Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Listrovert
    • Home
    • News
    • Business
    • Entertainment
    • Fashion
    • Health
    • Education
    • Lifestyle
    • Technology
    • Travel
    • Contact us
    Listrovert
    Home – CTR , CPM , CPA , CPC और RPM क्या होता है ? AdSense Terms in Hindi
    Blogging

    CTR , CPM , CPA , CPC और RPM क्या होता है ? AdSense Terms in Hindi

    Tomy JacksonBy Tomy Jackson9 February 2024Updated:9 February 2024No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    CTR , CPM , CPA , CPC और RPM क्या है
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज के इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि CTR , CPM , CPA , CPC और RPM क्या होता है । इस पोस्ट में आप इन Common AdSense Terms के बारे में विस्तार से जानेंगे । कई बार जब हम AdSense Reports को देखते हैं तो हम कंफ्यूज हो जाते हैं कि ये क्या हैं और इनका क्या काम है ।

    इसलिए आपकी Confusion को दूर करते हुए , चलिए बात करते हैं CTR , CPM , CPA , CPC और RPM के बारे में –

    CTR क्या है ?

    CTR kya hai

    CTR का फूल फॉर्म Click Through Rate होता है । इसकी मदद से यह पता लगाया जाता है कि आपके वेबसाइट के Keywords और Ads को per 1000 view पर कितने बार click किया गया है । यह दोनों के बीच के ratio को दिखाता है ।

    इसे उदाहरण से समझें – मान लीजिए कि आपकी वेबसाइट search results में 5000 बार Show हुई , परन्तु Clicks मात्र 1200 ही आए । तो ऐसे में आपका Total CTR – 24% हुई ।

    1. CTR कैसे Calculate करें ?

    CTR को आसानी से आप एक Formula की मदद से Calculate कर सकते हैं । इसके लिए फॉर्मूला है –

    Total Clicks ÷ Total Impression ( Views ) × 100

    ऊपर दिए फॉर्मूला से आप आसानी से इसे Calculate कर सकते हैं । अगर हम Ads के CTR को calculate करना चाहें तो मान लीजिए कि आपके वेबसाइट के Ads का impression या views कुल मिलाकर 2500 हुए हैं । परन्तु , उन पर सिर्फ 120 बार ही क्लिक किया गया है । ऐसे में , CTR होगा –

    CTR = 120 ÷ 2500 × 100

    = 4.8%

    2. एक अच्छी CTR कितनी होनी चाहिए ?

    यह किसी के भी द्वारा पूरी तरह से Fix नहीं किया जा सकता कि एक अच्छा Click Through Rate क्या है या क्या होना चाहिए ! सभी अपने वेबसाइट में अलग अलग keywords और Audience को target करने का काम करते हैं , जिसके हिसाब से सबके CTR भी एक दूसरे से अलग होते हैं ।

    परन्तु , अगर हम Average CTR की बात करें तो यह 4% – 5% होनी चाहिए । यह Data हमने मुख्य तौर पर AdWords के लिए बताया है । परन्तु , याद रखें कि यह फिर भी निर्भर करता है ढेरों अन्य Factors पर , कि एक Average या Good Click Through Rate कितनी हो ।

    3. वेबसाइट के CTR को कैसे बेहतर करें ?

    आप अपने वेबसाइट के CTR को आसानी से improve कर सकते हैं । इसके लिए आपको –

    • अपने Keywords के Quality Score को बेहतर करें ।
    • अपने Chrome Browser में बेहतरीन Ad Extension का इस्तेमाल करें ।
    • बढ़िया और स्मार्ट Bidding Strategies का उपयोग करें ।
    • अलग अलग तरह के Ads को वेबसाइट पर test करें ।
    • आकर्षक Ad Copy लिखें ।
    • Remarketing Campaign चलाएं ।

    CPM क्या है ?

