Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Listrovert
    • Home
    • News
    • Business
    • Entertainment
    • Fashion
    • Health
    • Education
    • Lifestyle
    • Technology
    • Travel
    • Contact us
    Listrovert
    Home – Website Down होने पर क्या करें ? How to check and fix website down – Page 4
    Blogging

    Website Down होने पर क्या करें ? How to check and fix website down

    Tomy JacksonBy Tomy Jackson9 February 2024Updated:9 February 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    वेबसाइट Down है या नहीं कैसे चेक करें ? वेबसाइट डाउन होने पर क्या करना चाहिए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आपने अपने Website Down का अनुभव कई बार किया होगा या कर रहे हैं । ऐसा कई बार होता है कि हमारे वेबसाइट का server डाउन हो जाता है । इसके साथ ही कई बार SSL सर्टिफिकेट या ब्राउज़र में किसी भी प्रकार के समस्या के हो जाने से हमारा वेबसाइट डाउन हो जाता है । यह बिल्कुल आम समस्या है क्योंकि यह कभी न कभी सबके साथ होता है । अगर आप बड़ी बड़ी Websites की बात भी करें तो Facebook , Netflix जैसी कंपनियो को भी वेबसाइट डाउन एरर का सामना करना पड़ता है ।

    ऐसे में प्रश्न उठता है कि आप कैसे चेक कर सकते हैं कि आपका वेबसाइट डाउन है ? इसके बाद अगर आपका वेबसाइट सच में सबके लिए down है तो आप कैसे इसे fix कर सकते हैं ? आपके इन्हीं प्रश्नों का उत्तर देने के लिए आज हमने यह Detailed Post लिखने का सोचा है । तो चलिए शुरू से शुरू करते हैं –

    एक website down क्या है ?

    जब आपके Server से आपके Domain Name System में Slow Connection pass होता है तो आपका वेबसाइट Crash हो जाता है । इसे website down भी कहते हैं । इसकी वजह से आपके वेबसाइट के Visitors बुरी तरह affect होते हैं और आपकी Earnings को नुकसान भी पहुंचता है । इसके साथ ही आपके वेबसाइट की Authority भी Decrease हो जाती है ।

    Website down किन कारणों से होता है ?

    तो चलिए अब हम समझते हैं कि एक वेबसाइट क्रैश क्यों होता है ? इसके साथ ही हम आपको यह भी बताते चलेंगे कि आप इनको Fix कैसे कर सकते हैं –

    1. खराब होस्टिंग कंपनी की वजह से

    जी हां , यह सबसे बड़ा कारण हो सकता है कि आपका वेबसाइट क्रैश है । कई ऐसी Hosting Providers हैं जो आपके वेबसाइट को 99% Uptime की Guarantee देती हैं । फिर भी आपके वेबसाइट के क्रैश होने के 1% चांस रहता ही है । इसलिए हमेशा अच्छी कंपनी से ही Hosting खरीदें ताकि आपको भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े । इसके साथ ही अपने Hosting कंपनी के Email और Contact Number को हमेशा Handy रखें ताकि किसी भी emergency में आप अपने वेबसाइट को up कर सकें ।

    2. बेकार कोडिंग की वजह से

    आपके वेबसाइट की बेकार Codings भी आपके वेबसाइट के क्रैश होने की एक वजह हो सकती है । आपके वेबसाइट के हजारों Codes में कोई एक line पूरे के पूरे वेबसाइट को डाउन ले जाने के लिए काफी है । इसलिए हमेशा Expert Coders को recruit करें ताकि आप अपने visitors खोने से बच जाएं ।

    इसके साथ ही अगर आप WordPress पर अपना वेबसाइट चलाते हैं तो आपको Jetpack के Settings में जाकर downtime reporting को जरूर On कर देना चाहिए । इससे जब भी आपका वेबसाइट क्रैश होगा आपको Email मिल जाएगा और आप जल्दी से जल्दी Issue को fix कर पाएंगे ।

    3. DNS कनेक्शन की वजह से

    अगर आपका वेबसाइट क्रैश है तो यह आपके DNS ( Domain Name System ) की वजह से हो सकता है । अगर आपके सर्वर का आपके DNS से Slow Connection है तो आपका वेबसाइट क्रैश कर सकता है । इसके साथ यह भी हो सकता है कि आपके Domain Registrar के Server में आपने गलत Nameservers डाला हो जिसकी वजह से आपकी वेबसाइट क्रैश है ।

    इसे solve करने के लिए आप यह देखें कि आपकी वेबसाइट सही IP Address के साथ registered है ।

