Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Listrovert
    • Home
    • News
    • Business
    • Entertainment
    • Fashion
    • Health
    • Education
    • Lifestyle
    • Technology
    • Travel
    • Contact us
    Listrovert
    Home – 10+ Best Current Affairs Books in Hindi – करेंट अफेयर्स की किताबें
    Did you know ?

    10+ Best Current Affairs Books in Hindi – करेंट अफेयर्स की किताबें

    Tomy JacksonBy Tomy Jackson9 February 2024No Comments10 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Best Current Affairs Books in Hindi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अगर आप किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको Current Affairs Books का महत्व अवश्य पता होगा । शायद ही कोई सरकारी नौकरी की परीक्षा ऐसी होगी जिसमें सामयिकी विषयों से जुड़े प्रश्न न पूछे जाते हों । इसके महत्व को देखते हुए हमने Best Current Affairs Books in Hindi की पूरी लिस्ट तैयार की है ।

    करेंट अफेयर्स बुक्स की जानकारी, online ratings आदि की जानकारी आपको दी जायेगी । इसके साथ ही अगर इन किताबों का पीडीएफ मिलता है तो आपको अवश्य ही प्रदान किया जाएगा । हालांकि आप नीचे दी गई सभी किताबों को offline या online खरीद सकते हैं । खासकर कि Flipkart और Amazon पर ये किताबें आपको अवश्य मिल जायेंगी ।

    Best Current Affairs Books in Hindi

    फिलहाल इस सूची में कुल 10+ Current Affairs books ही जोड़े जाएंगे लेकिन भविष्य में इस सूची में अन्य किताबों को भी शामिल किया जाएगा । तो चलिए देखते हैं कि सबसे बेहतरीन करेंट अफेयर्स की कौन कौन सी किताबें आपके लिए सहायक होंगी ।

    1. Hindi medium Last one-year current affairs

    Image Source: Amazon.in

    अगर आप पिछले एक साल के करेंट अफेयर्स की तैयारी करना चाहते हैं तो इस किताब को खरीद कर जरूर पढ़ें । इस करेंट अफेयर्स किताब की खासियत यह है कि इसमें आपको 1000 TCS Pattern MCQs मिल जाते हैं वो भी detailed explaination के साथ । यानि न सिर्फ आप प्रश्नोत्तरी याद कर रहे होंगे बल्कि उस विषय से संबंधित अन्य जरूरी जानकारियां भी पढ़ रहे होंगे ।

    बात करें अगर पाठक्रम की तो इसके कुछ विषय निम्नलिखित हैं:

    • अवॉर्ड्स और पुरस्कार
    • महत्वपूर्ण नियुक्तियां
    • योजनाएं और नीतियां
    • खेल घटनाक्रम
    • रैंकिंग और सूचनांक
    • पोर्टल और ऐप्स

    इनके अलावा अन्य कई विषयों पर आपको विस्तृत रूप से सभी प्रश्नों के उत्तर मिलेंगे जिन्हें आप प्रैक्टिस कर सकते हैं । करेंट अफेयर्स को आप एक समय बाद जनरल नॉलेज की तरह भी पढ़ सकते हैं और इससे आपको फायदा अवश्य होगा । इस किताब को आप अमेजन पर सर्च करके खरीद सकते हैं ।

    2. Quarterly Current Affairs 2022

    अगर आप प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आपको यह अवश्य पता होगा कि पिछले एक साल तक के करेंट अफेयर्स पूछे जाते हैं । इसकी तैयारी के लिए आप Quarterly Current Affairs Book 2022 को खरीद कर पढ़ सकते हैं जो हर 3 महीने का सामयिकी पब्लिश करता है । आप पूरे वर्ष के करेंट अफेयर्स की तैयारी करने के लिए इसके हर वॉल्यूम को खरीद कर पढ़ सकते हैं ।

    इस किताब के कुछ plus points हैं:

    • इसमें आपको mind maps, SWOT Analysis, Emerging Trends, Quote आदि मिल जाते हैं
    • किताब का structure और presentation आकर्षक है
    • बड़ी संख्या में करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर को कवर किया गया है
    • देश विदेश के ज्वलंत मुद्दों पर लेख/निबंध