    CPM kya hai

    CPM का फूल फॉर्म Cost Per Mille है जिसे Cost Per Thousand भी कहते हैं । इसे Advertising के Views और Clicks को measure करने के लिए उपयोग किया जाता है । यह उस कीमत को दर्शाता है जिसे एक Advertiser को Per 1000 views या Clicks के लिए देना होता है ।

    1. CPM कैसे Calculate करें ?

    CPM को कैलकुलेट करने के लिए एक आसान सा फॉर्मूला है जिसकी मदद से आप इसे आसानी से Calculate कर सकते हैं । वह है –

    CPM = (Cost to the Advertiser / No. of Impressions) x 1000

    इस फार्मूले की मदद से आप आसानी से CPM को कैलकुलेट कर सकते हैं । उदाहरण के तौर पर मान लें कि एक Advertiser किसी Ad के लिए 3500 रुपए देना चाहता है । इसके इस Ad पर कुल 50,000 Impression मिलते हैं । तो हर 1,000 View के उसको देने पड़ेंगे –

    CPM = ( 3500 ÷ 50,000 × 1000 ) रुपए

    = 70 रुपए

    2. एक Average CPM कितनी होनी चाहिए ?

    अगर हम 2018 के Reports की बात करें तो , Advertisers यानि कि जो विज्ञापनकर्ता थे उन्होंने Average $2.80 per thousand Impressions पर खर्च किया था । ध्यान रहे , कि यह एक Average Data है और यह थोड़ी पुरानी भी है ।

    • AdSense Account कैसे बनाएं
    • Online Earning कैसे करें

    परन्तु , इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि Advertisers अपने ads के लिए कितना budget रखते हैं और कितना CPM देते हैं ।

    3. Best CPM Advertising Networks ब्लॉगर्स के लिए कौन कौन से हैं ?

    • PropellerAds
    • HillTopAds
    • Conversant Media
    • Exponential

    इन Advertising Networks की मदद से अगर आप एक Blogger हैं , तो आसानी से CPM Ads की मदद से पैसे कमा सकते हैं ।

    • Search Engine Optimization in Hindi 2020 – SEO Tutorial
    • YouTube SEO in Hindi 2020 ( Ultimate Guide )
    • Keyword Research Guide in Hindi 2020 – Ultimate Guide

    CPA क्या है ?

    CPA kya hai

    CPA का फूल फॉर्म Cost Per Action है । यह Affiliate model की तरह काम करता है जिसके तहत किसी यूज़र को वेबसाइट पर किसी प्रकार के action लेने के लिए पैसे दिए जाते हैं । जैसे किसी Form को भरने , कुछ Online खरीदने , Sign Up करने इत्यादि ।

    1. CPA को क्यों चुनना चाहिए ?

    आप अगर चाहें तो Banner Ads , AdSense के अलावा ढेरों अन्य Affiliate Marketing Strategies को छोड़ कर पूरी तरह से CPA पर भी निर्भर हो सकते हैं । इससे अकेले आपको बहुत ही ज्यादा पैसे मिल सकते हैं । आपको CPA इसलिए चुनना चाहिए क्योंकि –

    • यह वेबसाइट से Online Earning के चेन में सबसे ऊपर है । इससे आपको सबसे ज्यादा कमाई हो सकती है ।
    • आप अपने वेबसाइट में अपने हिसाब से बेहतरीन तरीके से CPA Ads को place कर सकते हैं और काफी commission कमा सकते हैं ।

    2. CPA को कैसे Calculate करें

    आप नीचे दिए गए Formula से आसानी से CPA को calculate कर सकते हैं । इसके लिए बाद आपको –

    CPA = Total Cost Spend On A Campaign ÷ Total No. Of Action Taken

    इस फॉर्मूला की मदद से आप आसानी से CPA Calculate कर सकते हैं । अब जैसे कि उदाहरण के तौर पर मान लें कि कोई Marketer या Advertiser किसी Campaign के लिए 1000 रुपए खर्च करता है । परन्तु , उसके Ads या Affiliate Link पर 50 लोगों ने एक्शन लिया । तो CPA होगा –

    CPA = ( 1000 ÷ 50 ) रुपए

    = 20 रुपए

    इस हिसाब से इस Campaign का CPA यानि कि Cost Per Action 20 रुपए होगा । तो इस तरह आप समझ गए होंगे कि CPA कैसे कैलकुलेट करें ।

    CPC क्या है ?

