Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Listrovert
    • Home
    • News
    • Business
    • Entertainment
    • Fashion
    • Health
    • Education
    • Lifestyle
    • Technology
    • Travel
    • Contact us
    Listrovert
    Home – प्रधानमंत्री जन धन योजना क्या है ? उद्देश्य , फायदे , कैसे अप्लाई करें – Jan Dhan Yojna
    Did you know ?

    प्रधानमंत्री जन धन योजना क्या है ? उद्देश्य , फायदे , कैसे अप्लाई करें – Jan Dhan Yojna

    Tomy JacksonBy Tomy Jackson9 February 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इस पोस्ट में आप विस्तार से जन धन योजना के बारे में जानेंगे । इंटरनेट पर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के बारे में Jan Dhan Yojna kya hai और PMJDY kya hai बहुत ही ज्यादा सर्च किया जाता है । इसलिए इस पोस्ट में हम इस योजना में बारे में आपको विस्तारपूर्वक बताएंगे । इसमें कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को हम आपको समझाएंगे –

    • जन धन योजना क्या है ?
    • इसके क्या फायदे हैं ?
    • इस योजना के क्या उद्देश्य है ?
    • प्रधानमंत्री जन धन योजना में कैसे अप्लाई करें ?
    • योजना से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

    इस योजना के बारे में सविस्तर जानने के लिए आपको पोस्ट अंतिम तक पढ़ना चाहिए । ताकि आप केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस अच्छी योजना का लाभ उठा सकें और इसके बारे में सही से जागरूक हो सकें । जैसा कि आप सभी को पता ही होगा कि केंद्र सरकार देशवासियों के लिए ढेरों प्रकार की योजनाएं निकालती रहती है । यह इसलिए ताकि देशवासी इन योजनाओं से लाभ ले सकें और देश विकास के पथ पर आगे बढ़ सके ।

    ऐसे में हम इस योजना के बारे में आपको बताने जा रहे हैं ताकि आप लाभान्वित हो सकें । तो चलिए शुरू से शुरू करते हैं –

    प्रधानमंत्री जन धन योजना क्या है ?

    प्रधानमंत्री जन धन योजना क्या है ?

    प्रधानमंत्री जन धन योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाया गया एक राष्ट्रीय मिशन है । इसका उद्देश्य भारत के हर व्यक्ति का बैंक खाता खोलना और बैंकिंग सुविधाओं से लाभान्वित कराना है । इससे अबतक लगभग 40 करोड़ लोगों का खाता खुल चुका है । इसकी शुरुआत 28 अगस्त , 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी ।

    Economic Times की एक रिपोर्ट के मुताबिक , मई 2020 तक लगभग 40 करोड़ लोगों के खाते इस योजना की मदद से खोले जा चुके हैं । अब शहरों के साथ ही गांवों में भी सभी के पास उनके खुद के बैंक खाते हैं । इससे अब गांवों में भी बैंकिंग सुविधाएं दी जा रही हैं ।

    Economic Times के है अगले रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2020 के अप्रैल माह के पहले सप्ताह में इन अकाउंट में लगभग 1 लाख 28 हजार करोड़ रुपए जमा किए गए थे । इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस योजना सेे देश के करोड़ों लोगों को फायदा हुआ है । इस योजना की वजह से करोड़ों लोग बैंक और बैंकिंग सुविधाओं का सीधे तौर पर लाभ ले रहे हैं ।

    प्रधानमंत्री जन धन योजना का उद्देश्य क्या है ?

    प्रधानमन्त्री जन धन योजना मुख्य उद्देश्य भारत के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बैंकों और बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना है । इस योजना के तहत करोड़ों लोगों के जीरो बैलेंस पर खाते खोल गए । इस योजना की मदद से कोई भी व्यक्ति आसानी से सभी बैंकिंग सुविधाओं जैसे पेंशन , डिपॉज़िट अकाउंट , सेविंग्स , insurance scheme इत्यादि का लाभ ले सकता है ।

    अगर आंकड़ों पर गौर करें तो यह पता चलता है कि जिस उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई थी , वे उद्देश्य पूरे भी हुए । ऊपर 2 रिपोर्ट्स को Quote किया गया है , जिसे पढ़कर आप समझ जाएंगे कि इस योजना से हमारे देश के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की कितनी मदद हुई है ।

    योजना के फायदे क्या क्या हैं ?

    प्रधानमंत्री जन धन योजना के ढेरों फायदे हैं जैसे –

    • देश का कोई व्यक्ति आसानी से और कम डॉक्युमेंट्स में ही बैंक अकाउंट खोल सकता है ।
    • Minimum Balance यानि न्यूनतम धन की जरूरत नहीं है ।
    • Rupay Debit Card मिलेगा जिसकी मदद से किसी भी ATM से पैसे निकाले जा सकते हैं ।
    • सभी जन धन योजना के लाभार्थियों को 30,000 रुपए तक का life insurance cover मिलेगा ।
    • अकाउंट होल्डर बैंक में मौजूद धन से 5,000 रुपए ज्यादा क्रेडिट के तौर पर निकाल सकते हैं ।
    • Account holder 6 महीने के उपरांत 5,000 रुपए तक का लोन ले सकता है ।
    • मोबाइल बैंकिंग सिस्टम की सुविधा से अकाउंट से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी मोबाइल एप्लिकेशन में उपलब्ध ।

    अगर आप प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत बैंक खाता खुलवाते हैं तो आपको ऊपर बताए गए सभी फायदे आसानी से मिल जाएंगे ।

    प्रधानमंत्री जन धन योजना के लिए कैसे अप्लाई करें ?