    4. DoS attack की वजह से

    Denial Of Services यानि कि DoS attack की वजह से भी यह समस्या आ सकती है । यह attack पूरे सर्वर पर ढेरों Requests करके इसे Unresponsive बना देता है और Crash कर देता है । अगर आपकी वेबसाइट किसी ऐसे सर्वर से linked है जिसपर ज्यादातर attacks होते हैं तो आपका वेबसाइट crash होगा । इसलिए हमेशा Reliable और Secure Hosting Comapany को ही choose करें ।

    5. आपके CMS के Complications की वजह से

    CMS यानि कि Content Management System जिसमें कई तरह के Problems होते हैं । कई बार Poor Coding , खराब Plugin या Database के errors की वजह से भी आपकी वेबसाइट क्रैश हो सकती है । ज्यादातर Content Uploading और Continuous Changes की वजह से यह समस्याएं आती है । इसके लिए आप किसी भी Content को Publish करने से पहले और बाद के Situations को मॉनिटर कर सकते हैं ।

    Recommendation

    हम Recommend करते हैं कि आप अगर ऊपर दिए गए errors को fix कर सकते हैं तभी करने की कोशिश करें । अन्यथा , आप एक problem को सॉल्व करने के चक्कर में अन्य समस्याओं को भी निमंत्रण दे बैठेंगे । सबसे बेस्ट तरीका है कि आप अपने Hosting Company के Customer Support से संपर्क करें । अगर आप नहीं जानते कि आपके Hosting Company का Customer Support Page कौन सा है तो आप हमारा Customer Support Website list देख सकते हैं ।

    यह भी पढ़ें :

    • 500 Error या Internal Server Error क्या है ? इसे कैसे फिक्स करें ?
    • SSL सर्टिफिकेट को फ्री में कैसे खरीदें ? ब्लॉग पर फ्री में https को सेटअप करें
    • WordPress की वेबसाइट के लिए free में CDN कैसे खरीदें ?
    • WordPress के top 5 Site health error , कैसे fix करें

    कैसे चेक करें कि आपकी website down है ?

    कई बार ऐसा होता है कि Website सिर्फ हमारे लिए Down होती है न कि सबके लिए । परन्तु , आप यह चेक कैसे करेंगे कि आपकी वेबसाइट सबके लिए डाउन है या सिर्फ आपके लिए ही ? यह बेहद जरूरी हो जाता है कि आप चेक करें ताकि अगर समस्या सिर्फ आपकी तरफ से आ रही हो तो आप Browser के Cache , Cookies को क्लियर करके प्रॉब्लम को सॉल्व कर लें । परन्तु अगर यह समस्या आपके ब्राउज़र की वजह से नहीं आ रही है तो आपको समस्या आ सकती है ।

    इसलिए इसे चेक करने के लिए आप Isitdownrightnow या websiteplanet वेबसाइट की मदद ले सकते हैं । यह मेरी नज़र में सबसे बेहतरीन वेबसाइट्स हैं । इसे आप Real Time डाटा जान सकते हैं । इसके साथ ही यह वेबसाइट्स हर Location से आपकी वेबसाइट को चेक करते हैं । हालांकि , इनके अलावा भी इंटरनेट पर आपको कुछ वेबसाइट्स मिल जाएंगी जिनसे आप अपने वेबसाइट के uptime को चेक कर सकते हैं ।

    Conclusion

    आपने इस पोस्ट में विस्तारपूर्वक जाना कि website down क्या है और इसे कैसे फिक्स किया जा सकता है । अगर आपकी वेबसाइट भी डाउन है तो आप ऊपर बताए गए तरीके की मदद ले सकते हैं । अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो पोस्ट को शेयर करें । साथ ही किसी अन्य प्रश्न या समस्या के लिए नीचे कमेंट करें ।

    Website crash kya hai Website down Website down hone par kya kare
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Tomy Jackson
    • Website
    • Instagram

    I have always had a passion for writing and hence I ventured into blogging. In addition to writing, I enjoy reading and watching movies. I am inactive on social media so if you like the content then share it as much as possible .

    Related Posts

    How Native Sutra Creates Dream Bedrooms for Gurgaon’s Luxury Homeowners 

    3 June 2026

    Military Challenge Coins: Significance, Traditions, and Their Enduring Role in Service

    3 June 2026

    Top 7 Wedding Venues in Chicago for 2026: The Ultimate Guide

    3 June 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recently Published

    Next-Generation Firewalls: The Modern Standard for Business Cybersecurity

    23 May 2026

    Choosing the Right Book Binding Method: A Comprehensive Guide

    17 May 2026

    How Digital Platforms Are Changing Medicolegal Services

    16 May 2026

    The Role of Branded Merchandise in Building Recognition and Trust

    16 May 2026
    Load More
    Categories
    • Automotive
    • Business
    • Digital Marketing
    • Education
    • Entertainment
    • Fashion
    • Finance
    • Health
    • Home Improvement
    • Law
    • Lifestyle
    • News
    • Real Estate
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Home
    • About Us
    • Contact us
    • Terms and conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.