Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Listrovert
    • Home
    • News
    • Business
    • Entertainment
    • Fashion
    • Health
    • Education
    • Lifestyle
    • Technology
    • Travel
    • Contact us
    Listrovert
    Home – What is Literary Sources in Hindi – साहित्यिक स्रोत
    Education

    What is Literary Sources in Hindi – साहित्यिक स्रोत

    Tomy JacksonBy Tomy Jackson9 February 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Literary Sources in Hindi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इतिहास के गर्त में काफी कुछ छुपा हुआ है । हम शायद भूतकाल की कई चीजें कभी भी नहीं जान पाएंगे । जितना कुछ भी हमें पता चल सका है वह ज्यादातर प्राचीन ग्रंथों की वजह से संभव हुआ है । कई प्राचीन ग्रंथ या लिखित दस्तावेज ऐसे मिले हैं जो प्राचीन सभ्यता की जानकारी देते हैं । इन्हें ही हम Literary Sources कहते हैं ।

    वर्तमान समय में प्राचीन ग्रंथों, धरोहरों आदि पर विशेष ध्यान इसलिए दिया जा रहा है ताकि इतिहास की बाते हमें पता चल सके । इस आर्टिकल में हम इसी लिटरेरी सोर्स यानि साहित्यिक स्रोत के बारे में विस्तार से समझेंगे । उदाहरण के माध्यम से आप जानेंगे कि लिटरेरी सोर्सेज क्या होते हैं ।

    What are Literary Sources ?

    Literary Sources यानि साहित्यिक स्रोत लिखित रूपों में एकत्रित की गई जानकारी है जो प्राचीन संस्कृति और इतिहास के बारे में जानकारी देती है । प्राचीन समय में हमारे पूर्वज कैसे थे, उनकी बनावट और रहन सहन कैसा था आदि प्रश्नों का उत्तर हमें साहित्यिक स्रोतों की ही मदद से पता चलती हैं ।

    उदाहरण के तौर पर, अगर आप मौर्य साम्राज्य की जानकारी चाहते हैं तो उस काल में लिखी अर्थशास्त्र, इंडिका, मुद्राराक्षस, जैन परिषद्परवणि आदि पढ़ सकते थे । जब इतिहासकार मौर्य साम्राज्य को समझने का प्रयास कर रहे थे तो उन्हें ये ग्रंथ मिले । इन ग्रंथों और अन्य स्रोतों की मदद से हमारे सामने पूरा मौर्य साम्राज्य का इतिहास मौजूद है ।

    ऐसे में अर्थशास्त्र, इंडिका, मुद्राराक्षस, जैन परिषद्परवणि आदि Literary Sources यानि साहित्यिक स्रोत ही हैं । यहां तक कि महाभारत, रामायण, उपनिषद, मनुस्मृति आदि भी साहित्यिक स्रोत ही हैं जिनकी मदद से इतिहास और ऐतिहासिक व्यक्तियों के बारे में काफी कुछ पता चलता है ।

    Types of Literary Sources in Hindi

    Literary Sources को मुख्य रूप से कुल 3 भागों में बांटा गया है । चलिए संक्षेप में उदाहरण के साथ साहित्यिक स्रोत के प्रकार को समझते हैं ।

    1. Religious Literature (धार्मिक साहित्य स्रोत)

    भारत में कई धर्म हैं और उन धर्मों से जुड़ी कई प्राचीन किताबें हैं जिन्हें Religious Literary Sources की कैटेगरी में रखा जाता है । आपने अभी तक जितने भी धार्मिक ग्रंथों जैसे रामायण, महाभारत, गीता, वेद, धर्मशास्त्र, उपवेद, उपनिषद, त्रिपिटक आदि का नाम सुना है, वे सभी इसी श्रेणी में आते हैं ।

    इनमें से सबसे प्रमुख और विश्वसनीय हैं वेद । वेदों की संख्या 4 है:

    • सामवेद
    • ऋग्वेद
    • अथर्ववेद
    • युजुर्वेद

    इनमें भी ऋग्वेद का स्थान सबसे ऊंचा है और साहित्यिक स्रोत की दृष्टि से यह सबसे सहायक भी है । ऋग्वेद वैदिक संस्कृत भजनों का एक प्राचीन भारतीय संग्रह है । ऋग्वेद सबसे पुराना ज्ञात वैदिक संस्कृत ग्रंथ है । इस वेद की मदद से साहित्यकार यह पता लगाने में सफल रहे कि प्राचीन समय में लोगों की धार्मिक भावना या धार्मिक जीवन कैसा था ।

    2. Foreign Account (विदेशी साहित्यिक स्रोत)

    इब्न बतुता, मार्को पोलो, मेगास्थनीज, फायहान, ह्वेन सॉन्ग जैसे प्रसिद्ध प्राचीन यात्रियों के नाम आपने जरूर सुना होगा । ये यात्री अलग अलग देशों से भारत की यात्रा पर आए थे । कई बार यह यात्रा पूर्वनिर्धारित होती थी तो कई बार नहीं । जब इन यात्रियों ने भारत भ्रमण किया तो उन्होंने अपने अनुभव को बकायदे लिखा । उनके द्वारा लिखे उन्हीं ग्रंथों को Foreign Literary Sources कहते हैं ।

    हालांकि ये साहित्यिक स्रोत विदेशियों द्वारा लिखे गए हैं लेकिन इनसे साहित्यकारों को काफी मदद हुई । इससे भारत के प्राचीन धार्मिक, साहित्यिक, सामाजिक परिवेश के बारे में पता चला । भारत के प्राचीन परिवेश को समझने में इससे काफी मदद मिली । कुछ विदेशी साहित्यिक स्रोत हैं:

    • इंडिका
    • ए रिकॉर्ड ऑफ बुडिस्टिक किंगडम
    • ज्योग्राफी ऑफ इंडिया
    • किताब उल हिंद

    3. Secular Sources

    आप Secular का अर्थ तो जानते ही होंगे, धर्मनिरपेक्षता । इसी तरह जब हम बात करते हैं Sscular Literary Sources या Secular Literature की तो इसका अर्थ ऐसे साहित्यिक स्रोत हैं जिनमें धर्म से जुड़ा कोई अंश नहीं मिलता है । ऐसे स्रोत वैज्ञानिक और तथ्यात्मक होते हैं और इनमें मान्यता, आडंबर, धार्मिक सामग्रियों का अभाव होता है ।

    कहा जाता है कि धर्मनिरपेक्ष साहित्य में प्रशासकों और जनता के लिए कर्तव्यों, नियमों और विनियमों की संहिता शामिल है । ऐसे साहित्यिक स्रोत नियमों, कानूनों और सिद्धांतों की बात करते हैं । इसके कुछ उदाहरण आप नीचे पढ़ सकते हैं:

    • अर्थशास्त्र
    • पतंजलि
    • नीतिसार
    • उपनिषद
    • संगम साहित्य

    Importance of Literary Sources

    Importance of Literary Sources समझने से पहले जरूरी है कि आप सबसे पहले समझें कि हैं आखिर इतिहास पढ़ते ही क्यों हैं ? गणित, विज्ञान, संगणक जैसे विषय व्यावहारिक काम में आते हैं लेकिन इतिहास और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों की क्या महत्ता है । इसका साधारण सा उत्तर है कि इतिहास हमें भूत में की गई गलतियां समझाता है और उसे न दोहराने की सीख भी देता है ।

    इसके साथ ही, इतिहास जीवन जीने की शैली से भी हमारा परिचय कराता है । इतिहास हमें हमारी जड़ों से जोड़कर रखता है । इतिहास ही एक मात्र ऐसा विषय है जिसकी मदद से हम अपने अस्तित्व और पूर्वजों को समझ पाते हैं । ऐसे में जरुरी हो जाता है कि ऐतिहासिक और साहित्यिक स्रोतों को संग्रहित किया जाए और उन्हें संरक्षित किया जाए ।

    इससे हम अपने इतिहास और वर्तमान के लिए न सिर्फ सुरक्षित रख पाएंगे बल्कि अपनी गलतियों से सीख भी ले सकेंगे । भारत के परिदृश्य में देखा जाए तो भारत का इतिहास दुनिया का सबसे समृद्ध और विस्तृत इतिहास है । साहित्यिक स्रोत प्राचीन काल के दौरान भारत में जीवन के बारे में सबसे मूल्यवान जानकारी प्रदान करते हैं । वैदिक युग से शुरू होकर भारतीय उपमहाद्वीप के जीवन को मुख्यतः साहित्यिक स्रोतों की ही सहायता से जाना जाता है ।

    • Economics in Hindi
    • Window Shopping Meaning in Hindi
    • Vibes Meaning in Hindi
    • Conspiracy Theory Meaning in Hindi
    • Time Management in Hindi
    • Skill Development in Hindi

    उदाहरण के तौर पर अर्थशास्त्र और नीतिसार जैसे ग्रंथ प्राचीन भारत के आर्थिक और राजनैतिक जीवन पर प्रकाश डालने का काम करते हैं । तो वहीं उपनिषद और वेद भारत के धार्मिक इतिहास पर प्रकाश डालते हैं जिससे हमें अपनी जड़े पता चल पाती हैं । यानि Importance of Literary Sources की सूची काफी लंबी है ।

    Conclusion

    वेद, अर्थशास्त्र, इंडीका, उपनिषद आदि Literary Sources के ही उदाहरण हैं जिनकी मदद से हमें प्राचीन इतिहास की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है । साहित्यिक स्रोतों की मदद से हम जान पाते हैं कि हमारे पूर्वज किस प्रकार का जीवन जीते थे, उनकी आर्थिक, सामाजिक और धार्मिक स्तिथि कैसी थी आदि ।

    उम्मीद है कि आप विस्तार से Literary Sources क्या है, समझ गए होंगे । अगर आपके मन में इस आर्टिकल से सम्बन्धित कोई भी प्रश्न है तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं । इसके साथ ही अगर आपको दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें ।

    Foreign Literary Sources Literary Sources Secular Literature साहित्यिक स्रोत
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Tomy Jackson
    • Website
    • Instagram

    I have always had a passion for writing and hence I ventured into blogging. In addition to writing, I enjoy reading and watching movies. I am inactive on social media so if you like the content then share it as much as possible .

    Related Posts

    How Professional Drain Cleaning Transforms Your Home Environment?

    11 April 2026

    How Plumbers in Atlanta Guarantee Efficient Repairs?

    11 April 2026

    How Emergency Plumbing Services in Phoenix Mitigate Water Damage?

    11 April 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recently Published

    How Professional Drain Cleaning Transforms Your Home Environment?

    11 April 2026

    How Plumbers in Atlanta Guarantee Efficient Repairs?

    11 April 2026

    How Emergency Plumbing Services in Phoenix Mitigate Water Damage?

    11 April 2026

    Professional Repair vs Diy: Factors to Consider for Water Heater Issues

    11 April 2026
    Load More
    Categories
    • Automotive
    • Business
    • Digital Marketing
    • Education
    • Entertainment
    • Fashion
    • Finance
    • Health
    • Home Improvement
    • Law
    • Lifestyle
    • News
    • Real Estate
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Home
    • About Us
    • Contact us
    • Terms and conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.