एक लेखक या छात्र के तौर पर अगर हमें कहानियां लिखना होती हैं तो सबसे बड़ी समस्या विषयों की आती है । कहानी लेखन के लिए हमारे पास अक्सर विषयों की कमी पड़ जाती है । कई बार हमें ऐसा भी लगता है कि जैसे दुनिया के सभी विषयों पर लिखा जा चुका है इसलिए हम निराश हो जाते हैं । इसलिए इस आर्टिकल के माध्यम से आपको 150+ Hindi Story Writing Topics दिया जायेगा ।
आर्टिकल में आपको जितने भी कहानी लेखन विषय मिलेंगे वे Mystery, Thriller, Romance, Science Fiction, Comedy आदि कहानी शैलियों के होंगे । आप अपनी रुचि के हिसाब से किसी भी genre के विषय को उठा कर कहानी लिख सकते हैं । Hindi Story Writing Topics सूची के अंत में मैं आपको कहानी लेखन के कुछ Tips भी बताऊंगा ।
कहानी लेखन (Story Writing) क्या है ?
कहानी गद्य लेखन की एक कला है जिसमें जीवन की किसी सच्ची घटना या कल्पना की गई घटना का रोचक वर्णन होता है । मन में उपजे विचारों और भावों का सही ढंग से प्रस्तुतिकरण ही कहानी कहलाता है । उदाहरण के तौर पर पूस की रात, मंत्र, दिल्ली में एक मौत आदि कहानियां ही हैं ।
कहानी के कुछ तत्व होते हैं जिनका ध्यान रखा जाना चाहिए:
- कथावस्तु
- पात्र
- चरित्र चित्रण
- कठोपकथन एवं संवाद
- देशकाल एवं वातावरण
- भाषा शैली
- उद्देश्य
मैने नीचे आपको जितने भी Story Writing Topics in Hindi उसमें जरूरी है कि आप ऊपर दिए गए कहानी तत्वों को शामिल करें । एक साथ सभी तत्वों को शामिल करना अनिवार्य नहीं है, महत्वपूर्ण यह है कि आप किस प्रकार की कहानी लिख रहे हों ।
Hindi Story Writing Topics
आपको Hindi Story Writing Topics की सूची में से जो भी विषय पसंद आए, उन्हें आप अपने कॉपी में नोट कर लें । इसके बाद आप अपने imagination power और creativity की मदद से एक बेहतरीन कहानी लिख पाएंगे ।
Serial Number | Story Writing Topics |
---|---|
1. | अपने बचपन के सभी रोचक दोस्तों के बारे में कहानी लिखें |
2. | अंधी सरकार विषय पर एक रोचक कहानी लिखें |
3. | एक ऐसे गांव की कहानी लिखें जहां जाने के बाद वापस लौटना नामुमकिन है |
5. | रोबोट से जुड़ी एक रोचक कहानी लिखें |
6. | लालच बुरी बला है मुहावरे पर एक कहानी लिखें |
7. | दो जुड़वा बच्चों की कहानी लिखें जो एक दूसरे से पूरी तरह जुड़े हों |
8. | जंगल में चुनाव विषय पर कहानी लिखें |
9. | पबजी गेम पर आधारित कहानी लिखें |
10. | ऐसी लड़की की कहानी लिखें जिसके द्वारा देखे गए सभी सपने सच होते हों |
11. | अपने गांव से जुड़ी किसी रोचक घटना पर कहानी लिखें |
12. | अंधविश्वास को आधार बनाकर कहानी लिखें |
13. | एक ऐसे वैज्ञानिक प्रयोग के बारे में कहानी लिखें जो असफल हो गया हो |
14. | फर्श से अर्श तक विषय पर कोई रोचक कहानी लिखें |
15. | अपने उस दोस्त के बारे में लिखें जो सिर्फ आपको सपने में दिखाई देता हो |
16. | ऐसी जादुई दवा के बारे में लिखें जिसे खाकर व्यक्ति की लंबाई बढ़ने लगती है |
17. | बेरोजगारी को विषय बनाकर कहानी लिखें |
18. | किसी स्कूली छात्रा की आत्महत्या पर कहानी लिखें |
19. | पुलिस और चोर विषय पर कहानी लिखें |
20. | भारत की किसी दर्दनाक घटना को केंद्र में रखकर कहानी लिखें |
21. | भारत की राजनीति पर व्यंग करते हुए कहानी लिखें |
22. | अपने प्रिय राजनेता से संबंधित कोई कहानी लिखें |
23. | आप जीवन में क्या और क्यों करना चाहते हैं पर कहानी लिखें |