    अगर आप Best Current Affairs Books की तलाश में हैं तो इस किताब को अवश्य खरीद कर पढ़ें । पढ़ाई करने का भी मजा तभी आता है जब अध्ययन सामग्री रोचक और आकर्षक हो । और आपकी यह मांग को Disha Publication की यह किताब पूरी करती है । किताब को आप Amazon, Flipkart से कम दाम में खरीद सकते हैं ।

    3. The Yearly Current Affairs 2022

    Disha Publication की ही अगली पुस्तक का नाम The Yearly Current Affairs 2022 है जिसकी तस्वीर आप ऊपर देख पा रहे होंगे । Best Current Affairs books की लिस्ट में इसलिए इसे रखा गया है क्योंकि इसे पढ़ने वालों ने किताब को काफी पसंद किया है । किताब के ऑनलाइन रिव्यूज और रेटिंग्स काफी अच्छी हैं । किताब में वर्ष 2022 की उन सभी घटनाओं को कवर किया गया है जो परीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं ।

    • प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स कितने महीने का आता है ?

    Disha Publication के किताबों की अच्छी बात यह है कि इनमें mind maps और Exclusive Essays जरूर मिलते हैं । इससे करेंट अफेयर्स जैसे उबाऊ विषय (व्यक्तिगत राय) को भी पढ़ने में मजा आता है । किताब के कुछ कंटेंट इस प्रकार हैं:

    • SWOT Analysis
    • Mind Maps
    • Cause & Effect
    • A Snapshot
    • Glimpse of 2021
    • Things in News

    ऐसे ही अन्य कई कैटेगरी में वर्ष 2022 और वर्ष 2021 के करेंट अफेयर्स को बांटा गया है । आपको किताब आसानी से ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म्स पर मिल जायेगी जिसे आप खरीद कर जरूर पढ़ें । किताब को ऑनलाइन 4.2/5 की स्टार रेटिंग मिली है ।

    4. Current Affairs Yearly 2022 Hindi

    Best Current Affairs Books की लिस्ट में अगला नाम अरिहंत पब्लिकेशन की किताब Current Affairs Yearly 2022 Hindi का है । प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को Arihant और Lucent पब्लिकेशन की किताबों का महत्व पता है । अरिहंत की जनरल नॉलेज और सामयिकी की किताबें अगर आप पूरी पढ़ लें तो आप किसी भी परीक्षा के जनरल नॉलेज सेक्शन को आसानी से क्लियर कर पाएंगे ।

    बात करें अगर किताब के कंटेंट की तो इसमें आपको निम्नलिखित विषयों पर जानकारी मिलेगी:

    • राष्ट्रीय परिदृश्य
    • अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य
    • राज्य परिदृश्य
    • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
    • स्वास्थ्य एवं पोषण
    • रक्षा एवं प्रतिरक्षा

    इसके अलावा अन्य भी विषय हैं जिनसे संबंधित करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर आपको किताब में आसानी से मिल जायेगा । किताब के अंत में 400+ current shooters भी दिए गए हैं । किताब में वर्ष 2022 की सभी छोटी बड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है जो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं । सिर्फ वर्ष 2022 ही नहीं बल्कि वर्ष 2021 की भी महत्वपूर्ण घटनाओं का एक snapshop आपको किताब में मिल जाता है । किताब Amazon पर उपलब्ध है ।

    5. Drishti Current Affairs Yearly- 2022

    प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को Drishti IAS के बारे में पता होगा । व्यक्तिगत रूप से यह मेरा सबसे पसंदीदा तैयारी कराने वाला प्लेटफॉर्म है जहां से कोई भी व्यक्ति विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकता है । इसी संस्थान की ही किताब Drishti Current Affairs Yearly- 2022 को आप पढ़कर सामयिकी की अच्छी तैयारी कर सकते हैं ।

    किताब का कुछ पाठक्रम इस प्रकार हैं:

    • संवैधानिक एवं प्रशासनिक घटनाक्रम
    • आर्थिक घटनाएं
    • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
    • पर्यावरण पारिस्थितिक एवं भूगोल
    • सुरक्षा
    • रिपोर्ट एवं सूचकांक

