Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Listrovert
    • Home
    • News
    • Business
    • Entertainment
    • Fashion
    • Health
    • Education
    • Lifestyle
    • Technology
    • Travel
    • Contact us
    Listrovert
    Home – Top 5 must watch Hindi web series available on YouTube
    Entertainment

    Top 5 must watch Hindi web series available on YouTube

    Tomy JacksonBy Tomy Jackson9 February 2024Updated:9 February 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Top 5 हिंदी वेब सीरीज जो Youtube पर भी उपलब्ध है
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    क्या आप जानना चाहते हैं कि Youtube पर कौन कौन से हिंदी वेब सीरीज मौजूद हैं ? क्या आप बिना पैसे खर्च किए , Netflix या Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन लिए बिना फ्री में हिंदी वेब सीरीज देखना चाहते हैं ? तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं । हम आपको बताएंगे कि Youtube पर कौन सी Hindi Web Series उपलब्ध हैं । इसके साथ ही हम हर वेब सीरीज का ट्रेलर और Watch Link भी देंगे ।

    भारत जैसे बड़े हिंदी बोलने वाले देश में इस समय ही दी वेब सीरीज लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा है । लोग अब वेब सीरीज की तरफ झुकते चले जा रहे हैं । इसका सबसे मुख्य कारण सस्ता इंटरनेट है । खैर , नीचे दिए गए सारे वेब सीरीज पोस्ट के लिखे जाने तक youtube पर मौजूद हैं जिन्हें आप आसानी से फ्री में देख सकते हैं । तो चलिए शुरू करते हैं –

    Must watch web series Hindi

    1. Engineering Girls

    https://youtu.be/b_7I7kANNgI

    तो हमारे Top 5 हिंदी वेब सीरीज की लिस्ट में पहला नाम engineering girls का है जो Youtube पर फ्री में उपलब्ध है । यह वेब सीरीज The Timeliners द्वारा बनाया गया है । यह पूरी तरह से इंजीनियरिंग कर रही कुछ Ordinary लड़कियों की एक दिलचस्प कहानी है । इसमें इंजीनियरिंग कर रही लड़कियों के life में आई सभी परेशानियों , twists & turns की एक ऐसी कहानी है जिसे देखते हुए आप बिल्कुल भी bore नहीं फील करेंगे ।

    इस सीरीज में तीन लड़कियां सबू , कियारा और मग्गू के इंजीनियरिंग struggle को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है । इसके सबसे पहले एपिसोड को 1 जून 2018 को रिलीज किया गया था । अगर आप भी ऊपर दिए गए ट्रेलर और इन चुलबुली लड़कियों की engineering life से रूबरू होना चाहते हैं तो इस वेब सीरीज को जरूर देखें । अगर आप एक इंजीनियर हैं तो यह एक best web series for engineers Hindi है ।

    Youtube पर देखें – Click Here

    2. कोटा फैक्टरी

    यह Youtube पर उपलब्ध सभी हिंदी वेब सीरीज में से मेरी सबसे पसंदीदा है । अगर आप इस वेब सीरीज का सिर्फ एक पार्ट भी देख लेंगे तो आप इस वेब सीरीज के हर episode को देखे बिना नहीं रह पाएंगे । यह एक उम्दा किस्म का हिंदी वेब सीरीज है जिसमें IIT की तैयारी कर रहे छात्रों के जीवन , उनके संघर्षों को बखूबी दर्शाया गया है । यह हिंदी वेब सीरीज Youtube के Most Popular Content Making channel TVF द्वारा बनाया गया है ।

    अगर आप इंजीनियरिंग के छात्र या IIT की तैयारी नहीं भी कर रहे हैं तब भी आपको यह सीरीज जरूर से जरूर देखना चाहिए । इस वेब सीरीज में हर वर्ग के लोगों के लिए एक संदेश है जिसे जानना और समझना बहुत ही ज्यादा जरूरी है । Cast की बात करें तो इसमें Mayur More, Ranjan Raj, Alam Khan, Jitendra Kumar, Ahsaas Channa, Revathi Pillai शामिल हैं । इसे जरूर से जरूर देखें ।

    Youtube पर देखें – Click Here

    3. Little things ( लिटिल थिंग्स )

    तीसरे नंबर पर Little Things हिंदी वेब सीरीज आता है जो Youtube पर भी आपको आसानी से मिल जाएगा । इस वेब सीरीज के नाम से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह जिंदगी की बड़ी बड़ी चीजों के बारे में बिल्कुल नहीं है , बल्कि , यह वेब सीरीज जिंदगी की छोटी छोटी यादों , खुशियों के बारे में है । यह वेब सीरीज में रिलेशनशिप ( लाइव इन ) में रह रहे कव्या ( मिथिला पालकर ) और ध्रुव ( ध्रुव वत्स ) की cute सी कहानी है ।

    यह शो पूरी तरह से रोजमर्रा की जिंदगी की छोटी छोटी खुशियों को जीने , उन्हें महसूस करने और हमेशा खुश रहने पर है । इस वेब सीरीज में समस्याओं को बहुत ही ज्यादा Dramatic नहीं बनाया गया है । इस सीरीज का Main मकसद लोगों में Positivity भरना और छोटी छोटी खुशियों को Enjoy करना सिखाना है ।

