Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Listrovert
    • Home
    • News
    • Business
    • Entertainment
    • Fashion
    • Health
    • Education
    • Lifestyle
    • Technology
    • Travel
    • Contact us
    Listrovert
    Home – 7 Photo Editing Course in Hindi – बेस्ट फोटो एडिटिंग कोर्स
    Did you know ?

    7 Photo Editing Course in Hindi – बेस्ट फोटो एडिटिंग कोर्स

    Tomy JacksonBy Tomy Jackson9 February 2024Updated:12 March 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Photo Editing Course in Hindi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Photo Editing Course करके घर बैठे कई लोग अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं । कई फोटो एडिटर्स जहां कंपनियों में काम कर रहे हैं तो वहीं कई सोशल मीडिया और यूट्यूब पर फोटोग्राफी हैक्स डालकर पैसे कमा रहे हैं । आप भी फोटो एडिटिंग कोर्स करके घर बैठे कमाई कर सकते हैं या अच्छी कंपनी को ज्वाइन कर सकते हैं । वे कौनसे कोर्स होंगे जिन्हें ज्वाइन करना आपके लिए फायदेमंद होगा, इसकी जानकारी हम आपको देंगे ।

    इस आर्टिकल में हम कोशिश करेंगे कि सभी कोर्सेज फ्री हों ताकि आप बिना एक भी रुपए खर्च किए Photo Editing Course कर सकें और अच्छी कमाई कर सकें । हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि अगर आप फोटो एडिटिंग में महारत हासिल करना चाहते हैं तो आपको थोड़ा बहुत पैसे खर्च करने चाहिए ।

    अगर आप सोच रहे हैं कि यूट्यूब से कुछ विडियोज देख लीजिए, थोड़े बहुत ट्यूटोरियल्स समझ गए और आपको फोटो एडिटिंग आ जायेगी तो आप बिल्कुल गलत हैं । फोटो एडिटिंग सीखने के लिए अगर आप गंभीर हैं और इसमें अपना भविष्य भी देखते हैं तो आपको इसका कोर्स करना चाहिए, जिनकी जानकारी नीचे दी जा रही है ।

    1. Alison Free Photo Editing Course

    Price: Free

    Alison प्लेटफॉर्म की मदद से आप बिल्कुल मुफ्त में Photo Editing Course घर बैठे कर सकते हैं । इसके लिए न आपको एक भी रुपए खर्च करने होंगे और न ही कहीं और जाने की जरूरत होगी । बस आपको चाहिए एक लैपटॉप/बढ़िया स्मार्टफोन और सही टूल्स । इस कोर्स में आपको बिल्कुल Basic से Advance लेवल की फोटो एडिटिंग की जानकारी दी जायेगी ।

    इस प्लेटफॉर्म पर फोटो एडिटिंग के कुल 11 मुफ्त कोर्सेज उपलब्ध हैं और सभी आपको फोटो एडिटिंग से संबंधित ही जानकारी देते हैं । अगर आप चाहें तो सीधे एडिटिंग सीखने से पहले फोटो खींचना यानि Photography Course भी इसी प्लेटफॉर्म से मुफ्त में सीख सकते हैं । कोर्स करने के उपरांत आपको डिजिटल सर्टिफिकेट भी मिलता है ।

    Start Course

    2. Udemy Free Image Editing Tutorial

    Price: Free

    Udemy एक ऑनलाइन कोर्स प्लेटफॉर्म है जिसपर आपको सैंकड़ों फ्री कोर्सेज मिल जायेंगे । इसकी मदद से आप घर बैठे मुफ्त में Free Image Editing Course कर सकते हैं । इस कोर्स को अबतक 36,991 students ने किया है और इसकी रेटिंग भी 4.5 है । इस फोटो एडिटिंग कोर्स में आपको The Pixelmator Crash Course मिलता है जिससे आप इस टूल पर महारत हासिल कर सकें ।

    बात करें अगर Course Content की तो इसमें आपको निम्नलिखित विषयों पर जानकारी दी जायेगी:

    • Basic Color Correction
    • How to take Objects out of an Image
    • Isolating Parts of an Image
    • Working with Layers
    • Working with Selection
    • Trumovo.com
    Start Course

