Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Listrovert
    • Home
    • News
    • Business
    • Entertainment
    • Fashion
    • Health
    • Education
    • Lifestyle
    • Technology
    • Travel
    • Contact us
    Listrovert
    Home – How to Prepare for NAATI CCL Hindi – पूरे अंक लाने की रणनीति
    Education

    How to Prepare for NAATI CCL Hindi – पूरे अंक लाने की रणनीति

    Tomy JacksonBy Tomy Jackson9 February 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    How to prepare for NAATI CCL in Hindi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Australian Permanent Residency में 5 पॉइंट पाने के इच्छुक लोगों को NAATI CCL की तैयारी अच्छे से करनी चाहिए । यह टेस्ट मात्र 20 मिनट का होता है और यह काफी सस्ता भी होता है । ऐसे में आपको अवश्य ही इस टेस्ट की तैयारी करनी चाहिए ताकि ऑस्ट्रेलिया में स्थायी निवास प्राप्त करने की राह आपके लिए आसान हो सके ।

    लेकिन सबसे बड़ा प्रश्न ही यह होता है कि आखिर How to Prepare for NAATI CCL यानि इस टेस्ट की बढ़िया से तैयारी कैसे करें ? आपके इसी प्रश्न का उत्तर हम आपको इस आर्टिकल में देंगे ताकि आप टेस्ट में पूरे अंक प्राप्त कर सकें । इसके साथ ही आपको टेस्ट से जुड़े learning materials और resources की जानकारी भी दी जायेगी ।

    1. अपने दिमाग को तेज बनाएं

    अपने दिमाग को तेज तर्रार बनाने के लिए आपको जो कुछ भी करना पड़े, करें । इससे आपको NAATI CCL Test Crack करने में काफी आसानी होगी । न सिर्फ इस टेस्ट को पूरा करने में बल्कि जीवन में किसी भी टेस्ट या परिस्थिति से पार पाने के लिए तेज तर्रार दिमाग का होना जरुरी है ।

    अपने दिमाग को तेज तर्रार बनाने के लिए आपके पास निम्नलिखित उपाय हैं:

    • स्वस्थ आहार लें
    • कम से कम 7 घंटे की नींद अवश्य लें
    • रोज व्यायाम करें
    • योग करें और प्रतिदिन ध्यान लगाने का अभ्यास करें
    • कभी भी सीखना बंद न करें

    ऊपर दिए स्टेप्स की मदद से आप अपने दिमाग को तेज बना सकते हैं जिससे आपको यह टेस्ट क्लियर करने में काफी आसानी होगी । ज्यादा से ज्यादा शब्दों को सीखने की कोशिश करें, सुनने की क्षमता विकसित करें और अपने दिमाग को ज्यादा से ज्यादा फोकस्ड बनाएं ।

    2. Active Listening का अभ्यास जरूरी

    वर्तमान समय में हमारी सबसे बड़ी समस्या ध्यान से न सुनना ही है । लेकिन अगर आप इसी समस्या के साथ टेस्ट देते हैं तो आपको असफलता ही मिलेगी । ऐसे में आपको Active Listening का अभ्यास करना होगा । एक्टिव लिसनिंग यानि सक्रिय श्रवण जिसमें आप सिर्फ सामने वाले की बात को सुनते ही नहीं, अपितु समझते भी हैं । हमने Listening Skills में इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी है ।

    जब आपका NAATI CCL Test होगा तो आपको ऑडियो भी सुनने के लिए दिया जायेगा और उसपर आधारित प्रश्न पूछे जायेंगे । ऐसे में जरूरी है कि आप अपने सुनने के साथ ही समझने की क्षमता को विकसित करें । सिर्फ सुनें ही नहीं अपितु समझें भी और खुद को उस परिस्थिति या समस्या में रखकर समझने की कोशिश करें ।

    इससे आपको टेस्ट क्रैक करने में काफी आसानी होगी । टेस्ट देते समय आप प्राप्त इनफॉर्मेशन को किस प्रकार व्याख्या करते हैं और उसे अपने हिसान से प्रोसेस करते हैं, यही एक्टिव लिसनिंग होता है । यह आपके टेस्ट के लिए महत्वपूर्ण होता है इसलिए इसका बेहद ध्यान रखें ।

    3. खुद को Grammar और संबंधित त्रुटियों से परिचित कराएं

    NAATI CCL Test Crack करने के लिए आपको व्याकरण संबधित अशुद्धियों पर विशेष ध्यान देना चाहिए । ऐसा इसलिए क्योंकि इस टेस्ट में अगर सही उत्तर पर आपको सकारात्मक अंक प्राप्त होंगे तो गलत उत्तर पर Negative Marking System भी है । ऐसे में जरूरी है कि आप व्याकरण संबंधित अशुद्धियां से बचें ।

    आप Online NAATI CCL Mock देकर अंदाजा लगा सकते हैं कि आपकी कहां गलतियां हो रही हैं । इसके बाद आप उन गलतियों को सुधार भी सकते हैं । कुछ अक्सर होने वाली गलतियां हैं:

    • Grammatical Errors
    • Spelling Mistakes
    • Ommission

    4. बोलने की क्षमता का विकास

    आप कहेंगे कि आख़िर बोलना किसे नहीं आएगा भला ? तो यहां प्रश्न बोलने का बिल्कुल नहीं है । बल्कि यहां प्रश्न है उचित गति से बोलना । न आपको बहुत तेज बोलना है कि सामने वाला व्यक्ति आपका संदेश समझ ही न सके और न ही आपको इतनी धीमी गति से बोलना है कि सामने वाले व्यक्ति की ट्रेन ही छूट जाए । तो ऐसे में आपको एक संतुलित गति से बोलने का अभ्यास करना चाहिए ।

    इसके अलावा, आपने यह भी देखा होगा कि लोग बोलते समय अक्सर कुछ क्षण का विराम लेते हैं । Public Speaking और Storytelling में तो यह आपके लिए सहायक होगा लेकिन NAATI CCL Test देते समय विराम लेना आपके अंक कम कर सकता है ।

    5. Notes बनाने का अभ्यास फिर से शुरू करे

    School या College में पढ़ते समय हम Notetaking का अभ्यास तो करते ही हैं/थे, अब आपको दोबारा से इस अभ्यास को शुरू करना है । इससे आपको NAATI CCL Exam को क्रैक करने में काफी मदद मिलेगी और आप पूरे अंक प्राप्त कर सकेंगे । आपको नोट्स कैसे बनाने हैं ? टीवी, रेडियो या यूट्यूब पर चल रही Audio Clipping को सबसे पहले सुनें और सबसे जरूरी पॉइंट्स को लिखते जाएं ।

    उदाहरण के तौर पर मान लेते हैं कि आप कोई Podcast सुन रहे हैं जिसमें Skill Development के बारे में जानकारी दी जा रही है । तो ऐसे में आप स्किल डेवलपमेंट क्या है, इसके प्रकार, इसके कोर्सेज आदि छोटी बड़ी जानकारियां नोट कर सकते हैं । इससे आप सिर्फ नोट्स की मदद से समझ जायेंगे कि विषय क्या था ।

    NAATI CCL Mock Tests

    NAATI CCL Mock Tests देकर आप इस टेस्ट की तैयारी अच्छे से कर सकते हैं और पूरे 5 अंक प्राप्त कर सकते हैं । इसके लिए आपको बस नीचे दिए साइट्स पर जाना है और अगर रजिस्ट्रेशन की मांग होती है तो उसे पूरा करके टेस्ट देना है । कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट दें ताकि आपको समझ आ सके कि यह टेस्ट कैसे होता है ।

    इन मॉक टेस्ट को देकर आप यह भी पता लगा सकते हैं कि आप किन क्षेत्रों में कमजोर हैं और किन क्षेत्र में मजबूत । मान लेते हैं कि आप Listening Section में खराब प्रदर्शन कर रहे हैं तो ऐसे में आप ज्यादा से ज्यादा Active Listening का अभ्यास कर सकते हैं । इसके अलावा इंटरनेट पर मौजूद Listening Tests दे सकते हैं ।

    • CCL Practice Test
    • Hindi NAATI CCL
    • Free CCL Test

    Conclusion

    अगर आप Australian Permanent Citizenship पाने के इच्छुक हैं तो आपो NAATI CCL में अच्छे अंक लाने होंगे । अच्छे अंक लाने का अर्थ है कि आपको टेस्ट के पूछे गए ज्यादा से ज्यादा प्रश्नों का उत्तर बिल्कुल सही सही देना होगा । इसलिए आपको अपने दिमागी क्षमता का विकास करना चाहिए, Notetaking Skill को बेहतर करना चाहिए और सक्रिय श्रवण का अभ्यास करना चाहिए ।

    • Amazon AWS Course in Hindi
    • Key Skills in Hindi
    • Self Management Skills in Hindi
    • E-learning in Hindi
    • Industrial Training Institute in Hindi
    • Personality Development Course in Hindi

    अगर आपके मन में विषय से संबंधित कोई भी प्रश्न है तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं । साथ ही अगर आपको आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें ।

    NAATI CCL NAATI CCL Australian Permanent Citizenship NAATI CCL Practice Set नाती सीसीएल
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Tomy Jackson
    • Website
    • Instagram

    I have always had a passion for writing and hence I ventured into blogging. In addition to writing, I enjoy reading and watching movies. I am inactive on social media so if you like the content then share it as much as possible .

    Related Posts

    Why Combination Skin Needs a Targeted Facewash

    21 January 2026

    Why Getting a Mattress on Rent Is a Smart Choice for Students and New Residents

    20 January 2026

    How to Improve Speed & Accuracy Using Mock Tests

    13 January 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recently Published

    Why Combination Skin Needs a Targeted Facewash

    21 January 2026

    Why Getting a Mattress on Rent Is a Smart Choice for Students and New Residents

    20 January 2026

    How to Improve Speed & Accuracy Using Mock Tests

    13 January 2026

    Common Plumbing Myths Debunked

    6 January 2026
    Load More
    Categories
    • Automotive
    • Business
    • Digital Marketing
    • Education
    • Entertainment
    • Fashion
    • Finance
    • Health
    • Home Improvement
    • Law
    • Lifestyle
    • News
    • Real Estate
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Home
    • About Us
    • Contact us
    • Terms and conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.