैसे ही आप ऊपर दिए गए तरीकों कि मदद से Flipkart Plus मेंबरशिप Unlock करते हैं , आपको ढेरों benefits मिल जाते हैं । Flipkart अपने Plus Members को ढेरों फायदे देता है जिनके बारे में हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं :

    1. मुफ्त और तेज Shipping

    Flipkart Plus मेंबर होने का सबसे जबरदस्त फायदा यह है कि आप जितने भी Products Flipkart से खरीदेंगे , उनकी Delivery Charge नहीं लगेगी । इसके साथ ही आपके Products की delievery भी 2 गुना तेजी से होगा । हालांकि , Free Delivery Charges सिर्फ और सिर्फ Flipkart Assured Products पर ही काम करेंगे । इसके अलावा अगर आप कोई प्रोडक्ट लेंगे तो उसपे Normal Delivery Charge लगेगा ।

    2. Sales के लिए प्रारंभिक पहुँच

    Flipkart Plus मेंबर होने का अगला फायदा यह है कि आपको Flipkart के द्वारा समय समय पर चलाए गए sales ( Diwali Sale , Holi Sale , इत्यादि ) को Non-Plus Members से पहले ही access मिल जाएगा । यानि कि आप 1 या 2 दिन पहले से ही FK Sale से शॉपिंग कर सकते हैं । इसे Early Access To Sales कहते है ।

    3. प्राथमिकता ग्राहक सहायता

    प्राथमिक ग्राहक सहायता जिसे Priority Customer Support भी कहते हैं । इसको इस तरह समझिए कि अगर आप flipkart के shopping और product से जुड़े किसी भी समस्या के लिए FK customer Support की सहायता लेते हैं , तो आपको प्राथमिकता दी जाएगी । इससे यह फायदा होगा कि आपके issues को सबसे पहले Solve करने की कोशिश होगी और आपके Questions का जवाब ज्यादा जल्दी और सबसे पहले दिया जाएगा ।

    4. Flipkart के Rewards को अनलॉक करना

    आमतौर पर फ्लिपकार्ट द्वारा प्रोवाइड किए गए rewards सभी के लिए होते हैं । परन्तु , कुछ ऐसे भी Rewards हैं जिनको सिर्फ और सिर्फ Flipkart Plus मेंबर्स ही अनलॉक कर सकता है । अगर आप non – plus मेंबर हैं तो आपके पास चाहते जितना भी Coins क्यों न रहे , कुछ Rewards को आप Unlock नहीं कर सकते । ये Rewards कुछ इस प्रकार हैं :

    • BOOK MY SHOW ( ₹ 300 off on your Next Movie )
    • Domino’s pizza ( ₹ 300 off on your next pizza )
    • tinder ( get 1 month tinder plus ) इत्यादि ।

    5. Flipkart Videos को फ्री में देखें

    अगर आप Flipkart Plus Member बन जाते हैं तो Flipkart Videos का आनंद उठा सकते हैं । Amazon Prime Video की ही तरह अब फ्लिपकार्ट ने भी अपने Plus Users को फ्री में हजारों Videos को फ्री में देखने का एक बेहतरीन मौका दिया है । अगर आप Flipkart Plus Member हैं तो आप आसानी से Flipkart के videos और Popular वेब सीरीज जैसे Backbenchers इत्यादि का लुफ्त उठा सकते हैं ।

    Flipkart Plus के Frequently Asked Questions ( FAQs )

    अब चलिए बात कर लेते हैं Flipkart के FAQs के बारे में :

    1. आप Supercoins कैसे कमा सकते हैं ?

    आप अगर Flipkart Plus मेंबर हैं और फ्लिपकार्ट से 100 रुपए की Shopping करते हैं तो आपको 4 Coins मिलेंगे । अगर आप plus member नहीं है तो आपको मात्र 2 Coins मिलेंगे । इसके साथ ही अगर आप Plus Member हैं तो आप Maximum 100 Coins कमा सकते हैं तो वहीं Non – Plus मेंबर्स सिर्फ 50 Coins ही कमा सकते हैं ।

    2. आपके account में Supercoins कैसे क्रेडिट होंगे ?

    Shopping के तुरंत बाद आपको Supercoins नहीं मिलते हैं । जब आपके purchased प्रोडक्ट का Return Period खत्म हो जाता है तभी आपको आपके अकाउंट में Supercoins क्रेडिट किए जाएंगे ।

    3. Flipkart Plus Membership को Auto – renew कैसे कर सकते हैं ?

    प्लस मेंबरशिप को auto – renew करने के लिए आपको बस फ्लिपकार्ट से शॉपिंग करके दोबारा 300 supercoins कमाने होंगे । ऐसा करने पर आपका plus membership एक साल और बढ़ जाएगा ।

    4. क्या Flipkart Plus Membership लेने के लिए Coins deduct कराने होते हैं ?

    जी नहीं , Flipkart Plus मेंबर होने के लिए आपको 1 भी Coin deduct कराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है । जैसे कि हमने पहले ही बताया , Supercoins आपके प्लस मेंबरशिप के लिए Eligibility Criteria भर है ।

    5. क्या Supercoins एक समय के बाद Expire हो जाएंगे ?

    जी हां , Supercoins के क्रेडिट होने के 1 साल बाद , ये स्वतः ही Expire हो जाएंगे । जैसे कि आपको अगर 25 मार्च , 2020 को Supercoins मिलें तो अगले साल ठीक 25 मार्च , 2021 को ये expire भी हो जाएंगे ।

    Flipkart Plus kya hai – conclusion

    तो ये रहा Flipkart Plus पर Detailed Article । फ्लिपकार्ट और प्लस मेंबरशिप से जुड़े अगर कोई अन्य प्रश्न है तो नीचे comment box में हमें बताएं , हम अवश्य आपकी समस्या का समाधान करेंगे । इसके साथ ही Listrovert को जरूर से जरूर Subscribe करें और Notifications Allow करें ।

    Flipkart Flipkart plus How to guide
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Tomy Jackson
    • Website
    • Instagram

    I have always had a passion for writing and hence I ventured into blogging. In addition to writing, I enjoy reading and watching movies. I am inactive on social media so if you like the content then share it as much as possible .

    Related Posts

    5 Smart Ways Brands Use Video Brochures to Boost Customer Engagement

    9 June 2026

    Backyard Comfort Features That Make Winter More Enjoyable

    6 June 2026

    How Hiring a Las Vegas Injury Attorney Can Maximize Your Settlement

    6 June 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recently Published

    7 Simple Ways to Reignite the Spark in Your Relationship

    12 May 2026

    How Pickup Truck Buyers Are Balancing Style, Comfort, and Capability

    11 May 2026

    Small Business Owners Are Obsessed With This Wood Engraving Machine

    11 May 2026

    The Advantages of Choosing an Uncontested Divorce

    7 May 2026
    Load More
    Categories
    • Automotive
    • Business
    • Digital Marketing
    • Education
    • Entertainment
    • Fashion
    • Finance
    • Health
    • Home Improvement
    • Law
    • Lifestyle
    • News
    • Real Estate
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Home
    • About Us
    • Contact us
    • Terms and conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.