    3. Udemy Free Photoshop CC Course

    Price: Free

    दोबारा से आप Photoshop CC सीखने के लिए Udemy Platform की मदद ले सकते हैं । इस कोर्स में आपको फोटोशॉप सॉफ्टवेयर पर फोटो एडिटिंग की हर छोटी बड़ी जानकारी मिल जायेगी जैसे:

    • Photo editing
    • Photo retouching
    • Matte Painting
    • Fine art digital painting
    • Texture artist for 3d (Film, video games, architecture, etc)
    • Illustration
    • Graphic Design
    • UI Design (mobile apps, web pages, video games)

    इतना सबकुछ आप सीख सकते हैं वो भी बिल्कुल मुफ्त में । अगर आप फोटोशॉप इस्तेमाल करना शुरू करना चाहते हैं, तो भी यह कोर्स आपके लिए काफी सहायक साबित होगा । इसमें आपको कुछ प्रोजेक्ट्स भी मिल जायेंगे यानि आप प्रैक्टिस करते हुए सब कुछ सीख रहे होंगे । तो देर किस बात की ? अभी नीचे दिए बटन पर क्लिक करके कोर्स में एनरोल करिए ।

    Start Course

    4. WsCube Complete Photoshop Course

    Price: Free

    WsCube Tech यूट्यूब पर एक बहुत ही बेहतरीन चैनल है उनके लिए जो अलग अलग फील्ड के कोर्स करना चाहते हैं । इस यूट्यूब चैनल पर आपको सैंकड़ों अलग अलग विषयों पर फ्री कोर्स आसानी से मिल जाते हैं । अगर आप Complete Photoshop Course करना चाहते हैं तो इस प्लेटफॉर्म की मदद ले सकते हैं । कोर्स बिल्कुल मुफ्त है, हिंदी में है और साथ ही काफी हेल्पफुल भी ।

    • Fashion Designer Course in Hindi

    आप सभी को पता है कि Photo Editing Course में सबसे महत्त्वपूर्ण होता है Photoshop । यह एक फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है जिसकी मदद से आप नए और क्रिएटिज डिजाइन बना सकते हैं । बल्कि ज्यादातर क्रिएटिव डिजाइन इसी सॉफ्टवेयर की ही मदद से बनाए जाते हैं । ऐसे में आपके लिए इसे पूरा सीखना काफी फायदेमंद हो सकता है । इस कोर्स में आपको Color Picker से लेकर Blending Options तक सबकुछ मिल जाता है ।

    Start Course

    5. Photoshop for Beginners in Hindi

    Price: Free

    Photoshop Photo Editing Course करने का दूसरा विकल्प भी है आपके पास, और वह है जीएफएक्स यूट्यूब चैनल । इस चैनल पर आपको फोटोशॉप सॉफ्टवेयर की सभी बुनियादी जानकारियां आसानी से मिल जाती हैं । यह कोर्स भी बिल्कुल मुफ्त है, आसान भाषा में समझाया गया है और साथ ही हिंदी में है । इसलिए आपको यह कोर्स करने में कोई बाधा नहीं आयेगी ।

    • Web Designing Course in Hindi

    नीचे दिए बटन पर क्लिक करके आप एक प्लेलिस्ट पर पहुंच जायेंगे जिसमें 45+ Videos हैं । इस प्लेलिस्ट के कुछ विषय हैं:

    • Basic Selections
    • More Selections
    • Layers Panel
    • Crop Tool
    • Brush Tool
    • Clone Stamp Tool
    • Layers Mask
    • Gradient
    • Vector Mask
    Start Course

    6. Master Photoshop in 30 Days

    Price: Free

    अगर आप Photo Editing Course Advance लेवल की करना चाहते हैं तो आपको मदद करेगा PHLEARN YouTube Channel । ऊपर दिए कोर्स सिर्फ Beginner Level के थे, लेकिन यह एडवांस लेवल फोटो एडिटिंग कोर्स है जिसमें आपको सबकुछ सीखने को मिलेगा । इस कोर्स के अंतर्गत आपको कुल 30 वीडियो मिलेंगे जिसमें फोटोशॉप से जुड़ी हर एडवांस्ड लेवल जानकारी आपको दी जायेगी ।