    आप ऊपर तस्वीर में देख सकते हैं कि किस प्रकार से किताब में करेंट अफेयर्स को प्रेजेंट किया गया है । जिस भी विषय या प्रश्न को उठाया गया है, उसकी पूरी विस्तृत जानकारी आपको दे दी गई है । Best current affairs books की सूची में आप इसे शामिल जरूर करें। किताब आप अमेजन से खरीद कर पढ़ सकते हैं ।

    6. Current Affairs Varshikank (Yearly) 2021-2022

    Best Current Affairs Books की सूची में अगला नाम SPEEDY Publication की किताब Current Affairs Varshikank ( Yearly ) 2021-2022 है जिसे ऑनलाइन अच्छे रेटिंग्स & रिव्यूज मिले हैं । यह पुस्तक वर्ष 2022 की सभी महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर करता है । ये घटनाएं हैं:

    • ऑस्कर अवॉर्ड्स
    • पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 2022
    • मिस वर्ल्ड 2022
    • केंद्रीय बजट 2022 – 2023
    • आर्थिक समीक्षा
    • मोबाइल ऐप एवं वेब पोर्टल
    • सैन्य अभ्यास
    • सम्मेलन समारोह

    अन्य कई विषयों के भी महत्वपूर्ण प्रश्नों को किताब में जोड़ा गया है । राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, पुरस्कार, सम्मान और खेल संबंधी महत्वपूर्ण समसामयिक घटनाओं का विस्तृत वर्णन आपको किताब में मिलता है । किताब में online liner MCQs दिए गए हैं जो परीक्षा की तैयारी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हैं ।

    7. Vision IAS Current Affairs 2022

    अगर आप कुछ समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे होंगे तो आपने अवश्य ही Vision IAS के बारे में सुना होगा । इसी संस्था की किताब को Best current affairs books में शामिल किया गया है जिसे आपको खरीदकर जरूर पढ़ना चाहिए । हालांकि यह किताब अंग्रेजी भाषा में है लेकिन आपको क्रमवार ढंग से हर महीने की महत्वपूर्ण घटनाओं के प्रश्नोत्तर आसानी से मिल जाते हैं ।

    आपको काफी कम दाम में यह किताब ऑनलाइन मिल जायेगी जिसे खरीदकर आप हर महीने के करेंट अफेयर्स की तैयारी कर सकते हैं । किताब में शामिल प्रश्नों और उनके explanation को परीक्षा के हिसांसे रखा गया है ताकि आपको तैयारी करने में सहूलियत मिले । यह किताब hard cover binding भी मिलती है । किताब अमेजन पर उपलब्ध है जहां से आप इसे खरीद सकते हैं ।

    8. समसामयिकी ब्रह्मास्त्र

    Best current affairs books की सूची में Current Affairs-2021-22 Brahmastra का नाम शामिल है । इसमें सितंबर 2021 से लेकर अभी तक के सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर आसानी से मिल जाते हैं जिसकी तैयारी आप कर सकते हैं । अगर आप समसामयिकी घटनाओं का विषयवार परिक्षापयोगी संकलन एवं संभावित वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर की तलाश में हैं तो किताब जरूर पढ़ें ।

    समसामयिकी ब्रह्मास्त्र के 2 Volume रिलीज किए गए हैं जिनमें आपको करेंट अफेयर्स के वस्तुनिष्ठ प्रश्न मिल जाते हैं । परीक्षा के लिहाज से केवल महत्वपूर्ण प्रश्नों को किताब में जोड़ा गया है ताकि आपकी तैयारी सुचारू रूप से और सटीक हो सके । किताब को आप अमेजन से खरीद कर पढ़ सकते हैं ।

    9. प्रतियोगिता दर्पण 2022

    प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे ज्यादातर छात्रों का सबसे पसंदीदा सामायिक किताब प्रतियोगिता दर्पण है । यहां तक कि जो परीक्षाओं में टॉप करते हैं और बड़े बड़े पदों पर नौकरी लेते हैं, वे भी प्रतियोगिता दर्पण को पढ़ने की सलाह देते हैं । प्रतियोगिता दर्पण मासिक और वार्षिक समसामयिकी प्रश्नोत्तरी को पब्लिश करता है जिसकी मदद से आप किसी भी परीक्षा के current affairs section को आसानी से क्लियर कर पाते हैं ।

