Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Listrovert
    • Home
    • News
    • Business
    • Entertainment
    • Fashion
    • Health
    • Education
    • Lifestyle
    • Technology
    • Travel
    • Contact us
    Listrovert
    Home – Widget Meaning in Hindi – विजेट क्या होते हैं ?
    Technology

    Widget Meaning in Hindi – विजेट क्या होते हैं ?

    Tomy JacksonBy Tomy Jackson9 February 2024Updated:9 February 2024No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Widget Meaning in Hindi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आप दिन भर न जाने कितने ही वेबसाइट ब्राउज करते होंगे । आपने उन वेबसाइट या स्मार्टफोन के होमस्क्रीन में अवश्य ही Contact Forms, Search Bar, Calender, Author Box आदि देखा होगा । इन्हें ही Widget कहा जाता है । इनकी मदद से किसी वेबसाइट या ऐप में ज्यादा फीचर्स जोड़ने में मदद मिलती है ।

    इसके अलावा विजेट किसी वेबसाइट के Navigation System और User Interface को भी बेहतर करते हैं । इस लेख में आप विस्तार से जानेंगे कि Widget Meaning in Hindi क्या है और इन्हें क्यों इस्तेमाल में लाया जाता है । साथ ही आपको कुछ सबसे बेस्ट विजेट की जानकारी भी दी जायेगी ।

    Widget क्या होते हैं ?

    सरल शब्दों में कहें तो Widget किसी भी ऐप, वेबसाइट, स्मार्टफोन में लगाया गया टूल है । इसकी मदद से फीचर्स को बढ़ाने के साथ ही यूजर इंटरफेस को भी रोचक बनाया जाता है । इसके अलावा यह वेबसाइट/ऐप के navigation system को बेहतर करने में भी मदद करता है ।

    अगर आप एक Smartphone user हैं तो आप इस टर्म को ज्यादा बेहतर ढंग से समझ सकते हैं । आपके स्मार्टफोन के Homepage पर कई सारी चीजें डिस्प्ले होती हैं । उनमें से सबसे पहले आपको Weather Information, Google Search और Time & Date दिखाई देता होगा । ज्यादातर स्मार्टफोन के होम इंटरफेस पर ये टूल्स दिए जाते हैं ।

    इन्हें ही तकनीक की भाषा में Widgets कहा जाता है । जरूरी नहीं कि इनका इस्तेमाल सिर्फ और सिर्फ स्मार्टफोन में ही हो । इन्हें वेबसाइट और एप्लीकेशन के अंदर भी इस्तेमाल किया जाता है । उ1दाहरण के तौर पर जब आप इस पोस्ट को आखिरी तक पढ़ेंगे तो आपको Bluehost Hosting का एक बैनर दिखाई देगा । यह भी एक विजेट ही है जिसकी मदद से आप होस्टिंग खरीद सकते हैं ।

    Importance of Widget in Hindi

    पहले के मुताबिक अब Widget कम लोकप्रिय हैं लेकिन इनकी महत्ता अभी घटी नहीं है । Home Screen Customisation की बात हो या वेबसाइट/ऐप पर Theme Customisation की बात, इनका हर जगह महत्व है । सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें बड़ी ही आसानी से Access किया जा सकता है ।

    आप अपने स्मार्टफोन के Home Screen से बड़े ही आसानी से इसे एक्सेस कर सकते हैं । तो वहीं किसी ऐप या वेबसाइट के Home पर ही ये मौजूद होते हैं इसलिए इन्हें आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है । इसके फायदे इस प्रकार हैं:

    • इन्हें आसानी से Access किया जा सकता है ।
    • Home Screen या Homepage पर जोड़ना बहुत आसान है ।
    • स्मार्टफोन में यह बैटरी की बचत करता है ।
    • जरूरतों के हिसाब से इसे कस्टमाइज किया जा सकता है ।
    • इसकी मदद से ढेर सारे ऐप्स को एक ही जगह से एक्सेस किया जा सकता है ।
    • ये समय के साथ अपने आप अपडेट हो जाते हैं ।
    • उत्पादकता बढ़ाने में सहायक होते हैं और समय की बचत करते हैं
    • इनमें अंकित जानकारी आसानी से पढ़ी जा सकती है ।

    Types of Widget in Hindi

    Widget के कुल 3 प्रकार होते हैं Informative, Collection और Control । चलिए इन तीनों के बारे में संक्षेप में समझते हैं ।

