Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Listrovert
    • Home
    • News
    • Business
    • Entertainment
    • Fashion
    • Health
    • Education
    • Lifestyle
    • Technology
    • Travel
    • Contact us
    Listrovert
    Home – Sushant Singh Rajput Top 5 Films in Hindi – Page 8
    Entertainment

    Sushant Singh Rajput Top 5 Films in Hindi

    Tomy JacksonBy Tomy Jackson9 February 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    सुशांत सिंह राजपूत की Top 5 films
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज जब पूरा देश सुशांत सिंह राजपूत जी के आत्महत्या ( अभी तक के रिपोर्ट के आधार पर ) पर शोक मना रहा है । ऐसे में उनकी सच्ची श्रद्धांजलि उनकी एक से बढ़कर एक फिल्मों को देखना और सराहना होगा । Sushant Singh Rajput ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक Top Films दी हैं ।

    इस पोस्ट में हम उन्हीं Top 5 films के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनमें Sushant ने अपने दमदार अभिनय के दम पर लोगों का दिल जीत लिया :

    1. Kai Po Che

    Sushant Singh की Top 5 films के कतार में Kai Po Che फिल्म सबसे पहले खड़ी नजर आती है । बड़े पर्दे पर Kai Po Che फिल्म से ही सुशांत ने शुरुआत की थी । भारत में 22 फरवरी 2013 को रिलीज हुई यह फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है । इस फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर है और फिल्म के लेखक चेतन भगत हैं ।

    सुशांत के साथ ही फिल्म में अमित साध , राजकुमार राव भी मौजूद हैं । तीनों ने फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग से लोगों के दिलों को छुआ है । फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें तीनों दोस्त एक क्रिकेट एकेडमी खोलना चाहते हैं । परन्तु , उनके रास्ते में राजनीति , धर्म , दंगे जैसी चीजें पहाड़ बन कर खड़ी हो जाती हैं । तो क्या वे अपने मकसद में पूरे हो पाते हैं ? अगर हां , तो कैसे ? इसका उत्तर और इस खूबसूरत फिल्म को देखने के लिए आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं , जोकि यूट्यूब पर फ्री में उपलब्ध है ।

    Kai Po Che On Youtube – Click Here

    2. शुद्ध देसी रोमांस

    Sushant के Top films की लिस्ट में अगला नाम शुद्ध देसी रोमांस है जिसे भारत में 6 दिसंबर 2013 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था । इस फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है और इसके प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं । अगर आप प्यार और रोमांस से भरी फिल्में देखने के शौकीन हैं , तो इस फिल्म को देख सकते हैं । इस फिल्म में लीड रोल में सुशांत सिंह राजपूत के साथ परिणीती चोपड़ा और वाणी कपूर भी हैं ।

    फिल्म की IMDB रेटिंग 5.8 / 10 है । शुद्ध देसी रोमांस फिल्म के कहानी की बात करें तो यह तीन ऐसे लोगों की कहानी है जो प्यार मोहब्बत के संकुचित दायरे को तोड कर आगे बढ़ते हैं । इस फिल्म में रघु अपनी शादी के मंडप से भाग कर गायत्री नाम की एक लड़की से प्यार कर बैठता है । परन्तु , कुछ समय बाद उसे तारा मिलती है जिसे छोड़ कर वह भाग गया था , अब तारा रघु से प्यार करने लगती है । स्टोरी लाइन से आपको पता चल गया होगा कि यह suspense और प्यार मोहब्बत वाली फिल्म है । आप इस फिल्म को यूट्यूब पर रेंट लेकर देख सकते हैं ।

    Rent This Film – Click Here

    3. M.S. Dhoni : The Untold Story

    Sushant की अगली Top Film भारत के एक महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक है । इस फिल्म में सुशांत ने अपनी बेहतरीन अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था । आशा है कि आपने इस फिल्म को जरूर देखा या इसके बारे में सुना होगा । नीरज पांडे के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाने में कामयाब रही । फिल्म ने कुल 216 करोड़ रुपए की कमाई की थी ।

    इस फिल्म के बाद से सुशांत लोगों के दिलों में और गहरे बस गए । महेंद्र सिंह धोनी की एक्टिंग करना सबके बस की बात नहीं थी , परन्तु सुशांत ने इस फिल्म को बेहतरीन ढंग से न सिर्फ पूरा किया बल्कि , उनके हिसाब से उन्होंने इस फ़ाइल को जिया भी था । फिल्म की कहानी पूरी तरह से भारतीय क्रिकेट के भूतपूर्व कप्तान महेंद्र धोनी जी के जीवन के ऊपर है । यह फिल्म यूट्यूब पर भी उपलब्ध है जिसे आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं –

    Watch On Youtube – Click Here

    Related Article

    • Hindi Dubbed Movies को डाउनलोड करने के लिए 5 Pirated Websites
    • Top हॉलीवुड हिंदी Dubbed फिल्म जो Youtube पर भी उपलब्ध हैं

    4. PK

    Sushant की Top 5 films की लिस्ट में अगला नाम PK का है । इस फिल्म में सुशांत ने थोड़ा है सही पर बेहतरीन अभिनय किया है । 19 दिसंबर 2014 को भारत में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के पहले के सारे रिकॉर्ड तोड दिए थे और ताबड़ तोड़ कमाई की थी । PK राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनाई गई थी जिसमें आमिर खान और अनुष्का शर्मा लीड रोल में थे । परन्तु , सरफराज ( सुशांत ) ने अपने कम समय के अभिनय में ही लोगों का दिल जीत लिया था ।

    इस फिल्म के कहानी की बात करें तो इसमें एक एलियन धरती पर उतरता है जिसे धरती के नियम कानून , रीति रिवाज , धर्म विज्ञान से दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं होता है । वह इन सभी चीजों से पूरी तरह से अनजान होता है । ऐसे में वह जग्गू ( अनुष्का ) से मिलता है जो यह गलतफहमी की शिकार थी कि सरफराज ( सुशांत ) ने उन्हें धोखा दिया है । इसके बाद की कहानी देखकर आप हसेंगे भी और रोएंगे भी । अंत बेहद emotional है ।

    Pk on Youtube – Click Here

    5. छिछोरे

    छिछोरे सुशांत सिंह की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर है । अगर आपको सुशांत सिंह की अबतक कि सबसे बेहतरीन अभिनय देखनी है तो इस फिल्म को अवश्य देखें । इस फिल्म का मुख्य मकसद हमारे जेनरेशन को यह मैसेज देना था कि एक हर , जीवन का अंत नहीं है । यह सुशांत सिंह में मुंह से सुनते वक़्त आप यकीन मानिए , रो पड़ेंगे । दुनिया को आत्महत्या न करने के लिए पाठ पढ़ाने वाला , खुद आत्महत्या कर चुका है ( As Per The Latest Reports ) ।

    भारत में 6 सितंबर 2019 को रिलीज हुई यह फिल्म लोगों के दिलों में छा गई । बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने धूम मचा दी थी । परन्तु , हमारे बॉलीवुड के तथाकथित एक्टरों और ” राजनेताओं ” ने इस फिल्म को एक अवॉर्ड तक न लेने दिया । शायद यहीं सुशांत हार गए । खैर मैं आपको भावुक नहीं करना चाहता । आप इस फिल्म को कृपया करके अवश्य देखें । इस फिल्म को आप Amazon Prime या Netflix पर देख सकते हैं ।

    तो यह रहा हमारा Sushant Singh Rajput की Top 5 films की लिस्ट का पोस्ट । अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो अपने दोस्तों , परिवार के साथ जरूर शेयर करें । इसके साथ ही कमेंट करके बताएं कि इन Top 5 films में से आपकी सबसे पसंदीदा फिल्म कौन सी है ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Tomy Jackson
    • Website
    • Instagram

    I have always had a passion for writing and hence I ventured into blogging. In addition to writing, I enjoy reading and watching movies. I am inactive on social media so if you like the content then share it as much as possible .

    Related Posts

    5 Smart Ways Brands Use Video Brochures to Boost Customer Engagement

    9 June 2026

    Backyard Comfort Features That Make Winter More Enjoyable

    6 June 2026

    How Hiring a Las Vegas Injury Attorney Can Maximize Your Settlement

    6 June 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recently Published

    7 Simple Ways to Reignite the Spark in Your Relationship

    12 May 2026

    How Pickup Truck Buyers Are Balancing Style, Comfort, and Capability

    11 May 2026

    Small Business Owners Are Obsessed With This Wood Engraving Machine

    11 May 2026

    The Advantages of Choosing an Uncontested Divorce

    7 May 2026
    Load More
    Categories
    • Automotive
    • Business
    • Digital Marketing
    • Education
    • Entertainment
    • Fashion
    • Finance
    • Health
    • Home Improvement
    • Law
    • Lifestyle
    • News
    • Real Estate
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Home
    • About Us
    • Contact us
    • Terms and conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.