How-to-guides

VI Sim का Data कैसे चेक करें ? 5 ways to check Vi data balance

Vi Sim ka data kaise check kare

भारत में वर्तमान में 234.33 million ऐसे लोग हैं जो VI यानि Vodafone Idea Sim का इस्तेमाल करते हैं । यह भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है । ऐसे में अगर आप भी वोडाफोन आइडिया सिम के उपयोगकर्ता हैं तो आपके मन में यह बात अवश्य आया होगा कि इसका Data कैसे चेक करें ? इस आर्टिकल के अंत तक बनें रहें और आपको हर मुमकिन तरीकों के बारे में बताऊंगा जिसकी मदद से आप Vi Sim का Data चेक कर पायेंगे ।

Vi Sim का Data Check करने के कुल 5 तरीके हैं:

  • WhatsApp Chat
  • Vi App
  • USSD Code
  • Online Portal
  • IVR Facility

इन तीनों तरीकों से Vi account balance, plan, and validity आप देख पाएंगे । तो इन तीनों तरीकों के बारे में जानने के लिए आर्टिकल अंत तक पढ़ें ।

1. WhatsApp Chat की मदद से Vi Data चेक करें

वोडाफोन आइडिया अपने यूजर को यह सुविधा देता है कि भी व्हाट्सएप के जरिए भी अपने अकाउंट plans & details की जानकारी ले सकें । आपको इसके लिए Vi के registration portal में रजिस्टर करना होगा जिसके बाद आप व्हाट्सएप चैट को Activate कर सकते हैं ।

अगर आप व्हाट्सएप चैट को एक्टिवेट करना चाहते हैं तो इन steps को follow करें:

1. सबसे पहले myvi.in पर जाएं ।

2. यहां आपको एक बॉक्स मिलेगा जिसमें अपना WhatsApp number डालें ।

3. इसके बाद Check status करें तब आपके नंबर पर एक OTP आएगा ।

4. OTP Number को डालकर verify करें । इसके बाद आप अपने अकाउंट से जुड़े updates प्राप्त कर सकेंगे ।

2. USSD Code की मदद से

किसी भी सिम का डाटा बैलेंस चेक करने का सबसे पुराना तरीका है USSD Code की मदद से । आप Vi Sim का Data भी USSD Code की मदद से भी check कर सकते हैं ।

1. *199# को डायल करने पर आपके सामने ढेरों ऑप्शन खुल कर आ जायेंगे । आप इन्हीं ऑप्शन में से डेटा बैलेंस चेक करने का विकल्प चुन कर बैलेंस देख सकते हैं ।

2. Vodafone Idea data balance को सीधे तौर पर चेक करने के लिए आपको *199*2*1# USSD Code का इस्तेमाल करना होगा । यह Vi का डेटा बैलेंस चेक करने का सीधा तरीका है ।

3. *121# इस USSD Code की मदद से आप वोडाफोन आइडिया का main balance चेक कर सकते हैं ।

4. *199*2*2# USSD Code की मदद से आप अपने वोडफोन आइडिया सिम का 4G Data Balance Check कर सकते हैं ।

तो ये रहे कुछ यूएसएसडी कोड जिनकी मदद से आप अपनी सहूलियत के हिसाब से अपने सिम का Main Balance और Data Balance चेक कर सकते हैं ।

3. Vi Data Balance को App की मदद से check करें

आप अगर चाहें तो App की मदद से भी वोडाफोन आइडिया का डेटा बैलेंस चेक कर सकते हैं । इसके Steps इस प्रकार हैं:

1. सबसे पहले Play Store या Apple App Store से Vi App को डाउनलोड करें ।

2. इसके बाद ऐप में अपने मोबाइल नंबर से login करें ।

3. Login होने के बाद आप आसानी से वोडाफोन आइडिया सिम का Data balance, Talk time balance और अन्य जानकारियां home screen पर देख पाएंगे ।

4. यहां आप Data Balance विकल्प की मदद से डेटा पैक से जुड़ी हर जानकारी देख पाएंगे ।

4. IVR Facility की मदद से

IVR यानि Interactive voice response facility की मदद से भी वोडाफोन आइडिया सिम का डेटा बैलेंस चेक किया जा सकता है । जब आप custom care को कॉल करते हैं और जो automated voice को आप सबसे पहले सुनते हैं वह Interactive voice response यानि IVR का ही नतीजा है । इसकी मदद से Vi का डेटा बैलेंस चेक करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

1. सबसे पहले अपने मोबाइल में dialler app खोलें ।

2. इसके बाद आपको यहां से 199 को डायल करना है ताकि आप 4G Data Balance check कर सकें ।

3. इसके बाद अपनी मनपसंद IVR भाषा आपको चुननी है ।

4. इसके बाद automated voice आपको कुछ विकल्प देगी जिसमें से आपको Data Balance चुनना है ।

5. इसके बाद आप चाहें तो दिए विकल्प के ही माध्यम से customer care executive से बात कर सकते हैं ।

इस तरह आप IVR facility की मदद से भी Vi का data balance check कर सकते हैं ।

5. Online Vi Data Balance check करें

आप Vodafone Idea के official website की भी मदद से डेटा बैलेंस देख सकते हैं । इसके लिए आपको नीचे दिए गए steps को follow करना होगा:

1. सबसे पहले https://www.myvi.in/ पर जाएं ।

2. यहां आपको top right corner में दिए log in ऑप्शन की मदद से लॉगिन करना है ।

3. इसके बाद अपना Vi Mobile Number दर्ज करें ।

4. मोबाइल नंबर इंटर करने के बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा जिसे डालने के बाद आप log in कर सकेंगे ।

5. इसके बाद अब आप अपने अकाउंट का main balance, data balance, validity, plans इत्यादि देख सकेंगे ।

Conclusion

मैने इस आर्टिकल में आपको कुल 5 तरीके बताएं जिसके मदद से आप आसानी से Vi data balance को check कर सकेंगे । ये सभी तरीके tested & tried हैं इसलिए आप निश्चिंत होकर किसी भी तरीके से डेटा बैलेंस चेक कर सकते हैं । मेरे हिसाब से USSD Code और App की मदद से वॉडफोन आइडिया का डेटा बैलेंस चेक करना सबसे आसान तरीका है ।

अब आप कॉमेंट करके बताएं कि आपको सबसे आसान तरीका कौनसा लगा । इसके साथ ही, अगर आर्टिकल में किसी प्रकार की कोई त्रुटी हो या आप अपनी राय/सुझाव देना चाहते हैं तो भी कॉमेंट कर सकते हैं । अगर आर्टिकल हेल्पफुल लगा हो तो इसे शेयर करें ।

Share:

Leave a Reply