    अगर आप प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत बैंक खाता खुलवाना चाहते हैं तो –

    • सबसे पहले pmjdy.gov.in पर जाएं ।
    • आप किसी नजदीकी बैंक पर भी जा सकते हैं जहां इस योजना के तहत खाते खोले जा रहे हैं
    • इसके बाद योजना से जुड़े फॉर्म को लें और उसे पूरा भरें ।
    • जरूरी दस्तावेज इकट्ठा करके रखें ।
    • इन दस्तावेजों को नजदीकी बैंक शाखा में वेरिफाई कराएं ।
    • वेरिफाई होने के बाद आपका खाता खुल जाएगा ।

    प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाता खुलवाने से पहले आपके पास इन डॉक्युमेंट्स में से किसी एक का होना बहुत जरूरी है –

    • ड्राइविंग लाइसेंस
    • आधार कार्ड
    • वोटर आईडी
    • पासपोर्ट
    • पैन कार्ड
    • मनरेगा जॉब कार्ड

    योजना से जुड़े जरूरी प्रश्न ( FAQs )

    आपने PMJDY से जुड़ी सभी जरूरी बिंदुओं के बारे में समझ लिया । फिर भी कई ऐसे प्रश्न है जो इस योजना से जुड़े पूछे जाते हैं । हम एक एक करके उन सभी प्रश्नों का जवाब देंगे ।

    1. प्रधानमंत्री जन धन योजना पिछले स्वाभिमान योजना से कैसे अलग है ?

    PMJDY योजना देश के सभी नौजवानों का बैंक खाता खुलवाने का लक्ष्य रखता है । इस योजना के तहत गांव और शहर के सभी लोगों का बैंक खाता खुलवाने का उद्देश्य है । इसके उलट स्वाभिमान योजना सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का बैंक अकाउंट खुलवाने पर केंद्रित था ।

    • 18 Ways for online earning in Hindi 2020
    • 10 Village Business Ideas in Hindi
    • फ्री में Aaj Tak , Zee News , Republic Bharat और NDTV न्यूज चैनल्स कैसे देखें ?

    इसके साथ ही स्वाभिमान योजना ‘ हर घर बैंक अकाउंट ‘ के उद्देश्य पर आधारित था तो वहीं प्रधानमन्त्री जन धन योजना ‘ हर व्यक्ति का बैंक अकाउंट ‘ के उद्देश्य पर आधारित है ।

    2. क्या PMJDY में ज्वाइंट अकाउंट खोला जा सकता है ?

    जी हां , जन धन योजना के तहत ज्वाइंट अकाउंट भी खोला जा सकता है ।

    3. क्या इस योजना के तहत बैंक खाता खुलवाने के लिए रुपए लगेंगे ?

    इस योजना के तहत खुल रहे सभी अकाउंट जीरो बैलेंस में खुल रहे हैं । इसका अर्थ है कि आप बिना एक रुपए भी अकाउंट में जमा किए , आसानी से एक खाता खुलवा सकते हैं ।

    अगर आपसे कोई इस योजना के तहत बैंक खाता खुलवाने के लिए रुपए मांग रहा है तो आप इसकी शिकायत पुलिस के पास कर सकते हैं । इसके अलावा भी आप उस बैंक के मैनेजर से भी इसकी शिकायत कर सकते हैं ।

    4. क्या आपको योजना के तहत चेक बुक भी दिए जाएंगे ?

    जी नहीं , इस योजना के तहत खुल रहे बैंक अकाउंट में चेक बुक नहीं दिए जाएंगे ।

    5. क्या आप किसी अन्य शहर या राज्य में जन धन अकाउंट को ट्रांसफर करवा सकते हैं ?

    जी हां , आप आसानी से प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खुल रहे अकाउंट को किसी अन्य शहर या राज्य में ट्रांसफर करवा सकते हैं । PMJDY के अंतर्गत खुल रहे सभी अकाउंट CBS ( Core Banking Solution ) पर खोले जाते हैं जिन्हें आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है ।

    प्रधानमंत्री जन धन अकाउंट के बारे में – Conclusion

    इस पोस्ट में आपने Pradhanmantri Jan Dhan Yojna या PMJDY kya hai के बारे में विस्तार से जाना । हमने इस योजना के उद्देश्य , फायदे , कैसे अप्लाई करें के साथ ही सभी जरूरी प्रश्नों के उत्तरों को आपको समझाया । इसके अलावा भी अगर आपके पास कोई अन्य प्रश्न है तो नीचे कमेंट अवश्य करें । इसमें साथ ही यह पोस्ट शेयर करके आप अन्य लोगों को भी जागरूक कर सकते हैं ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Tomy Jackson
    • Website
    • Instagram

    I have always had a passion for writing and hence I ventured into blogging. In addition to writing, I enjoy reading and watching movies. I am inactive on social media so if you like the content then share it as much as possible .

    Related Posts

    How Innovative E-Commerce Strategies Are Reshaping the Sexual Wellness Market

    20 April 2026

    How to Be a Successful Caregiver: Tips and Skills for Newcomers

    19 April 2026

    Is Consciousness the Next Frontier of Science?

    18 April 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recently Published

    How Innovative E-Commerce Strategies Are Reshaping the Sexual Wellness Market

    20 April 2026

    How to Be a Successful Caregiver: Tips and Skills for Newcomers

    19 April 2026

    Is Consciousness the Next Frontier of Science?

    18 April 2026

    The Evolution Of Plumbing Services In Meeting Modern Infrastructure Demands

    17 April 2026
    Load More
    Categories
    • Automotive
    • Business
    • Digital Marketing
    • Education
    • Entertainment
    • Fashion
    • Finance
    • Health
    • Home Improvement
    • Law
    • Lifestyle
    • News
    • Real Estate
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Home
    • About Us
    • Contact us
    • Terms and conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.