    1. Informative Widget

    ज्यादातर मामलों में Informative Widget का इस्तेमाल ही किया जाता है । ये एक खास क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्शाते हैं । इसके अलावा दिखाई जा रही जानकारियां समय समय पर अपडेट भी होती रहती हैं ताकि आपसे कोई जानकारी छूट न जाए ।

    उदाहरण के तौर पर आप Clock Widget को ले सकते हैं । यह आपके देश और क्षेत्र के हिसाब से आपको accurate time दिखाता है । बस आपको अपना time zone सेलेक्ट करना है और अपना exact location information प्रदान करना है । इसके बाद आपको सही दिन, तारीख और समय की जानकारी दिखाई जाती है ।

    2. Collection Widget

    दूसरे स्थान पर Collection Widget आते हैं जिनका इस्तेमाल आप किसी एक सॉफ्टवेयर से संबंधित ढेरों जानकारियां देखने के लिए करते हैं । उदाहरण के तौर पर आप WhatsApp Widget को ले सकते हैं जिसकी मदद से आप व्हाट्सएप पर आए सभी मैसेज को बड़ी ही आसानी से देख सकते हैं ।

    उसी प्रकार Gmail Widget की मदद से आप अपने जीमेल अकाउंट पर प्राप्त हुए सभी ईमेल्स को बड़ी ही आसानी से देख सकते हैं । आप चाहें तो न सिर्फ जानकारियों को पढ़ सकते हैं बल्कि उनसे पूर्वनिर्धारित रूप से इंटरैक्ट भी कर सकते हैं ।

    3. Control Widget

    Control Widget वे विजेट होते हैं जिनकी मदद से आप किसी खास एप्लीकेशन को बिना खोले ऑपरेट कर सकते हैं । उदाहरण के तौर पर आप Spotify Music विजेट को ले सकते हैं । इसे आसानी से आप अपने Home Screen पर एंबेड कर सकते हैं ।

    ठीक इसी तरह Calculator Widget की मदद से आप बिना कैलकुलेटर ऐप को खोले आसानी से बेसिक कैलकुलेशन कर सकते हैं । ऐसे ही कई विजेट हैं जिनका इस्तेमाल आप कंट्रोल विजेट के रूप में आप कर सकते हैं ।

    Best Android Widgets in Hindi

    अगर आप एक Android Smartphone User हैं तो आपको कुछ बेहतरीन Android Widget के बारे में पता होना चाहिए । नीचे कुछ लोकप्रिय एंड्रॉयड विजेट की जानकारी दी गई है जिन्हें आप अपने होम स्क्रीन पर जोड़ सकते हैं ।

    1. Weather Widget

    चाहे आप MIUI Operating System का इस्तेमाल करते हों या OxygenOS का, आप आसानी से अपने स्मार्टफोन के Home Screen पर मौसम के विजेट को जोड़ सकते हैं । आपको अलग से कुछ भी डाउनलोड करने और रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं है । आपको बस अपने होम स्क्रीन पर देर तक टैप करना है ।

    इसके बाद आपको नीचे Widget का विकल्प दिखाई देगा । इस विकल्प पर क्लिक करके आप आसानी से Customised Weather विजेट को जोड़ सकते हैं । इसके अलावा आप चाहें तो AccuWeather और Overdrop जैसे ऐप डाउनलोड करके इनका विजेट इस्तेमाल कर सकते हैं ।

    2. Notes Widget

    अगर आपको जरूरी चीजें अक्सर नोट करने की आदत है तो आपके लिए Notes Widget बहुत जरूरी है । स्मार्टफोन यूजर्स के मोबाइल में Notes App अवश्य होता है । चाहे आप Evernote ऐप का इस्तेमाल कर रहे हों या Google Keep का, आप सभी नोट्स ऐप का विजेट इस्तेमाल कर सकते हैं ।

    अगर आप Inbuilt Notes Widget का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो प्ले स्टोर से Evernote या ColorNote ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं ।

    3. Digital WellBeing

    Redmi Users अपने होम स्क्रीन पर Digital WellBeing Widget इस्तेमाल कर सकते हैं । वर्तमान दौर में हमारा favourite passtime मोबाइल ही है । लेकिन क्या हो अगर आपको इसकी लत लग रही हो ? क्या हो अगर आप किसी ऐप को जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हों ?

