Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Listrovert
    • Home
    • News
    • Business
    • Entertainment
    • Fashion
    • Health
    • Education
    • Lifestyle
    • Technology
    • Travel
    • Contact us
    Listrovert
    Home – Top Video Editing Apps For Free in Hindi in 2023
    Blogging

    Top Video Editing Apps For Free in Hindi in 2023

    Tomy JacksonBy Tomy Jackson9 February 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    वीडियो एडिटिंग के लिए 5 सबसे बेस्ट apps
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    क्या आप वीडियो एडिटिंग के लिए apps की तलाश में हैं ? क्या आप फ्री वीडियो एडिटिंग apps के बारे में जानना चाहते हैं ? तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं । इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें जिसमें हम आपको बताएंगे कि Android Phones पर वीडियो एडिट करने के लिए सबसे बेस्ट apps कौन कौन से हैं ?

    इंटरनेट के इस जमाने में लोग Blogging , Vlogging , Affiliate Marketing , Freelancing इत्यादि की तरफ झुक रहे हैं । ऐसे में उन्हें Video Editing की काफी जरूरत पड़ती है । इंटरनेट के साथ ही Playstore पर ढेरों Video Editings Apps होने की वजह से लोग उलझन में पड़ जाते हैं कि कौन सा सही है और कौन सा नहीं । इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं उन टॉप 5 apps के बारे में जो बिल्कुल FREE हैं और आप उनकी मदद से वीडियो एडिटिंग कर सकते हैं :

    वीडियो एडिटिंग के लिए टॉप 5 apps ( FREE )

    1. Quik Video Editor

    Rating : 4.7 / 5

    Downloads : 100 Million +

    App Size : 100 MB

    Free वीडियो एडिटिंग apps की बात हो और Quik की बात न हो , ऐसा हो नहीं सकता । यकीन मानिए , यह एक बेहतरीन Video Editing App है जिसकी मदद से आप आसानी से अपने विडियोज को एडिट कर सकते हैं । इस ऐप में आपको आसानी से वो Tools मिल जाएंगे जिनकी वीडियो एडिटिंग के लिए जरूरत पड़ती है । इसे हम भी Recommend करते हैं क्योंकि यह सबसे बेस्ट है । इसमें सबसे बेहतरीन बात हमें यह लगी कि आप इसमें जो भी वीडियो को एडिट करेंगे , उनमें इसके logo नहीं show होते ।

    Features :

    • इसमें आपको 23 themes मिलते हैं जिनके transition बेहद ही जबरदस्त और आकर्षक होते हैं ।
    • इसमें आपको text overlays के साथ Emojis जोड़ने की भी सुविधा मिल जाती है ।
    • अपने वीडियो का Speed Up और Slo-Mo भी बना सकते हैं ।
    • इसमें आपको Quik लाइब्रेरी के 100 गानें भी मिल जाते हैं । आप अपने मोबाइल गैलरी से भी कोई भी गाना add कर सकते हैं ।
    • आप edited videos को 1080p और 780p में save कर सकते हैं ।

    2. InShot Video Editor

    Rating : 4.8 / 5

    Downloads : 100 Million +

    App size : 28 MB

    वीडियो एडिटिंग apps में InShot Video Editor को भी काफी अच्छा माना जाता है । वीडियो एडिटिंग के लिए काफी Youtubers और Instagram यूजर्स इसका इस्तेमाल करते हैं । इसे Playstore द्वारा Editor’s choice apps में सबसे पहले नंबर पर चुना गया है क्योंकि यह कमाल का वीडियो एडिटिंग करता है । InShot का एक Photo Editor App भी है जिसकी मदद से आप चाहें तो फोटो एडिटिंग भी कर सकते हैं । हमने भी Top 5 Photo Editing Apps की लिस्ट बनाई है जिसे आप पढ़ सकते हैं । चलिए अब इसके features देख लेेते हैं :

    Features :

    • इसमें आपको Video Trimmer का ऑप्शन मिल जाता है । जिसकी मदद से आप आसानी से किसी भी वीडियो को अपने हिसाब से Trim यानि कि काट सकते हैं ।
    • इसका Video Murger फीचर कमाल का है । इस फीचर की मदद से आप आसानी से किसी भी दो अलग अलग विडियोज को एक ही में Murge कर सकते हैं यानि कि जोड़ सकते हैं ।
    • इस वीडियो एडिटिंग app की मदद से आसानी से किसी भी वीडियो के Music को वीडियो से अलग कर सकते हैं ।
    • आप आसानी से अपनी खुद की आवाज को किसी भी वीडियो में जोड़ सकते हैं । इसके साथ ही आप किसी भी song को किसी भी वीडियो में Add कर सकते हैं ।
    • इसमें आसानी से photos और videos को एक साथ मिक्स कर सकते हैं ।

    3. Powerdirector वीडियो एडिटिंग ऐप

    Rating : 4.5 / 5

    Downloads : 50 Million +

    App size : 43 MB

    बेस्ट FREE वीडियो एडिटिंग apps की लिस्ट में अगला नाम आता है Powerdirector video editor का । यह भी एक जबरदस्त वीडियो एडिटिंग app है जिसकी मदद से आप अपनी वीडियो को Professional Level Editing कर सकते हैं । आप अपने Android मोबाइल की मदद से 4k क्वालिटी में किसी भी वीडियो को एडिट कर सकते हैं । FREE वीडियो एडिटिंग Apps की लिस्ट में इसका स्थान तीसरे नंबर पर आता है । वीडियो एडिटिंग के लिए इसमें जबरदस्त Pro Level के टूल्स मौजूद हैं । तो चलिए इसके Features को देखते हैं :

    Features :