    • 36+ Udemy Free Courses in Hindi

    हमने व्यक्तिगत रूप से कुछ विडियोज देख है और यह वाकई कमाल का है, हालांकि आपको थोड़ी बहुत इंग्लिश आनी चाहिए तो आप ज्यादा बेहतर ढंग से कंटेंट समझ पाएंगे । कुछ वीडियो कंटेंट हैं:

    • Layers & Masks
    • Create Selections
    • Levels & Curves
    • Liquify Tool
    • Color Grade
    Start Course

    7. Udemy Paid Photo Editing Course

    Price: ₹449

    अगर आप Photo Editing Course करने के प्रति गंभीर हैं तो आपको कुछ Paid Course भी करने चाहिए । पेड कोर्स की क्वालिटी और जानकारी उच्च स्तर की होती है जिससे आप प्रोफेशनल जानकारी हासिल कर पाते हैं । कुछ पैसे खर्च करके अगर आप फोटो एडिटिंग सीखते हैं तो यह आपके प्रोफेशनल लाइफ के लिए ज्यादा बेहतर होगा ।

    • Amazon AWS Course in Hindi

    नीचे दिए बटन पर क्लिक करके आप Udemy Paid Photo Editing Courses को एक्सेस कर सकते हैं । कुछ पेड फोटो एडिटिंग कोर्सेज हैं:

    • Picsart Mastery course-photo editing via mobile
    • Adobe Lightroom CC Photo Editing
    • Advanced Photoshop Manipulations Tutorials
    • Create A Digital Photo Caricature from Scratch
    • Mac Photos: Photo Editing, Organizing & Sharing on Mac
    Start Course

    Conclusion

    Photo Editing Course करने के पश्चात आपके पास कई संभावनाएं होंगी । जैसे आप अच्छी कंपनी में फोटो वीडियो एडिटर के तौर पर नौकरी कर सकते हैं, खुद का कोई ऑनलाइन/ऑफलाइन बिजनेस खोल सकते हैं, कुछ अन्य स्किल्स सीखकर कोई टूल बना सकते हैं या फ्रीलांसिंग करके घर बैठे पैसे कमा सकते हैं । संभावनाएं अनगिनत हैं, बशर्ते आपके अंदर सीखने की लगन होनी चाहिए ।

    हमने आर्टिकल में कई Free और एक Paid फोटो एडिटिंग कोर्स की जानकारी दी है । हम आपको सलाह देते हैं कि Beginner Level की जानकारी के लिए आप सुझाए गए फ्री कोर्सेज को करें । इसके बाद आपको जरूर पेड कोर्स करना चाहिए । अगर कोई प्रश्न आपके दिमाग में है तो आप कॉमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं ।

    Photo Editing Course Photoshop Tutorials फोटो एडिटिंग फ्री कोर्स
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Tomy Jackson
    • Website
    • Instagram

    I have always had a passion for writing and hence I ventured into blogging. In addition to writing, I enjoy reading and watching movies. I am inactive on social media so if you like the content then share it as much as possible .

    Related Posts

    How Professional Drain Cleaning Transforms Your Home Environment?

    11 April 2026

    How Plumbers in Atlanta Guarantee Efficient Repairs?

    11 April 2026

    How Emergency Plumbing Services in Phoenix Mitigate Water Damage?

    11 April 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recently Published

    How Professional Drain Cleaning Transforms Your Home Environment?

    11 April 2026

    How Plumbers in Atlanta Guarantee Efficient Repairs?

    11 April 2026

    How Emergency Plumbing Services in Phoenix Mitigate Water Damage?

    11 April 2026

    Professional Repair vs Diy: Factors to Consider for Water Heater Issues

    11 April 2026
    Load More
    Categories
    • Automotive
    • Business
    • Digital Marketing
    • Education
    • Entertainment
    • Fashion
    • Finance
    • Health
    • Home Improvement
    • Law
    • Lifestyle
    • News
    • Real Estate
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Home
    • About Us
    • Contact us
    • Terms and conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.