Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Listrovert
    • Home
    • News
    • Business
    • Entertainment
    • Fashion
    • Health
    • Education
    • Lifestyle
    • Technology
    • Travel
    • Contact us
    Listrovert
    Home – बॉलीवुड हिंदी फिल्म डाउनलोड in high quality free
    Entertainment

    बॉलीवुड हिंदी फिल्म डाउनलोड in high quality free

    Tomy JacksonBy Tomy Jackson9 February 2024No Comments9 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Top 10 हिंदी फिल्म जो youtube पर भी उपलब्ध है
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    क्या आप हिंदी फिल्मों की तलाश कर रहे हैं ? क्या आप जानना चाहते हैं कि ऐसी कौन सी Top 10 हिंदी फिल्म हैं , जो Youtube पर भी उपलब्ध है ? तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं । हम आपको बताएंगे कि Youtube पर कौन सी Top 10 हिंदी फिल्म मौजूद हैं जिन्हें आप आसानी से देख सकते हैं ।

    हम आपको बिल्कुल भी Mislead नहीं करेंगे और हम आपको उन्हीं फिल्मों के बारे में और Link देंगे जो हमने खुद देखा होगा । Internet एक फरेब है । यहां आपको किसी और फिल्म की thumbnail दिखा कर , कोई और फिल्म दिखाई जाती है । इस Clickbait के जमाने में हम आपको सिर्फ उन्हीं फिल्मों के बारे में बताएंगे जो पूरी तरह से Genuine हैं , अपने Thumbnail के साथ पूरी ईमानदार हैं और हमारे द्वारा देखी हुई हैं । आप हमारे Top 5 हॉलीवुड हिंदी Dubbed फिल्म जो Youtube पर भी उपलब्ध हैं और Top 5 हिंदी वेब सीरीज जो Youtube पर भी उपलब्ध है को पढ़ सकते हैं ।

    ध्यान दें

    नीचे दिए गए Youtube पर उपलब्ध हिंदी फिल्मों के links पर हो सकता है कि फिल्म मौजूद न हो । कई बार Original Film Makers और Film Companies इन फिल्मों को Copyright Issue के तहत हटवा देती हैं । इस आर्टिकल के लिखे जाने तक ये सारी फिल्में Youtube पर मौजूद हैं ।

    Top 10 हिंदी फिल्में जो Youtube पर भी उपलब्ध हैं

    1. D – Day

    D day हिंदी फिल्म जो youtube पर भी उपलब्ध है

    इसे Youtube पर देखें – Click Here

    Youtube पर उपलब्ध Top 10 हिंदी फिल्म में सबसे पहला नाम D – DAY का है । यह बेहद ही जबरदस्त फिल्म फिल्म है जिसे आपको जरूर देखनी चाहिए । इसमें अर्जुन रामपाल , इरफान खान , ऋषि कपूर , हुमा कुरैशी जैसे बेहतरीन कलाकार हैं । कहानी की बात करें तो इसमें ऑफिसर वाली खान और उनकी टीम गोल्डमैन को पकड़ने के अभियान में जुट जाती हैं , जो भारत के Most Wanted क्रिमिनल्स में से एक है । हमारी मानें तो आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए । यह Thriller , Action से भरपूर फिल्म है ।

    2. Pk

    Pk हिंदी फिल्म youtube पर मौजूद है

    इसे Youtube पर देखें – Click Here

    इस फिल्म के बारे में भला किसने नहीं सुना होगा ? ज्यादातर लोगों ने इस फिल्म को देखा है , सराहा है और हां , कुछ लोगों ने Criticise भी किया । खैर , आमिर खान और अनुष्का शर्मा इस फिल्म के मुख्य किरदार हैं । इसमें सुशांत सिंह राजपूत भी फिल्म में शुरू और अंत में दिखाई दे जाते हैं । यह फिल्म धर्म , अंधविश्वास पर बनाई गई है । यह फिल्म देश विदेशों में सुपरहिट हुई थी । Top 10 हिंदी फिल्म में यह भी Youtube पर उपलब्ध है । आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए । यह फिल्म सस्पेंस , ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर है ।