    प्रतियोगिता दर्पण 2022 में भी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेलकूद, आर्थिक, राजनीतिक, सैन्य, पर्यावरण, जैव विविधता एवं खेल संबंधित महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया गया है । पुस्तक में नवीनतम घटनाओं और आंकड़ों को रखा गया है ताकि आपको परीक्षा में किसी भी प्रकार की समस्या न हो । चाहे आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हों, आपके लिए यह किताब सहायक साबित होगी ।

    किताब आपको online shopping platforms पर और किताब की दुकानों पर आसानी से मिल जायेगी । आप मासिक समसामयिकी लेकर भी पढ़ाई कर सकते हैं ।

    10. Eduteria Current Affairs Book 2022

    Best Current Affairs books की सूची की अंतिम किताब का नाम Eduteria Current Affairs 2022 है जो हिंदी भाषा में फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है । किताब को फ्लिपकार्ट पर 4.4/5 की स्टार रेटिंग मिली है । लेखपाल, UPPSC, SSC, Railway, Banking जैसे तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यह पुस्तक काफी सहायक है । अगर आप रेलवे की तैयारी कर रहे हैं तो इसमें रेलवे स्पेशल करेंट भी दिया गया है ।

    किताब में कुल 150 पृष्ठ हैं और किताब में पब्लिश सभी जानकारियां बड़े ही रोचक तरीके से रिप्रेजेंट की गई हैं । किताब में आपको mind maps भी मिल जाते हैं जिससे तैयारी में आसानी रहती है । खेल, शिक्षा, राजनीति, सिनेमा, साहित्य, पदोन्नति जैसे कई विषयों पर किताब में समसामयिकी प्रश्नोत्तरी उपलब्ध है ।

    Best Current Affairs Books – Conclusion

    Best Current Affairs Books in Hindi की इस लिस्ट में मैंने 10 सबसे महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स बुक्स की जानकारी दी है । इनकी मदद से आप अपने परीक्षा की तैयारी को ज्यादा बेहतर कर सकते हैं और किसी भी परीक्षा में आए current affairs questions का आसानी से जवाब दे सकते हैं । हालांकि किसी भी किताब का पीडीएफ safe & secure तरीके से उपलब्ध नहीं करवा सकता । लेकिन आप Best Telegram books channel जरूर ज्वाइन करें ।

    • Best Biography Books in Hindi
    • Best Autobiography Books in Hindi
    • Best Yoga books in Hindi
    • Best Business Books in Hindi
    • Best motivational books in Hindi
    • Best Maths books in Hindi
    • Best Law Books in Hindi
    • Best Human Psychology Books in Hindi
    • Best romantic novels in Hindi
    • Best Share Market Books in Hindi
    • Best Poetry books in Hindi

    आर्टिकल में दिए बुक चैनल्स को ज्वाइन करके आप search box से करेंट अफेयर्स की किताबें खोज सकते हैं । इसके बाद current affairs books pdf को आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे । अगर आपके मन में अन्य कोई प्रश्न है तो नीचे कमेंट करके जरूर बताएं । आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर करें ।

    Current affairs books करेंट अफेयर्स 2022 करेंट अफेयर्स की किताबें हिंदी करेंट अफेयर्स बुक्स
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Tomy Jackson
    • Website
    • Instagram

    I have always had a passion for writing and hence I ventured into blogging. In addition to writing, I enjoy reading and watching movies. I am inactive on social media so if you like the content then share it as much as possible .

    Related Posts

    Why Combination Skin Needs a Targeted Facewash

    21 January 2026

    Why Getting a Mattress on Rent Is a Smart Choice for Students and New Residents

    20 January 2026

    How to Improve Speed & Accuracy Using Mock Tests

    13 January 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recently Published

    Why Combination Skin Needs a Targeted Facewash

    21 January 2026

    Why Getting a Mattress on Rent Is a Smart Choice for Students and New Residents

    20 January 2026

    How to Improve Speed & Accuracy Using Mock Tests

    13 January 2026

    Common Plumbing Myths Debunked

    6 January 2026
    Load More
    Categories
    • Automotive
    • Business
    • Digital Marketing
    • Education
    • Entertainment
    • Fashion
    • Finance
    • Health
    • Home Improvement
    • Law
    • Lifestyle
    • News
    • Real Estate
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Home
    • About Us
    • Contact us
    • Terms and conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.