    • आप अपने मोबाइल फोन से वीडियो एडिट करके 4k की high quality में वीडियो को Save कर सकते हैं ।
    • इसका Chroma Key वाला फीचर सबसे जबरदस्त है जिसकी मदद से आप green screen editor की मदद से वीडियो के बैकग्राउंड को बदल सकते हैं ।
    • इसमें आपको Double Exposure effect के साथ साथ Multiple Blending Mode भी मिल जाता है ।
    • आपको इसमें 400+ Free Templates & Effects: 30+ video effects, 40+ transitions, 290+ stickers, 15+ title templates और 65+ color filters जैसे ढेरों फीचर्स मिल जाते हैं ।
    • आप Powerdirector में एडिटेड विडियोज को सीधे YouTube और Facebook पर अपलोड कर सकते हैं ।

    4. VivaVideo

    Rating : 4.5 / 5

    Downloads : 100 Million +

    App Size : 55 MB

    FREE बेस्ट वीडियो एडिटिंग Apps की लिस्ट में अगला नाम आता है VivaVideo का । इसके माध्यम से आप आसानी से High Quality वीडियो एडिट कर सकते हैं । आप इस प्लेटफॉर्म पर एडिटेड विडियोज को सीधे YouTube , Instagram और Facebook पर शेयर भी कर सकते हैं । Android के लिए यह Pro वीडियो एडिटिंग ऐप है जिसकी मदद से आप आसानी से Pro Level के वीडियो एडिट कर सकते हैं । यह Free + Paid दोनों है । आप अगर ज्यादा Features को अनलॉक करना चाहते हैं तो इसका Pro Version भी खरीद सकते हैं । इसके Features हैं :

    Features :

    • इस वीडियो एडिटिंग ऐप की मदद से आप आसानी से Tik Tok के लिए भी वीडियो एडिट कर सकते हैं । जिसमें आप आसानी से Lyrics को text के रूप में जोड़ सकते हैं ।
    • आप अपनी तस्वीरों से भी एक Slideshow वीडियो बना सकते हैं । जिसमें आप Text , Audio , Effects इत्यादि भी जोड़ सकते हैं ।
    • इसमें आप अपने विडियोज के Background को Blur भी कर सकते हैं । इसके साथ ही आप VivaVideo ऐप की मदद से Meme वीडियो भी बना सकते हैं ।
    • इसमें आपको Glitch Effect और Transition Effect भी मिलता है ।
    • आप एडिटेड वीडियो को 720p, Full HD 1080p और 4K वीडियो क्वालिटी में Export/Save कर सकते हैं ।

    5. VivaCut वीडियो एडिटिंग ऐप

    वीडियो एडिटिंग app - VivaCut

    Rating : 4.5 / 5

    Downloads : 5 Million +

    App Size : 41 MB

    FREE वीडियो एडिटिंग Apps की लिस्ट में अगला और आखिरी नाम है VivaCut का । यह अभी ज्यादा पॉपुलर वीडियो एडिटिंग ऐप नहीं बन पाया है । हालांकि इसमें वो हर जरूरी features हैं जिनकी मदद से Pro Level वीडियो एडिटिंग किया जा सकता है । यह Free + Paid दोनों वर्जन में उपलब्ध है । आप अपनी सुविधा और जरूरत के हिसाब से इसे खरीद भी सकते हैं । आप एडिटेड विडियोज को सीधे Tik Tok , Youtube, Instagram , Snapchat में शेयर कर सकते हैं । इसके फीचर्स हैं :

    Features :

    • इसमें आपको Chroma Key का फीचर मिलता है । जिसकी मदद से आप आसानी से Hollywood फिल्मों के जैसे अपने Background का एडिट करके वीडियो बना सकते हैं ।
    • Audio Extraction फीचर की मदद से आप आसानी से किसी भी वीडियो के ऑडियो को अलग कर सकते हैं ।
    • इस ऐप में आपको Video Transition का फीचर भी मिल जाता है । इसकी मदद से आप अपने विडियोज में transition effect को जोड़ सकते हैं ।
    • Speed Control फीचर की मदद से आप आसानी से किसी भी वीडियो को Fast और Slo Mo में बदल सकते हैं ।
    • इसमें आपको ढेरों Blend Effect जैसे Color Burn, Multiply, Screen, Soft Light, Hard Light मिल जाता है । जिसकी मदद से आप अपने विडियोज को Eye Catching बना सकते हैं ।

    तो ये रहे वो TOP 5 FREE वीडियो एडिटिंग Apps जिनकी मदद से आप Professional Level की वीडियो एडिटिंग कर सकते हैं । अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो , तो इसे दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें । हमें Subscribe करें और Notifications को allow करें ।

    Apps Video editing apps Video editor
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Tomy Jackson
    • Website
    • Instagram

    I have always had a passion for writing and hence I ventured into blogging. In addition to writing, I enjoy reading and watching movies. I am inactive on social media so if you like the content then share it as much as possible .

    Related Posts

    Getting Your Home Ready for Hot Weather Starts Here

    17 March 2026

    Why Neighbourhood Insight Matters More Than Ever in Toronto

    14 March 2026

    How to Choose the Right Concrete Style for Your Home Projects

    12 March 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recently Published

    Getting Your Home Ready for Hot Weather Starts Here

    17 March 2026

    Why Neighbourhood Insight Matters More Than Ever in Toronto

    14 March 2026

    How to Choose the Right Concrete Style for Your Home Projects

    12 March 2026

    Safe and Smooth Moves: How Casters Transform Material Handling

    12 March 2026
    Load More
    Categories
    • Automotive
    • Business
    • Digital Marketing
    • Education
    • Entertainment
    • Fashion
    • Finance
    • Health
    • Home Improvement
    • Law
    • Lifestyle
    • News
    • Real Estate
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Home
    • About Us
    • Contact us
    • Terms and conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.