    3. नायक : द रियल हीरो

    नायक फिल्म youtube पर उपलब्ध है

    इसे Youtube पर देखें – Click Here

    यह फिल्म भारत में 7 सितंबर , 2001 को रिलीज हुई थी । इस फिल्म ने न सिर्फ भारत में बल्कि अन्य देशों में भी ताबड़तोड़ कमाई की । इसमें मुख्य किरदार में अनिल कपूर और रानी मुखर्जी हैं । इसमें विलेन का किरदार अमरीश पुरी ने निभाया है । इसके साथ ही परेश रावल ने भी इस फिल्म में बेहतरीन काम किया है ।

    कहानी की बात करें तो इस फिल्म में एक रिपोर्टर राज्य के मुख्यमंत्री को यह चुनौती देता है कि वह उसे 1 दिन के लिए मुख्यमंत्री पद सौंप दे । वह उससे ज्यादा बेहतर काम करके दिखाएगा । यह फिल्म आगे जाकर ढेरों twists और turns के जरिए दर्शकों का खूब मनोरंजन करती है । यह फिल्म हमारे top 10 हिंदी फिल्म की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है जोकि Youtube पर भी उपलब्ध है ।

    यह भी पढ़ें : Top 5 apps जो हर Student के पास होना चाहिए

    4. जोधा अकबर

    जोधा अकबर जो youtube पर भी उपलब्ध है

    इसे Youtube पर देखें – Click Here

    हो सकता है कि आपने इस फिल्म के बारे में सुना हो या इसका trailer देखा हो । परन्तु क्या आपको पता है कि यह हिंदी फिल्म Youtube पर भी उपलब्ध है । जी हां , आप इस हिंदी फिल्म को youtube पर आसानी से देख सकते हैं । भारत में 15 फ़रवरी , 2008 को जोधा अकबर रिलीज हुई थी । IMDB की रेटिंग के हिसाब से यह एक बेहतरीन हिंदी फिल्म है , इसकी रेटिंग 7.6 है । फिल्म के किरदारों की बात करें तो इसमें ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में हैं ।

    यह फिल्म मुगल बादशाह अकबर और जोधाबाई जी के ऊपर फिल्माया गया है जिसमें राजनीतिक कारणों की वजह से जोधाबाई को अकबर से शादी करनी पड़ती है । परन्तु , बीतते समय के साथ दोनों में एक दूसरे के प्रति सम्मान , समझ और प्यार बढ़ता चला जाता है । यह कहानी उन दोनों की प्रेम गाथा को उजागर करने के लिए है ।

    5. गैंग्स ऑफ वासेपुर I

    गैंग्स ऑफ वासेपुर youtube पर उपलब्ध है

    इसे Youtube पर देखें – Click Here

    बॉलीवुड के सितारे मनोज बाजपेई जी द्वारा बनाई गई सुपरहिट अभिनय और फिल्मों से एक गैंग्स ऑफ वासेपुर है । यह हमारे Top 10 हिंदी फिल्म की लिस्ट का में से एक है जो Youtube पर भी उपलब्ध है । Youtube पर इस फिल्म को करीब 45 Million + लोगों ने देखा है । हम Recommend करते हैं कि आप इस फिल्म को जरूर से जरूर देखें । क्योंकि इसमें शामिल सभी अभिनेताओं ने जबरदस्त अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है । इसके साथ ही यह कहानी कल्पनिक कम और सच्चाई ज्यादा है ।

    यह फिल्म झारखंड के धनबाद शहर के कोयला माफिया पर , शहर की गन्दी राजनीति और आपराधिक घटनाओं पर बनाई गई है । इस फिल्म के सभी किरदारों ने एक से बढ़कर एक काम किया है ।

