Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Listrovert
    • Home
    • News
    • Business
    • Entertainment
    • Fashion
    • Health
    • Education
    • Lifestyle
    • Technology
    • Travel
    • Contact us
    Listrovert
    Home – ISBN Full form – ISBN के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में
    Did you know ?

    ISBN Full form – ISBN के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में

    Tomy JacksonBy Tomy Jackson9 February 2024Updated:9 February 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    ISBN full form in Hindi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अगर आप किताबों में रुचि रखते हैं , उन्हें पढ़ते खरीदते अथवा बेचते हैं तो अपने अवश्य एक बात पर गौर किया होगा । वह यह कि हर किताब में एक ISBN Number मौजूद होता है । परंतु , क्या आप जानते हैं कि क्यों हर किताब में इसे लिखा जाता है ? इस पोस्ट में हम न सिर्फ आपको ISBN full form बताएंगे बल्कि साथ ही आप इससे जुड़े अन्य ढेरों प्रश्नों के उत्तर भी जानेंगे ।

    तो अगर आप इसके बारे में पूरी जानकारी चाहते हैं तो पोस्ट को अंत तक पढ़ें । इसके साथ ही अगर पोस्ट अच्छा लगे तो दूसरों के साथ शेयर जरूर करें ताकि सभी इसके बारे में जान सकें –

    ISBN full form in Hindi

    ISBN का फुल फॉर्म International Standard Book Number होता है जो कुल 13 अंकों का होता है । वर्ष 2006 से पहले यह कुल 10 अंकों का होता था । किसी भी पुस्तक को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराया गया है , चाहे वह बिक्री के लिए हो या मुफ्त में देने के लिए , आईएसबीएन द्वारा पहचाना जा सकता है ।

    ISBN elements explained in Hindi

    अगर आप एक आईएसबीएन पर गौर करें तो इसमें कुल 5 तत्व होते हैं । चलिए एक diagram की मदद से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं –

    ISBN elements explained in Hindi
    Image Source : Examrace

    1. Prefix Element – Prefix Element हमेशा 3 अंकों का होता है और आईएसबीएन नंबर में शुरुआत इसी से होती है । फिलहाल यह सिर्फ 978 या 979 ही होता है ।

    2. Registration group element – यह मुख्य रूप से आईएसबीएन प्रणाली में भाग लेने वाले विशेष देश , भौगोलिक क्षेत्र या भाषा क्षेत्र की पहचान करता हैै । यह 1 अंक से लेकर 5 अंकों तक हो सकता है ।

    3. Registrant element – यह विशेष प्रकाशक या पब्लिकेशन की पहचान करता है । यह 7 अंकों तक हो सकता है ।

    4. Publication element – यह एक शीर्षक के विशेष संस्करण और प्रारूप की पहचान करता है । यह लंबाई में 6 अंकों तक हो सकता है ।

    5. Check digit – यह एक ISBN number में अंतिम और अकेला अंक होता है जो गणितीय रूप से अन्य अंकों को सत्यापित यानि validate करता है ।

    ISBN का इस्तेमाल क्यों किया जाता है ?

    ISBN किसी भी उत्पाद की पहचान करता है जिसका इस्तेमाल book publishers , book sellers , libraries , internet retailer और अन्य सप्लाई चेन से जुड़े लोग करते हैं । इससे किसी भी उत्पाद जैसे पुस्तक को मंगाना , लिस्ट करना , बेचे जाने का रिकॉर्ड चेक करना और भंडार नियंत्रण इत्यादि में मदद मिलती है ।

    यह उत्पाद का पंजीकरण कराने वाले के साथ ही उत्पाद के शीर्षक , संस्करण और प्रारूप की भी पहचान करता है । आप इसकी संस्था का official website देख सकते हैं ।

    ISBN से जुड़े कानून

    आईएसबीएन एक पहचानकर्ता है और कानूनी या कॉपीराइट संरक्षण के किसी भी रूप को व्यक्त नहीं करता है । हालांकि , कुछ देशों में प्रकाशनों की पहचान करने के लिए आईएसबीएन का उपयोग कानूनी आवश्यकता के रूप में किया गया है ।Isbn-international

    आईएसबीएन के लिए किसे आवेदन करना चाहिए ?

    यह हमेशा उस पुस्तक का प्रकाशक होता है जिसे ISBN के लिए आवेदन करना चाहिए । आईएसबीएन के प्रयोजनों के लिए , प्रकाशक समूह, संगठन, कंपनी या व्यक्ति है जो किसी प्रकाशन के उत्पादन को शुरू करने के लिए जिम्मेदार है ।

    • किसी किताब का review कैसे करें ?
    • copywriting क्या है ?
    • Ghostwriting क्या है ?