    CPC का फूल फॉर्म Cost Per Click है । इसका मतलब यह है कि एक Advertiser अपने Publisher को हर क्लिक पर कितने रुपए देता है । CPC को PPC भी कहते हैं जिसका अर्थ Pay Per Click होता है ।

    1. CPC को कैसे Calculate करें ?

    CPC को आसानी से एक फॉर्मूला के माध्यम से Calculate किया जा सकता है । इसको कैलकुलेट करने के लिए –

    CPC = Total Cost Of Clicks ÷ Total No. Of Clicks

    इसे एक उदाहरण की मदद से समझने की कोशिश करें । जैसे कि एक Advertiser किसी Ad ने किसी Ad के लिए कुल 100 रुपए देने पड़े और कुल Clicks 20 आए हैं । तो इस हिसाब से आपका CPC 5 रुपए होगा । जिसमे आप 100 रुपए को 5 Clicks से भाग कर देते हैं जिसके बाद आपका उत्तर आ जाता है ।

    2. CPC कैसे बढ़ाएं ?

    • Ads के लिए सही तरह के Content लिखें जो in depth हों ।
    • अपने वेब पेज के सभी Blocks का इस्तेमाल करें ।
    • पोस्ट कंटेंट में कम से कम 2 Ads जरूर प्लेस करें ।
    • ज्यादातर Text और Image based ads पर फोकस करें ।
    • Long Tail Keywords का इस्तेमाल करें

    RPM क्या है ?

    RPM kya hai

    RPM का फूल फॉर्म Revenue Par Mille है जिसे Revenue Per Thousand Impressions भी कहते हैं । इसे आपके वेबसाइट के कुल earnings को total page views से devide करके , फिर 1000 से गुणा करके निकाला जाता है ।

    1. RPM कैसे Calculate करें ?

    को आप नीचे दिए गए फॉर्मूला से आसानी से calculate कर सकते हैं । RPM को कैलकुलेट करने के लिए –

    RPM = Total Earnings By Page Views ÷ Total No. Of Page Views × 1000

    अब इसे एक उदाहरण के माध्यम से समझें । मान लीजिए कि आपके वेबसाइट के माध्यम से कुल 5,000 रुपए कि Earning हुई है और आपके वेबसाइट पर कुल 25,000 Views आए हैं । इस हिसाब से आपका RPM होगा –

    RPM = ( 5,000 ÷ 25,000 × 1,000 ) रुपए

    = 200 रुपए

    इस तरह से आपका कुल RPM 200 रुपए होगा । आप भी अपना RPM इस फार्मूले की मदद से निकाल सकते हैं ।

    CTR , CPM , CPA , CPC और RPM क्या है – Conclusion

    तो इस तरह आपने जाना कि Common AdSense Terms जोकि CTR , CPM , CPA , CPC और RPM क्या हैं और उन्हें Calculate कैसे करें । हम आशा करते हैं कि अब आपके मन में किसी भी प्रकार का Doubt नहीं होगा । अगर फिर भी आपके मन में किसी भी प्रकार का कोई प्रश्न है तो नीचे कमेंट करके बताएं । हम इसका उत्तर अवश्य देंगे ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Tomy Jackson
    • Website
    • Instagram

    I have always had a passion for writing and hence I ventured into blogging. In addition to writing, I enjoy reading and watching movies. I am inactive on social media so if you like the content then share it as much as possible .

    Related Posts

    Airports & Destinations That Are Only Available Via Private Charter Jets

    18 February 2026

    What Does Earl Grey Tea Taste Like?

    14 February 2026

    Effective Strategies for Enhancing Early Childhood Education

    13 February 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recently Published

    Airports & Destinations That Are Only Available Via Private Charter Jets

    18 February 2026

    What Does Earl Grey Tea Taste Like?

    14 February 2026

    Effective Strategies for Enhancing Early Childhood Education

    13 February 2026

    Why Every Camper Needs an OTF Knife: The Ultimate Outdoor Essential

    10 February 2026
    Load More
    Categories
    • Automotive
    • Business
    • Digital Marketing
    • Education
    • Entertainment
    • Fashion
    • Finance
    • Health
    • Home Improvement
    • Law
    • Lifestyle
    • News
    • Real Estate
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Home
    • About Us
    • Contact us
    • Terms and conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.