Did you know ?

Legal Heir Meaning in Hindi – लीगल हेयर सर्टिफिकेट क्या है ?

Legal Heir Meaning in Hindi

शादी विवाह, संपत्ति, तलाक जैसे विषयों की जब बात आती है तो Legal Heir की भी चर्चा की जाती है । लीगल हेयर कानूनी शब्द है जिसे अक्सर संपत्ति के मामले में इस्तेमाल में लाया जाता है । इससे जुड़े विशेष प्रावधान भी बनाए गए हैं । लेकिन सबसे बड़ा प्रश्न है कि Legal Heir Meaning in Hindi क्या है और इससे जुड़े कानून क्या हैं ?

किसी परिवार में जब मुखिया की अचानक से मृत्यु हो जाती है तो उस परिस्थिति में मुखिया की संपत्ति का हस्तानांतरण आवश्यक हो जाता है । लेकिन यह इतना भी आसान नहीं है जितना कि सुनने में लगता है । बल्कि इसके लिए अलग से कानून बनाए गए हैं जिनका अनुसरण करके ही किसी अन्य को पूरी संपत्ति का उत्तराधिकारी बनाया जा सकता है । आर्टिकल के अंत में कुछ रोचक प्रश्न इस विषय से जोड़े गए हैं जिन्हें आपको जरूर पढ़ना चाहिए ।

Legal Heir Meaning in Hindi

Legal Heir का हिंदी अर्थ कानूनी उत्तराधिकारी होता है । यह कानूनी भाषा का शब्द है जिसका इस्तेमाल किसी ऐसे व्यक्ति की मृत्यु के पश्चात किया जाता है जिसने अपनी संपत्ति का वसीयतनामा नहीं किया था । इस परिस्थिति में संपत्ति के कानूनी उत्तराधिकारी की पहचान करके संपत्ति उसे सौंपी जाती है ।

भारत में कानूनी उत्तराधिकार के नियम Hindu personal law और Muslim Personal Law में अलग अलग हैं । किसी व्यक्ति को कानूनी उत्तराधिकारी घोषित करने के लिए legal heir certificate भी बनवाया जाता है जिसकी जानकारी भी आपको नीचे दी गई है । तो चलिए सबसे पहले देखते हैं कि हिंदू पर्सनल लॉ में legal heir से जुड़ा कानून क्या है ।

Hindu Personal Law के अंतर्गत legal heir

हिंदू पर्सनल लॉ के तहत अगर किसी पुरुष की मृत्यु हो जाती है तो उसकी सारी संपत्ति उसके उत्तराधिकारियों को दी जाती है । ये legal heir इनमें से कोई भी हो सकता है:

  • बेटी
  • बेटा
  • विधवा
  • माता
  • पूर्व मृत पुत्र का पुत्र
  • पूर्व मृत बेटे की बेटी
  • पूर्व मृत पुत्री का पुत्र
  • पूर्व-मृत पुत्र की विधवा
  • पूर्व-मृत पुत्र के पूर्व-मृत पुत्र का पुत्र
  • पूर्व मृत पुत्र के पूर्व मृत पुत्र की पुत्री
  • पूर्व-मृत पुत्र के पूर्व-मृत पुत्र की विधवा

Hindu Succession Act के Class (1) में इन उत्तराधिकारियों की जानकारी दी गई है । इस तरह संपत्ति का legal heir इन्हीं में से कोई हो सकता है । लेकिन कई बार ऐसी परिस्थितियां भी आ जाती हैं कि ऊपर दिए गए व्यक्तियों में से कोई जिंदा नहीं है तो फिर Class (2) के अंतर्गत दिए गए उत्तराधिकारियों को संपत्ति सौंपी जाती है । वे हैं:

  • पिता
  • बेटे की बेटी का बेटा
  • बेटे की बेटी की बेटी
  • भाई
  • बहन
  • बेटी के बेटे का बेटा
  • बेटी के बेटे की बेटी
  • बेटी की बेटी का बेटा
  • बेटी की बेटी की बेटी
  • भतीजा (भाई का बेटा)
  • भांजा (बहन का बेटा)
  • भाई की बेटी
  • भांजी (बहन की बेटी)
  • पिता के पिता
  • पिता की मां
  • पिता की विधवा
  • भाई की विधवा
  • पिता का भाई
  • पिता की बहन
  • नाना
  • मां की मां (नानी)
  • मामा
  • मौसी

तो इस तरह अगर किसी पुरुष हिंदू की मृत्यु बिना वसीयतनामा के होती है तो ऊपर दिए गए संबंधियों को कानूनी तौर पर legal heir माना जा सकता है । ध्यान दें कि उत्तराधिकार के एक क्रम का अनुसरण किया जाता है । यानि सबसे प्रथम में बेटा, बेटी, विधवा, माता, आदि यानि जिस क्रम में पूरी सूची आपको दी गई है, उसी क्रम में कानूनी उत्तराधिकारी की पहचान भी की जाती है ।

