Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Listrovert
    • Home
    • News
    • Business
    • Entertainment
    • Fashion
    • Health
    • Education
    • Lifestyle
    • Technology
    • Travel
    • Contact us
    Listrovert
    Home – एंड्रॉयड के लिए ये top 5 फ्री प्राइवेसी web browsers
    Blogging

    एंड्रॉयड के लिए ये top 5 फ्री प्राइवेसी web browsers

    Tomy JacksonBy Tomy Jackson9 February 2024Updated:9 February 2024No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Android के लिए top 5 फ्री प्राइवेसी web browsers
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    क्या आप Safe इंटरनेट ब्राउजिंग करना चाहते हैं ? क्या आप नहीं चाहते कि Google , Bing , Yahoo जैसी बड़ी Search Engine कंपनियां आपको Track करें ? क्या आपको आपकी Privacy ज्यादा प्यारी है ? अगर इन सभी प्रश्नों का उत्तर हां है , तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं । हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि Android के लिए Top 5 प्राइवेसी web browsers कौन कौन से हैं जो बिल्कुल फ्री हैं ।

    आज के समय में सबको अपनी privacy बहुत प्यारी है । कोई नहीं चाहता कि वे इंटरनेट पर क्या देखते हैं , क्या करते हैं इत्यादि को कोई Track कर पाए । भले ही वे Search Engines क्यूं न हों । अपने आप को Tracking से बचाने के लिए लोग तरह तरह के web browsers का इस्तेमाल कर रहे हैं । सबसे पहले जानते हैं कि web browsers कितने प्रकार के होते हैं इसके बाद हम आगे बढ़ेंगे :

    Web Browsers कितने प्रकार के होते हैं ?

    इंटरनेट पर 3 तरह के Web Browsers Exist करते हैं :

    1. पहले वो जो आपके App/ web से एग्जिट होते ही सारे passwords , browsing history , cookies इत्यादि डिलीट कर देते हैं ।
    2. दूसरे वो जो आपको tracking agencies से बचाते हैं । ये ads को पूरी तरह से block करने के साथ ही आपके इंटरनेट की पहचान को भी डिलीट कर देते हैं ताकि websites यह न जान सकें कि आप कौन हैं !
    3. तीसरे वो जो अकेले ऊपर दिए गए सारे कामों को करते हैं । जिसमें आपकी internet identity को छुपाना या delete कर देना , ads ब्लॉक करना , आपको track होने से बचाना इत्यादि शामिल है ।

    यह भी पढ़ें :

    • Deep और Dark वेब क्या है ? सुरक्षित तरीके से इन तक कैसे पहुंचे ?
    • Flipkart Plus क्या है ? Flipkart Plus मेंबर कैसे बनें ?
    • Hindi या English : किस भाषा में Blogging करें और क्यों ?

    प्राइवेसी के लिए top 5 फ्री web browsers

    तो चलिए अब बात करते है कि आपकी privacy को ज्यादा बेहतर समझने वाले Web Browsers कौन कौन से हैं :

    1. Brave Browser

    Brave Browser इंटरनेट पर मेरे हिसाब से एक बेहतर Privacy वेब ब्राउज़र है । यह बिल्कुल free है जिसका उपयोग आप Internet Surfing के लिए कर सकते हैं वो भी बिना किसी फिक्र के । चलिए इसके features की बात कर लेते हैं :

    • यह आसानी से Ads और Trackers को ब्लॉक करता है ।
    • इसकी मदद से आप Private Web Surfing कर सकते हैं ।
    • इसमें आपको Icognite Mode भी मिलता है जिसमें आपको ज्यादा Advanced लेवल की प्राइवेसी मिलती है ।
    • इसपर आपको सिर्फ वही websites मिलेंगी जो HTTPS Supported हैं और Secure Connection का उपयोग करती हैं ।

    Brave Browser इंटरनेट पर मौजूद सभी BEST Free Privacy Web Browsers में से एक है जिसे आप आसानी से Google Play से डाउनलोड भी कर सकते हैं । अभी Playstore से Download करें ।