    यह भी पढ़ें : Top 5 Technology Hacks जिन्हें जानकर आप चौंक जाएंगे

    6. गैंग्स ऑफ वासेपुर 2

    गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 हिंदी फिल्म youtube पर उपलब्ध है

    यह गैंग्स ऑफ वासेपुर का ही दूसरा पार्ट है । इसमें मनोज बाजपेई की जगह नवाजुद्दीन सिद्दिकी मुख्य भूमिका निभाते हैं । इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी का अभिनव बहुत ही जबरदस्त है । एक तरह से देखा जाए तो नवाजुद्दीन सिद्दिकी को फिल्म की दुनिया में पहचान इसी फिल्म से मिली । धनबाद के most wanted criminal फैज़ल की भूमिका को नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने बेहतरीन तरीके से निभाया है ।

    अगर आपने इस फिल्म को नहीं देखा , तो क्या देखा ? यह Youtube पर फ्री में उपलब्ध है जिसे आप आसानी से उपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं । यकीन मानिए , अगर आप इस फिल्म को पहली बार देखने जा रहे हैं तो आप रोमांच से भर उठेंगे ।

    7. मालामाल वीकली

    मालामाल वीकली हिंदी फिल्म youtube पर उपलब्ध है

    इसे Youtube पर देखें : Click Here

    इस फिल्म को देखते समय आप हसते हुए रोने लगेंगे । यह एक बेहतरीन कॉमेडी हिंदी फिल्म है जिसे आप Youtube पर आसानी से देख पाएंगे । इस फिल्म में मुख्य भूमिका में परेश रावल , राजपाल यादव , ओम पुरी , रितेश देशमुख , अशरानी जैसे उम्दा कलाकार हैं जो आपका भरपूर मनोरंजन करेंगे । अगर बॉलीवुड के कॉमेडी फिल्मों की बात की जाए तो मालामाल वीकली का नाम जरूर आएगा ।

    IMDB पर इस फिल्म को 6.9 की रेटिंग मिली है । इसका मतलब है कि आपको यह फिल्म जरूर से जरूर देखना चाहिए । भारत में 10 मार्च , 2006 को यह फिल्म लॉन्च की गई थी । आप इस फिल्म को फ्री में Youtube पर देख सकते हैं ।

    8. जुड़वा 2

    इसे Youtube पर देखें – Click Here

    हमारे top 10 फिल्मों की लिस्ट में जो Youtube पर भी उपलब्ध हैं , में जुड़वा 2 का नंबर आठवें पर आता है । जुड़वा 2 के किरदारों की बात करें तो इसके वरुण धवन , तापसी पन्नू , जैकलीन फर्नांडिस जैसे बेहतरीन कलाकार हैं । यह फिल्म Comedy और Action पर आधारित है । हालांकि , यह फिल्म ज्यादा धमाल नहीं मचा पाई । पर फिल्म Average है , इसे जरूर देखें ।

    भारत में 29 सितंबर , 2017 को यह फिल्म रिलीज हुई । यह फिल्म आप आसानी से Youtube पर भी देख सकते हैं । इस फिल्म का प्रमोशन खुद सलमान खान ने भी किया था क्योंकि यह उनके जुड़वा फिल्म का दूसरा पार्ट है ।

    9. लगान

    लगान फिल्म Youtube पर फ्री में उपलब्ध है

    इसे Youtube पर देखें : Click Here

    लगान फिल्म भारतीय लोगों की सबसे पसंदीदा फिल्मों में शुमार है । इस फिल्म में मुख्य किरदार आमिर खान ने निभाया है । यह फिल्म आजादी से पहले की पृष्ठभूमि पर बनाई गई है । इस फिल्म में एक अंग्रेज Official आमिर खान और उनके गांव के साथियों को Cricket खेलने की चुनौती देता है । इसके साथ ही शर्त रखता है कि अगर गांव वाले जीते तो वे गांव को आजाद कर देंगे ।