लेकिन अगर किसी हिंदू महिला की मृत्यु बिना वसीयतनामा बनाए हो जाती है तो इसके लिए अलग कानून और प्रावधान हैं । इस परिस्थिति में सबसे पहले बेटे, बेटियों, पति और पूर्व मृत बेटे बेटी के पुत्र/पुत्रियों को प्राथमिकता दी जाती है । इसके बाद पति से जुड़े कानूनी उत्तराधिकारियों और माता पिता को प्राथमिकता दी जाती है । फिर पिता से संबंधित कानूनी उत्तराधिकारियों और माता से संबंधित legal heir को सही क्रम में प्राथमिकता देने का प्रावधान है ।

Legal Heir Certificate in Hindi

एक कानूनी उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र सही उत्तराधिकारी की पहचान करता है । जो लोग पूर्व मृत व्यक्ति की संपत्ति प्राप्त करने का दावा करते हैं उनके पास legal heir certificate होना अनिवार्य है । इसका जरूरत क्यों ?

[su_list icon=”icon: check-circle” icon_color=”#36b0e5″ indent=”-1″]

  • मृत व्यक्ति की संपत्ति उसके उत्तराधिकारियों को हस्तांतरित करने के लिए
  • अनुकंपा के आधार पर रोजगार प्राप्त करने के लिए
  • सरकार से भविष्य निधि, ग्रेच्युटी आदि जैसे बकाया प्राप्त करने के लिए
  • बीमा का दावा करने के लिए
  • मृत कर्मचारी की कुटुंब पेंशन स्वीकृत एवं संसाधित करने के लिए
  • मृतक, राज्य या केंद्र सरकार के कर्मचारी का बकाया वेतन प्राप्त करने के लिए
[/su_list]

अगर आप legal heir certificate प्राप्त कारण चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अनिवार्य है:

[su_list icon=”icon: check-circle” icon_color=”#36b0e5″ indent=”-1″]

  • हस्ताक्षरित आवेदन पत्र
  • आवेदक की पहचान / पते का प्रमाण
  • मृतक का पता प्रमाण
  • सभी कानूनी उत्तराधिकारियों के जन्म प्रमाण की तारीख
  • मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • एक स्व-उपक्रम affidavit
[/su_list]

Image source: sscbankgk.in

अगर आप भी हिंदी में कानूनी उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो ऊपर दिए तस्वीर को देख सकते हैं । यह एक legal heir certificate format और example भी है जिससे आपको भी लीगल हेयर सर्टिफिकेट बनाने में सहायता प्राप्त होगी ।

Frequently Asked Questions

अब बारी है Legal Heir Kya Hota Hai से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर की । कानूनी उत्तराधिकार से संबंधित अक्सर इंटरनेट पर प्रश्न पूछे जाते हैं जिन्हें FAQ कहा जाता है, इनका उत्तर आप नीचे पढ़ सकते हैं ।

1. क्या live in relationship में जन्म बच्चा कानूनी उत्तराधिकारी हो सकता है ?

सुप्रीम कोर्ट ने विद्याधारी और सुखराना बाई के एक केस में यह फैसला सुनाया था कि लिव इन रिलेशनशिप में जन्म बच्चा भी legal heir माना जायेगा ।

2. क्या लीगल हेयर सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया जा सकता है ?

आप लीगल हेयर सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन भी दे सकते हैं जिसके लिए आपको अपने जिला के e portal पर जाकर फॉर्म सही सही भर सकते हैं और मांगे गए सभी दस्तावेजों को भी अटैच कर सकते हैं ।

3. Legal Heir Certificate और Succession Certificate में क्या अंतर है ?

Legal heir certificate का उपयोग ग्रेच्युटी, पेंशन, बीमा, पीएफ, सेवानिवृत्ति के दावों आदि के लिए किया जाता है । Succession certificate भारत में न्यायालयों द्वारा ऋण और प्रतिभूतियों को छोड़कर मरने वाले व्यक्ति के कानूनी उत्तराधिकारियों को दिया गया एक प्रमाण पत्र है ।

4. क्या दूसरी पत्नी भी कानूनी उत्तराधिकारी की श्रेणी में आती है ?

Hindu Marriage Act, 1955 के तहत दूसरी पत्नी भी कानूनन एक पत्नी होती है इसलिए उसे भी उत्तराधिकारी माना जाता है । पहली पत्नी की मृत्यु के पश्चात ही दूसरी पत्नी को कानूनी उत्तराधिकारी माना जायेगा ।

Conclusion

Legal Heir Meaning in Hindi के इस आर्टिकल में आपने विस्तार से Legal Heir Kya Hai यानि कानूनी वारिस के बारे में जाना । किसी व्यक्ति के मृत्यु के पश्चात अगर वसीयतनामा नहीं बनाया गया है तो किसे उत्तराधिकारी घोषित किया जाता है, इसकी पूरी जानकारी आपको दी गई है । इसके साथ ही आर्टिकल के अंत में विषय संबंधित रोचक प्रश्नों को भी जोड़ा गया है ।

अगर आपके मन में लीगल हेयर से संबंधित कोई भी प्रश्न है तो आप कॉमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं । आपके प्रश्न का जवाब अवश्य दिया जायेगा । अगर आर्टिकल से आपकी किसी भी प्रकार से मदद हुई हो तो इसे शेयर जरूर करें ।

Share:

Leave a Reply