Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Listrovert
    • Home
    • News
    • Business
    • Entertainment
    • Fashion
    • Health
    • Education
    • Lifestyle
    • Technology
    • Travel
    • Contact us
    Listrovert
    Home – What is tutorial meaning in Hindi – ट्यूटोरियल क्या है ?
    Did you know ?

    What is tutorial meaning in Hindi – ट्यूटोरियल क्या है ?

    Tomy JacksonBy Tomy Jackson9 February 20241 Comment4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    What is tutorial in Hindi with example
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आपने अक्सर YouTube या अन्य online platforms पर Tutorial शब्द सुना होगा । परंतु क्या आपने कभी सोचा है कि इसका अर्थ क्या होता है ? अगर आप एक ट्यूटोरियल बनाना चाहते हैं तो इसे कैसे तैयार कर सकते हैं ? इन सभी प्रश्नों का उत्तर मैं आपको इस आर्टिकल में दूंगा । इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें ।

    ट्यूटोरियल शब्द का चलन YouTube की वजह से ही हुआ है । ज्यादातर Tech और Reviews channels ने इस शब्द का इस्तेमाल किया और विडियोज तैयार किया है । इसके अलावा, ढेरों प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियां भी ट्यूटोरियल्स तैयार करवाती हैं ताकि ग्राहक उनके उत्पाद का इस्तेमाल सही ढंग से कर सकें । इसे कैसे तैयार किया जाता है और इसके क्या फायदे हैं, इसकी जानकारी मैं आपको नीचे दे दे रहा हूं ।

    Tutorial meaning in Hindi with example

    Tutorial का शाब्दिक हिंदी अर्थ प्रशिक्षण होता है । जब किसी व्यक्ति को किसी उत्पाद या सेवा के इस्तेमाल करने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया जाता है तो उस प्रक्रिया को ट्यूटोरियल कहते हैं । ज्यादातर YouTubers किसी उत्पाद का रिव्यू करते समय या किसी function को समझाने के लिए जिस प्रक्रिया का इस्तेमाल करते हैं उसे ट्यूटोरियल कहा जाता है ।

    इसे एक उदाहरण की मदद से समझिए । मान लीजिए कि आप जानना चाहते हैं कि वीडियो को ऑडियो में कैसे convert करें । इसके लिए आप यूट्यूब पर कोई वीडियो देखेंगे या वेबसाइट पर कोई आर्टिकल पढ़ेंगे । वीडियो या ऑडियो को बनाने वाला आपको step by step पूरी प्रक्रिया समझाएगा जिससे कि आप किसी भी वीडियो को ऑडियो में बदल सकते हैं । अब आप ट्यूटोरियल का हिंदी अर्थ समझ गए होंगे और यह ऑनलाइन/ऑफलाइन दोनों माध्यमों से होता है ।

    नीचे मैं एक वीडियो दे रहा हूं जोकि एक tutorial है । इसमें आपको पता चलेगा कि Harry ने एक मिनट में 150 words type करना कैसे सीखा । आपको वीडियो में पूरा ट्यूटोरियल मिलेगा । इस उदाहरण से आप समझ जायेंगे कि ट्यूटोरियल हिंदी अर्थ क्या होता है ।

    Tutorial, workshop और lecture में अंतर

    कई लोग यह भी पूछते हैं कि tutorial, workshop और lecture में क्या difference है । तो चलिए इन तीनों के बीच के अंतर को भी समझ लेते हैं । मैंने आपको ट्यूटोरियल की जानकारी पहले ही दे दी है ।

    1. Workshop – वर्कशॉप एक प्रकार का प्रेजेंटेशन होता है जिसके अंदर एक से ज्यादा लोग शामिल होते हैं । इसकी मदद से किसी व्यक्ति के अंदर कौशल का विकास कराया जाता है या उन्हें किसी विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाती है । इसमें सिखाने और व्यावहारिक जानकारी पर ज्यादा जोर दिया जाता है । इसके साथ ही वर्कशॉप में discussion पर ज्यादा जोर दया जाता है ।