    यह फिल्म भारत में 15 जून , 2001 को रिलीज हुई थी । इस फिल्म ने ढेरों अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं जिसमें फिल्मफेयर पुरस्कार , सर्वश्रेष्ठ निर्देशक , इत्यादि शामिल हैं ।

    यह भी पढ़ें : Facebook में 3D Image कैसे बनाएं | 5 Easy Steps

    10. खट्टा मीठा

    खट्टा मीठा हिंदी फिल्म Youtube पर भी उपलब्ध है

    इसे Youtube पर देखें – Click Here

    हमारे Youtube पर उपलब्ध Top 10 हिंदी फिल्म की लिस्ट में आखिरी नाम खट्टा मीठा है । हमारी गारंटी है कि इस फिल्म को देखते समय आपका हसते हसते पेट फूल जाएगा । इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार हैं जो एक रोड कंस्ट्रक्टर / ठेकेदार की भूमिका निभाते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं । यकीन मानिए , इसे फिल्म को देखने के बाद आप इस फिल्म को अपने Favourite Films की लिस्ट में शामिल कर लेंगे ।

    प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत में 23 जुलाई , 2010 को रिलीज हुई थी । यह फिल्म Youtube पर फ्री में उपलब्ध है जिसे आप आसानी से उपर दिए हुए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं । आप इस फिल्म को जरूर देखें , यह हमारी Recommended फिल्मों में से एक है ।

    Top 10 हिंदी फिल्में जो Youtube पर भी उपलब्ध हैं : Conclusion

    हमारे Top 10 हिंदी फिल्म की लिस्ट जो “Youtube पर भी उपलब्ध हैं ” में हमने उन फिल्मों को जोड़ा है जो फ्री में Youtube पर आपको मिल जाएंगी । आप आसानी से हर फिल्म के Click Here वाले लिंक पर क्लिक करके अपनी पसंदीदा Listed Film को देख सकते हैं । इसके साथ ही हम आगे भी कुछ फिल्मों को जोड़ते रहेंगे ।

    आप Comment करके बताइए कि आपने Youtube पर इन 10 हिंदी फिल्मों में से कौन कौन सी फिल्म देखी है । आगे हम Youtube पर उपलब्ध Top 10 Hollywood Movies और वेब सीरीज पर पोस्ट करेंगे । तो हमें Subscribe करें और हां , Notifications को जरूर Allow करें ।

    Hindi films Online bollywood films free Top Bollywood hindi films Watch hindi films online
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Tomy Jackson
    • Website
    • Instagram

    I have always had a passion for writing and hence I ventured into blogging. In addition to writing, I enjoy reading and watching movies. I am inactive on social media so if you like the content then share it as much as possible .

    Related Posts

    Houston Big Rig Accidents: Legal Steps for Victims and Families

    25 April 2026

    5 Healthy Habits for Unwinding After a Stressful Day Without Alcohol

    22 April 2026

    From Our Family to Yours: How a Century-Old Business Makes Every Home Beautiful

    21 April 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recently Published

    Houston Big Rig Accidents: Legal Steps for Victims and Families

    25 April 2026

    5 Healthy Habits for Unwinding After a Stressful Day Without Alcohol

    22 April 2026

    From Our Family to Yours: How a Century-Old Business Makes Every Home Beautiful

    21 April 2026

    How Innovative E-Commerce Strategies Are Reshaping the Sexual Wellness Market

    20 April 2026
    Load More
    Categories
    • Automotive
    • Business
    • Digital Marketing
    • Education
    • Entertainment
    • Fashion
    • Finance
    • Health
    • Home Improvement
    • Law
    • Lifestyle
    • News
    • Real Estate
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Home
    • About Us
    • Contact us
    • Terms and conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.