    अगर समय की बर्बादी को रोकना चाहते हैं और अपनी उत्पादकता बढ़ाना चाहते हैं तो यह विजेट आपके काम की चीज है । इस आप बड़ी ही आसानी से अपने होम पेज पर जोड़ सकते हैं ओ आपको Daily App Usage की जानकारी देगा । आपने कितने घंटे किस ऐप को चलाया है, इसकी पूरी जानकारी आपको दी जाती है । इससे आप ऐप समय को सही से मैनेज कर पाते हैं ।

    4. Music Widget

    अगर आप Relax होने और बेहतर महसूस करने के लिए गाने सुनते हैं तो आपके होम स्क्रीन पर Music Widget अवश्य होना चाहिए । इस विजेट की मदद से आप बिना म्यूजिक ऐप को खोले गाना बजा सकते हैं, गाना बदल सकते हैं आदि ।

    • Stats for Nerds in YouTube
    • Evaluation Meaning in Hindi
    • What is Media in Hindi
    • What is Extension in Hindi
    • Google Workspace क्या है
    • Google Word Coach क्या है
    • Google Form in Hindi
    • Google Input Tools in Hindi

    आप अपने मोबाइल में inbuilt music widget का इस्तेमाल करें । इसके अलावा आप प्लेस्टोर से Spotify और Gaana ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं । डाउनलोड करने के बाद आप इनके विजेट भी इस्तेमाल कर सकते हैं ।

    5. Search Widget

    हमारे मन में न जाने कितनी सारी चीजें चलती रहती हैं । न जाने कितना ही प्रश्न रोजाना हमारे दिमाग में घूमते रहते हैं । अगर आपको उन प्रश्नों का हल चाहिए तो वर्तमान समय में Google बाबा की ही मदद ली जाती है । लेकिन अगर आप बार बार ऐप खोलने और फिर सर्च बॉक्स में अपनी Query इंटर करने से बचना चाहते हैं तो Search Widget का इस्तेमाल कर सकते हैं ।

    इसके लिए आपको अलग से कुछ भी डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी । अगर आपके स्मार्टफोन में Google या Chrome App है तो आप इसके विजेट को होम स्क्रीन पर जोड़ सकते हैं । आपको बस अपने मोबाइल के होम स्क्रीन पर long tap करना है और फिर Google Search Widget को खोजकर जोड़ देना है ।

    Conclusion

    Widget आपके स्मार्टफोन/ऐप/वेबसाइट में नए फीचर्स जोड़ने के साथ ही इनफॉर्मेशन को easily accessible बनाते हैं । अगर आप अपना समय और स्मार्टफोन की बैटरी बचाना चाहते हैं तो विजेट का इस्तेमाल जरूर करें ।

    उम्मीद है कि आपको Widget meaning in Hindi से संबंधित सारी जानकारियां समझ आई होंगी । अगर आपके मन में इस विषय से संबंधित कोई भी प्रश्न है तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं । इसके साथ ही आर्टिकल शेयर जरूर करें ।

    Best Widgets Widget meaning in Hindi Widgets विजेट अर्थ विजेट क्या होता है
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Tomy Jackson
    • Website
    • Instagram

    I have always had a passion for writing and hence I ventured into blogging. In addition to writing, I enjoy reading and watching movies. I am inactive on social media so if you like the content then share it as much as possible .

    Related Posts

    How Professional Drain Cleaning Transforms Your Home Environment?

    11 April 2026

    How Plumbers in Atlanta Guarantee Efficient Repairs?

    11 April 2026

    How Emergency Plumbing Services in Phoenix Mitigate Water Damage?

    11 April 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recently Published

    How Professional Drain Cleaning Transforms Your Home Environment?

    11 April 2026

    How Plumbers in Atlanta Guarantee Efficient Repairs?

    11 April 2026

    How Emergency Plumbing Services in Phoenix Mitigate Water Damage?

    11 April 2026

    Professional Repair vs Diy: Factors to Consider for Water Heater Issues

    11 April 2026
    Load More
    Categories
    • Automotive
    • Business
    • Digital Marketing
    • Education
    • Entertainment
    • Fashion
    • Finance
    • Health
    • Home Improvement
    • Law
    • Lifestyle
    • News
    • Real Estate
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Home
    • About Us
    • Contact us
    • Terms and conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.