    2. Lecture – Lecture भी एक प्रकार का शिक्षण कार्य ही है जिसमें उन्हीं विद्यार्थियों को शिक्षा या ज्ञान दिया जाता है जो किसी निश्चित पाठ्यक्रम में सम्मिलित होते हैं । लेक्चर में प्रश्न छात्रों से लिए जरूर जाते हैं लेकिन discussion पर कम ही जोर दिया जाता है । इसमें सिर्फ और सिर्फ teacher/presenter ही किसी विषय पर जानकारी देता है इसलिए कम ही लोगों का involvement होता है ।

    ट्यूटोरियल कैसे तैयार करें ?

    अब प्रश्न आता है कि ट्यूटोरियल कैसे तैयार किया जाए जो दर्शकों पर ज्यादा से ज्यादा प्रभाव डाल सके । मैं आपको कुछ tips दे देता हूं जिसकी मदद से आप आसानी से किसी भी प्रकार का tutorial create कर सकते हैं ।

    1. सबसे पहले आप जिस विषय को समझाना चाहते हैं, उसकी पूरी जानकारी इकट्ठी कर लें ।

    2. Tutorial बनाने के लिए जानकारी को उचित मात्रा में तोड़ दें ताकि step by step समझाने में आसानी रहे ।

    3. भाषा को बहुत ही आसान और समझने योग्य रखें ।

    4. तस्वीरों या वीडियो का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करें ।

    5. अगर आप कोई product tutorial बनाना चाहते हैं तो कोशिश करें कि वह उत्पाद आपके पास भी हो ।

    6. फालतू की जानकारी और शब्दों का बिल्कुल इस्तेमाल न करें और to the point जानकारी दें ।

    Conclusion

    मुझे पूरी उम्मीद है कि मैंने आपको Tutorial meaning in Hindi with example समझा दिया है । अगर आपके मन में इस विषय से जुड़े अन्य प्रश्न हैं तो आप कॉमेंट में पूछ सकते हैं । इसके अलावा आप अपनी राय/सुझाव भी दे सकते हैं ।

    • Copywriting क्या है ?
    • Proofreading क्या है ?
    • Case Study क्या है ?
    • Ghostwriting क्या है ?
    • Freelancer क्या है ?

    अगर आपको यह आर्टिकल helpful लगा हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि अन्य लोगों को भी इसके बारे में पता चल सके ।

    Tutorial meaning in Hindi with example ट्यूटोरियल का हिंदी अर्थ
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Tomy Jackson
    • Website
    • Instagram

    I have always had a passion for writing and hence I ventured into blogging. In addition to writing, I enjoy reading and watching movies. I am inactive on social media so if you like the content then share it as much as possible .

    Related Posts

    Tracking Crypto Coin Prices in Real-Time

    28 April 2026

    Crypto SIP Calculator in INR Explained

    28 April 2026

    How Utilizing Ymca Vendors Enhances Community Events 04/27

    27 April 2026

    1 Comment

    1. Kunda Kumar on 22 December 2022 4:55 pm

      I like this this Google

      Reply

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recently Published

    Tracking Crypto Coin Prices in Real-Time

    28 April 2026

    Crypto SIP Calculator in INR Explained

    28 April 2026

    How Utilizing Ymca Vendors Enhances Community Events 04/27

    27 April 2026

    Houston Big Rig Accidents: Legal Steps for Victims and Families

    25 April 2026
    Load More
    Categories
    • Automotive
    • Business
    • Digital Marketing
    • Education
    • Entertainment
    • Fashion
    • Finance
    • Health
    • Home Improvement
    • Law
    • Lifestyle
    • News
    • Real Estate
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Home
    • About Us
    • Contact us
    • Terms and conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.