Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Listrovert
    • Home
    • News
    • Business
    • Entertainment
    • Fashion
    • Health
    • Education
    • Lifestyle
    • Technology
    • Travel
    • Contact us
    Listrovert
    Home – Review Other Devices meaning in hindi – Page 61
    Blogging

    Review Other Devices meaning in hindi

    Tomy JacksonBy Tomy Jackson9 February 2024Updated:9 February 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Review other devices meaning in Hindi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अगर आप Facebook, Instagram, Twitter, Google accounts जैसे अन्य एप्लीकेशंस और टूल्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपने review other devices अवश्य देखा होगा । बताए गए सभी applications या tools में आप सभी जानते हैं कि एक ही समय पर एक से ज्यादा devices की मदद से login किया जा सकता है ।

    मुख्य रूप से Facebook जैसे social media application में आपने रिव्यू अदर डिवाइसेज लिखा हुआ अवश्य देखा होगा जिसमें multi devices login system मौजूद है । परंतु, इसका मतलब क्या होता है यही आज हम review other devices meaning in Hindi के इस आर्टिकल में जानेंगे ।

    Review Other devices meaning in Hindi

    Review other devices की हिंदी मीनिंग है कि अन्य उपकरणों की समीक्षा करें और मुख्य रूप से यह फेसबुक में दिखाई देता है । ऐसा तब लिखा हुआ आता है जब आपने Facebook या अन्य एप्लीकेशंस में 1 से ज्यादा devices की मदद से लॉगिन किया है । ऐसे में, फेसबुक आपको एक तरह से अलर्ट करता है कि अन्य उपकरणों की भी समीक्षा करें कि उन्हें आपने जोड़ा है या नहीं ।

    यह एक तरह से security feature है । उदाहरण के तौर पर, मान लीजिए कि आपके पास एक smartphone और laptop है और आप अक्सर अपने Laptop पर Facebook चलाते हैं । परंतु, आपने एकाध बार अपने स्मार्टफोन में भी same facebook account में login किया तो इससे फेसबुक को ऐसा लगता है कि यह आपके अकाउंट के लिए एक threat हो सकता है ।

    Examples

    एक अन्य उदाहरण से अगर आप इसको समझने की कोशिश करें तो मान लीजिए कि आप Android smartphone user हैं और आपने स्मार्टफोन में google account से लॉगिन किया है । अब आप किसी दोस्त के घर जाते हैं और किसी जरूरी काम के लिए उसके स्मार्टफोन में अपने google account को login करते हैं ।

    ऐसे में, Google तुरंत अलर्ट हो जाता है क्योंकि उसके हिसाब से यह एक security threat या password breach भी हो सकता है । यह एक प्रकार की hacking भी हो सकती है इसलिए आपको आपके Gmail और notification centre में तुरंत मैसेज आता है कि आपका अकाउंट किसी अन्य डिवाइस में भी लॉगिन हुआ है । अगर आप नोटिफिकेशन पर क्लिक करते हैं तो आपके सामने review other devices का ऑप्शन दिखाई देगा ।

    अब हो सकता है कि आपका दोस्त आपके google या facebook account का misuse करे, ऐसे में आप review other devices feature की मदद से अपने डिवाइस के अलावा अन्य सभी डिवाइसेज को log out कर सकते हैं ।

    Facebook में अन्य logged in devices के बारे में कैसे जानें ?

    अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके Facebook account में किन किन devices जैसे smartphones, tablets या desktop से लॉगिन हुआ है तो आप आसानी से ऐसा कर सकते हैं । इसके लिए दिए steps फॉलो करें ।

    • सबसे पहले Facebook App में login करें
    • इसके बाद settings & privacy पर जाएं
    • Settings पर क्लिक करने के बाद आपको Password and security पर क्लिक करना है
    • यहां आपको where you’re logged in का विकल्प दिखाई देगा जिसपर क्लिक करें
    • अब आप यहां उन सभी devices को review कर सकते हैं जो आपके अकाउंट में login की गई थीं

    अगर आप किसी भी logged in device को हटाना चाहते हैं तो आप है डिवाइस के पास दिए विकल्प में log out का विकल्प चुन सकते हैं । अगर आप list किए गए हर डिवाइस को log out करना चाहते हैं तो log out of all sessions कर सकते हैं ।

    आप यही तरीका Google account से other devices को review करके उन्हें log out कर सकते हैं । यह तरीका हर application पर लागू होता है हालांकि आपको थोड़ा बहुत interface के बदलाव मिलेगा ।

    Conclusion on review other devices meaning

    मैंने अपने पिछले आर्टिकल में विस्तारपूर्वक आपको review meaning in Hindi के बारे में जानकारी दी थी । इस आर्टिकल में भी आपने जाना कि review other devices Hindi meaning क्या है । अगर आपको लगता है कि कुछ जानकारी हमसे छूट गई तो हमें कॉमेंट के माध्यम से बताएं और इसके साथ ही अन्य प्रश्न भी आप पूछ सकते हैं ।

    • Book review क्या है और कैसे करें ?
    • An error occured meaning in Hindi
    • 500 error क्या है और कैसे फिक्स करें ?
    • Error 404 क्या है और कैसे फिक्स करें ?
    • Word meaning in Hindi
    • Application in Hindi

    अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई हो तो कृपया इसे शेयर करें ताकि अन्य लोग भी इसके बारे में जानकर हो सकें ।

    Devices meaning in Hindi Review meaning in Hindi Review other devices
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Tomy Jackson
    • Website
    • Instagram

    I have always had a passion for writing and hence I ventured into blogging. In addition to writing, I enjoy reading and watching movies. I am inactive on social media so if you like the content then share it as much as possible .

    Related Posts

    How Deep Conversations Strengthen Senior Bonds

    12 June 2026

    PMP vs Agile Certification for Project Managers: Which One Delivers Better ROI?

    12 June 2026

    8 Things to Know Before Replacing Your Home’s Windows and Doors

    12 June 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recently Published

    Aesthetic and Functional Benefits of Veneers in Sydney

    14 February 2025

    How to Find Genuine Sewing Machine Parts in Brisbane for Repairs?

    14 February 2025

    How a Castle Hill Dentist Can Transform Your Oral Health with Advanced Treatments

    14 February 2025

    What Makes Jute Bags an Eco-Friendly and Durable Shopping Choice?

    14 February 2025
    Load More
    Categories
    • Automotive
    • Business
    • Digital Marketing
    • Education
    • Entertainment
    • Fashion
    • Finance
    • Health
    • Home Improvement
    • Law
    • Lifestyle
    • News
    • Real Estate
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Home
    • About Us
    • Contact us
    • Terms and conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.