    Youtube पर देखें : Click Here

    यह भी पढ़ें :

    • Top 10 हिंदी फिल्म जो Youtube पर भी उपलब्ध है
    • Top 5 हॉलीवुड हिंदी Dubbed फिल्म जो Youtube पर भी उपलब्ध हैं

    4. ये मेरी फैमिली

    ” ये मेरी फैमिली ” Youtube पर मौजूद सबसे बेहतरीन हिन्दी वेब सीरीज में से एक है । आप इस वेब सीरीज को फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं । यह 90’s की फैमिली पर आधारित एक बेहतरीन सीरीज है जिसके माध्यम से 90 के दशक के परिवार , परेशानियों , बच्चो और माता पिता के बच्चों के प्रति व्यवहार को दर्शाया गया है । आप ऊपर दिए गए ट्रेलर को देख कर ही अंदाजा लगा सकते हैं कि यह Family Based ड्रामा वेब सीरीज है । यह Comedy , Drama और Emotion से भरपूर है । इस सीरीज की सबसे खास बात इसकी Ending है जोकि बहुत ही खूबसूरत और Emotional है । हम Recommend करते हैं कि आप इस वेब सीरीज को जरूर से जरूर देखें ।

    Cast की बात करें तो इसमें प्रसिद्ध अभिनेत्री मोना सिंह ने एक मां और पत्नी का किरदार बखूबी निभाया है जिसे दर्शकों ने खूब सराहा भी है । इस हिंदी वेब सीरीज को कुल 8 Episodes हैं जिसमें से इसका पहला एपिसोड 12 जुलाई , 2018 को रिलीज किया गया था ।

    Youtube पर देखें – Click Here

    5. College Romance ( कॉलेज रोमांस )

    हमारे Top 5 Hindi web series available on YouTube की लिस्ट में आखिरी नाम कॉलेज रोमांस सीरीज का है जो Youtube पर फ्री में उपलब्ध है । जैसा कि इस वेब सीरीज के नाम से ही पता चल रहा है , यह पूरी तरह से कॉलेज लाइफ और रोमांस से जुड़ी कहानी है । यह हिंदी वेब सीरीज तीन दोस्तों की कहानी है जो कॉलेज के दिनों में प्यार , यादें और कुछ हसी खुशी वाले लम्हों को संजोते हैं । इसमें आपको Romance , Comedy और Drama का एक जबरदस्त मिक्सचर देखने को मिलेगा । हालांकि , यह हिंदी वेब सीरीज पूरी तरह से Adult Series है जिसे 18 + वाले देखेें तो ही अच्छा क्योंकि इसमें कई जगहों पर गाली गलौज और एडल्ट scenes दिखाए गए हैं ।

    Youtube पर उपलब्ध इस हिंदी वेब सीरीज के Cast की बात करें तो इसमें गगन अरोड़ , अपूर्वा अरोड़ा , हीरा अशार , श्रेया मेहता , केशव साधना और मनजोत सिंह मुख्य भूमिका में हैं । इसका पहला एपिसोड 7 अगस्त , 2018 को रिलीज किया गया था ।

    Youtube पर देखें : Click Here

    Must watch web series on YouTube

    इस पोस्ट में हमने जाना कि Youtube पर उपलब्ध Top 5 Hindi web series कौन कौन से हैं । ऊपर लिस्टेड सारे हिंदी वेब सीरीज आपको Youtube पर फ्री में मिल जाएगा । इसमें कोटा फैक्टरी , इंजीनियरिंग गर्ल्स , कॉलेज रोमांस , लिटिल थिंग्स और ये मेरी फैमिली शामिल है । हमने हर वेब सीरीज के Description के बाद एक लिंक दे दिया हुआ है जिसपर क्लिक करके आप सारे एपिसोड्स आसानी से देख सकते हैं ।

    Web series Web series on youtube
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Tomy Jackson
    • Website
    • Instagram

    I have always had a passion for writing and hence I ventured into blogging. In addition to writing, I enjoy reading and watching movies. I am inactive on social media so if you like the content then share it as much as possible .

    Related Posts

    How Professional Drain Cleaning Transforms Your Home Environment?

    11 April 2026

    How Plumbers in Atlanta Guarantee Efficient Repairs?

    11 April 2026

    How Emergency Plumbing Services in Phoenix Mitigate Water Damage?

    11 April 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recently Published

    How Professional Drain Cleaning Transforms Your Home Environment?

    11 April 2026

    How Plumbers in Atlanta Guarantee Efficient Repairs?

    11 April 2026

    How Emergency Plumbing Services in Phoenix Mitigate Water Damage?

    11 April 2026

    Professional Repair vs Diy: Factors to Consider for Water Heater Issues

    11 April 2026
    Load More
    Categories
    • Automotive
    • Business
    • Digital Marketing
    • Education
    • Entertainment
    • Fashion
    • Finance
    • Health
    • Home Improvement
    • Law
    • Lifestyle
    • News
    • Real Estate
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Home
    • About Us
    • Contact us
    • Terms and conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.