    आम तौर पर , यह वह व्यक्ति या निकाय भी होता है जो किसी उत्पाद को उपलब्ध कराने में लागत और वित्तीय जोखिम वहन करता है । यह सामान्य रूप से प्रिंटर नहीं है , लेकिन यह पुस्तक का लेखक हो सकता है यदि लेखक ने अपनी पुस्तक स्वयं प्रकाशित करने के लिए चुना है ।

    FAQs in Hindi

    अब बात करते हैं Frequently Asked Questions की जो अक्सर ISBN के संदर्भ में पूछे जाते हैं :

    1. क्या आईएसबीएन जरूरी है ?

    आईएसबीएन की मदद से किसी भी ग्राहक को किताब ढूंढने और खरीदने में काफी आसानी होती है । अगर आप अपनी किताब को Libraries , bookstores , online retailers , distributors और wholesalers को बेचना चाहते हैं तो आपको ISBN की जरूरत पड़ेगी । बिना इसके , वह आपके प्रोडक्ट को नहीं खरीदेंगे ।

    2. क्या एक किताब का आईएसबीएन हमेशा constant रहता है ?

    किसी भी किताब का आईएसबीएन हमेशा बदलता रहता है । इसके ebook , harcover , paperback या audio का ISBN हमेशा अलग अलग ही होगा ।

    3. ISBN कहां से प्राप्त करें ?

    अगर आप भारत में अपनी किताब के लिए आईएसबीएन प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले https://isbn.gov.in/ पर जाना है । इसके बाद के प्रोसेस को आप दिए pdf में पढ़ सकते हैं ।

    How to get isbn in IndiaDownload

    4. क्या आईएसबीएन के लिए एक barcode का होना जरूरी है ? कैसे प्राप्त करें ?

    एक ISBN Number ही किसी भी किताब को identify करने का एक सबसे जरूरी फैक्टर है । परंतु , अगर आप Physical तौर पर किताब को बेचते हैं या wholesalers को देते हैं तो उन्हें barcode स्कैन करके ही किताब खरीदनी होती है । तभी जाकर वे सही से inventory मैनेज कर पाते हैं ।

    इंटरनेट पर ढेरों tools हैं जिनकी मदद से आप अपने आईएसबीएन नंबर को barcode में बदल सकते हैं । आप free-barcode-generator की मदद ले सकते हैं ।

    5. किसी भी किताब के ISBN number search कैसे करें ?

    अगर आप किसी भी आईएसबीएन को search करके किसी भी किताब के बारे में पता लगाना चाहते हैं तो आप https://isbnsearch.org/ की मदद लें । यह बहुत ही आसान और सरल तरीका है और सबसे बढ़िया बात की यह फ्री है ।

    ISBN full form in Hindi – conclusion

    तो आपने इस पोस्ट में विस्तार से जाना कि ISBN full form in Hindi क्या है और इससे जुड़े अन्य ढेरों प्रश्न । अगर आपके मन में अन्य कोई प्रश्न है तो जरूर पूछें । इसके साथ ही , अगर पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करना न भूलें ।

    Isbn full form in Hindi Isbn in amazon meaning Isbn kya hai Isbn meaning
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Tomy Jackson
    • Website
    • Instagram

    I have always had a passion for writing and hence I ventured into blogging. In addition to writing, I enjoy reading and watching movies. I am inactive on social media so if you like the content then share it as much as possible .

    Related Posts

    Best Time of Year to Go on a Dolphin Cruise

    3 February 2026

    Hormone Imbalance and Its Impact on Sexual Wellness

    28 January 2026

    Modern Hiring Practices for Today’s Competitive Workforce

    25 January 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recently Published

    Best Time of Year to Go on a Dolphin Cruise

    3 February 2026

    Hormone Imbalance and Its Impact on Sexual Wellness

    28 January 2026

    Modern Hiring Practices for Today’s Competitive Workforce

    25 January 2026

    Unlock TikTok monetization: actionable pathways to start earning

    24 January 2026
    Load More
    Categories
    • Automotive
    • Business
    • Digital Marketing
    • Education
    • Entertainment
    • Fashion
    • Finance
    • Health
    • Home Improvement
    • Law
    • Lifestyle
    • News
    • Real Estate
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Home
    • About Us
    • Contact us
    • Terms and conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.