    2. Cake Browser

    https://youtu.be/RzBLW7fe4cY

    हमारे Top 5 Free Privacy Web Browsers की लिस्ट में अगला नाम आता है Cake Browser का । यह बिल्कुल free है जिसकी मदद से आप अपनी Privacy को और ज्यादा बेहतर बना सकते हैं । Play Store पर इसे 10 लाख + बार डाउनलोड किया जा चुका है । चलिए इसके कुछ मजेदार Features की बात कर लेते हैं :

    • इसमें आपको Free + Unlimited VPN ( Virtual Private Network ) मिलता है जो आपको बिल्कुल भी Track नहीं करता और आपके Data भी चोरी होने से बचाता है ।
    • Chrome या अन्य Web Browsers जैसे आपको इसमें बार बार Search Results में Enter होना और Exit करने की जरूरत नहीं पड़ती है । इसमें आप आसानी से सारे Search Results को Swipe कर के देख सकते हैं ।
    • इसमें आपको सारी Search Results पूरी तरह से HTTPS मिलेंगी । इसके साथ ही इसमें आप Do Not Track के option को enable करके खुद को ट्रैकिंग से भी बचा सकते हैं ।
    • इसमें हम सबका प्यारा , राज दुलारा ऑप्शन Dark Mode भी available है । यानि कि अब आंखों की safety और web Browsing साथ साथ ।

    हमारे हिसाब से यह इंटरनेट पर मौजूद सभी web browsers से बेहतर है । आप इस Playstore से download कर सकते हैं ।

    3. Dolphin Zero ( browser )

    Dolphine Zero वेब ब्राउज़र को इंटरनेट पर 50 million + बार डाउनलोड किया गया है । यह उन web browsers में से है जो आपकी प्राइवेसी को सम्मान करते हैं और आपको बढ़िया web surfing एक्सपीरिएंस प्रदान करते हैं । अगर आप अपने web browsing History को न सिर्फ दूसरों से बचाना चाहते हैं बल्कि Search Engines के tracking से भी बचना चाहते हैं तो आपको यह web browser अवश्य डाउनलोड करना चाहिए । चलिए इसके कुछ जबरदस्त features की बात कर लेते हैं :

    • Dolphine वेब ब्राउज़र में आपको Flash Player का मजा मिलता है । इसकी मदद से आप HD Quality में Videos और Gaming का लुफ्त उठा सकते हैं ।
    • इस web browser की मदद से आप आसानी से Ads को ब्लॉक कर सकते हैं । इसकी मदद से आप Banner Ads , Pop Up Ads , ad video इत्यादि भी ब्लॉक कर सकते हैं ।
    • आपको इसमें Search Engines में से किसी को भी चुनने का भी ऑप्शन मिलता है । इसमें आप Google , Bing , Yahoo , DuckDuckGo , Yandex इत्यादि में से किसी को भी वेब ब्राउजिंग के लिए चुन सकते हैं ।
    • इसमें आपको Gesture का भी ऑप्शन मिल जाता है । जैसे कि आप अगर अपनी उंगली से अपने Screen पर D लिखते हैं तो DuckDuckGo और B लिखने पर Bing तुरंत खुल जाएगा ।

    है न मजेदार web browsers में से एक । आप इसे Playstore से download कर सकते हैं ।

    4. DuckDuckGo प्राइवेसी web browser

    Web Browsers की लिस्ट में आगे बढ़ें तो DuckDuckGo का नाम चौथे नंबर पर आता है । यह वेब ब्राउज़र यह दावा करता है कि हमारा Search Engine कभी भी आपको Track नहीं करता है । यह आपको Data Breeching से बचाता है और साथ ही आपको पूरा अधिकार देता है कि आप अपने Data का क्या करना चाहेंगे । तो चलिए इसके कुछ features को देख लेते हैं :

    • DuckDuckGo आपके लिए सभी advertising networks को ब्लॉक कर देता है ताकि आप बिना irritate हुए web surfing का मजा ले सकें ।
    • यह इंटरनेट पर मौजूद सभी sites को फोर्स करता है कि वे HTTPS या Secure Connection का उपयोग करें ताकि आपके पर्सनल डेटा से कोई समझौता न हो ।
    • DuckDuckGo कभी भी आपको Track नहीं करता इसलिए आपको Personalised Ads भी नहीं देखने को मिलते । आप इंटरनेट पर क्या देखते हैं , क्या करते हैं , सब आपका बिजनेस है जिससे Search Engine को कोई भी मतलब नहीं रहता है ।
    • इस वेब ब्राउज़र पर आपको Fire Button की सुविधा दी जाती है जिसकी मदद से आप एक ही बार में सारे Tabs और Data को क्लियर कर सकते हैं ।

    Web Browsers की दुनिया में DuckDuckGo अब धीरे धीरे बढ़ता ही जा रहा है । हालांकि , यह Google को टक्कर देने के मामले में अभी काफी पीछे हैं । खैर , आप चाहें तो इस एप्लिकेशन को Playstore से download कर सकते हैं ।

    यह भी पढ़ें : Facebook में 3D Image कैसे बनाएं | 5 Easy Steps

    5. Epic Privacy Browser

    Epic browser : one of the best web browsers

    यह अपने भारत का Web Browser है । हालांकि , यह इंटरनेट पर मौजूद अन्य web browsers जितना लोकप्रिय तो नहीं है फिर भी इसके features स्टनिंग हैं । हम Recommend करते हैं कि आप इसे अवश्य डाउनलोड करें ! ऐसा क्यों ? आप नीचे दिए हुए Features को पढ़ेंगे तो आपके क्यों का जवाब मिल जाएगा :

    • Epic Browser पहला ऐसा वेब ब्राउज़र है जो आपको किसी भी web page को Audio में सुनने को सुविधा प्रदान करता है ।
    • Epic Browser आठ देशों में Free + Unlimited VPN की सुविधा प्रदान करता है । इसके साथ ही इस वेब ब्राउज़र में आपको wifi protection भी मिलता है
    • आपको Tracking से बचाने के साथ ही Ads Blocking भी करता है । इस ब्राउज़र की मदद से आप अपने इंटरनेट ब्राउजिंग History को दूसरों से और Search Engines से बचा कर रख पाते हैं ।
    • इसमें आपको File Vault , Encrypted Mode , Reader Mode , Two Click Clear Data जैसे बेहतरीन फीचर्स मिल जाते हैं जो आपके वेब सर्फिंग के अनुभव को NEXT LEVEL तक ले कर जाते हैं ।

    हमारी मानें तो सबसे पहले Epic Browser को अवश्य डाउनलोड करके देखें । यह सबसे बेहतरीन है होने के साथ ही सबसे Secure भी है । यह दुनिया का सबसे पहला Privacy Web Browser है जो Chromium पर बनाया गया था परन्तु आपको Android पर Data Protection देता है । यह साय यह अन्य Web Browsers से बढ़िया वेब सर्फिंग अनुभव प्रदान करने वाला App है । इसके साथ ही यह अपने भारत का Web Browser है यारों , मारो फटाफट Download ।

    तो ये रहे वो 5 Top Web Browsers जो आपकी Privacy के लिए सबसे बेहतरीन हैं । इन्हे Download करके आप आसानी से वेब सर्फिंग कर सकते हैं और खुद को Track होने से और Ads से बचा सकते हैं ।

    Brave browser Browser Cake browser Epic browser Internet Privacy browser Technology Web browsers
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Tomy Jackson
    • Website
    • Instagram

    I have always had a passion for writing and hence I ventured into blogging. In addition to writing, I enjoy reading and watching movies. I am inactive on social media so if you like the content then share it as much as possible .

    Related Posts

    Getting Your Home Ready for Hot Weather Starts Here

    17 March 2026

    Why Neighbourhood Insight Matters More Than Ever in Toronto

    14 March 2026

    How to Choose the Right Concrete Style for Your Home Projects

    12 March 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recently Published

    Getting Your Home Ready for Hot Weather Starts Here

    17 March 2026

    Why Neighbourhood Insight Matters More Than Ever in Toronto

    14 March 2026

    How to Choose the Right Concrete Style for Your Home Projects

    12 March 2026

    Safe and Smooth Moves: How Casters Transform Material Handling

    12 March 2026
    Load More
    Categories
    • Automotive
    • Business
    • Digital Marketing
    • Education
    • Entertainment
    • Fashion
    • Finance
    • Health
    • Home Improvement
    • Law
    • Lifestyle
    • News
    • Real Estate
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Home
    • About Us
    • Contact us
    • Terms and conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.