24. | दहेज विषय पर आलोचनापूर्ण कहानी लिखें |
25. | नासा वैज्ञानिकों द्वारा छुपाए गए राज विषय पर कहानी लिखें |
26. | एक ऐसी दुनिया के बारे में लिखें जहां मांसाहार पशु पक्षी मनुष्यों को खरीदकर खाते हैं |
27. | अगर मेरी डायरी बोलती होती विषय पर कोई रोचक कहानी लिखें |
28. | बनारस शहर को केंद्र में रखकर कहानी लिखें |
29. | बाल श्रम को केंद्र में रखकर कहानी लिखें |
30. | अपने प्रिय मित्र के बारे में कहानी लिखें |
31. | भारतीय सैनिकों के शौर्य विषय पर कहानी लिखें |
32. | एक ऐसे द्वीप के बारे में लिखें जहां जाकर लोग बूढ़े होने लगते हैं |
33. | एक युद्ध को केंद्र में रखकर कहानी लिखें |
34. | एक मानसिक रोगी के बारे में कहानी लिखें |
35. | भारतीय शादियों और पश्चिमी देशों की शादियों के बीच अंतर स्थापित करते हुए हंसाने वाली कहानी लिखें |
36. | रूस और यूक्रेन युद्ध पर कहानी लिखें |
37. | मानव सभ्यता के उत्पत्ति पर एक रोचक कहानी लिखें |
38. | अपने गांव के बरगद के बारे में लिखें जिसने हजारों वर्षों से उस गांव की महत्वपूर्ण घटनाएं देखी हैं |
39. | इतिहास के किसी ऐसे योद्धा पर कहानी लिखें जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हों |
40. | एक ऐसे अनुसंधान केंद्र के बारे में लिखें जहां गैरकानूनी शोध होता हो |
41. | कच्ची उम्र का प्यार विषय पर कहानी लिखें |
42. | अपने पसंदीदा फिल्म के बारे में कहानी लिखें |
43. | एक ऐसे बच्चे की कहानी लिखें जिसे मोबाइल की लत लग गई हो |
44. | भविष्य के उस समय के बारे में लिखें जब दुनिया के मात्र कुछ ही हिस्सों में पानी बचा है |
45. | भारत दुनिया का सुपरपावर विषय पर कहानी लिखें |
46. | किसी व्यक्ति के आत्महत्या पर कहानी लिखें |
47. | ऐसे जज की कहानी लिखें जो अपने ही दो बेटों की आपस में विवाद को कोर्ट में सुलझाने के लिए मजबूर हो |
48. | आप और आपके दोस्तों ने एक ऐसी दुनिया की खोज की जिसके बारे में कोई नहीं जानता विषय पर कहानी लिखें |
49. | किसी रोचक भारतीय कानून पर कहानी लिखें |
50. | पानी के महत्व पर कहानी लिखें |
51. | एक आदिवासी लड़की की कहानी लिखें जो तमाम मुश्किलों के बाद भी आईएएस बन पाई |
52. | एक ऐसी प्रेम कहानी लिखें जिसमें दोनों प्रेमी अंधे हों |
53. | किसी रोचक ट्रेन के सफर पर कहानी लिखें |
54. | किसी भारतीय सुपरहीरो पर कहानी लिखें |
55. | भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी कोई कहानी लिखें |
56. | दुनिया के किसी शीर्ष कंपनी के काले कारनामों पर रिसर्च करके कहानी लिखें |
57. | लालच बुरी बला है विषय पर कहानी लिखें |
58. | अंधों में काना राजा विषय पर कहानी लिखें |
59. | आस्तीन का सांप विषय पर कहानी लिखें |
60. | एक मोबाइल गेम पर कहानी लिखें जिसमें हारने पर व्यक्ति गेम का एक हिस्सा बन जाता है |
61. | एक दुर्घटना के बारे में लिखें जिसमें सम्मिलित सभी व्यक्तियों की याददाश्त चली जाती है |
62. | भारतीय वनों पर आधारित एक रोचक कहानी लिखें |
63. | अभ्यास सफलता की कुंजी है विषय पर कहानी लिखें |
64. | परीक्षा की तैयारी विषय पर कहानी लिखें |
65. | आतंकवाद विषय पर कहानी लिखें |
66. | भारत के खुफिया मिशन पर कहानी लिखें |
67. | किसी शहर में खो जाने पर कहानी लिखें |
68. | आलस्य विषय पर कहानी लिखें |
69. | एक ऐसे शहर की कहानी लिखें जहां रोज बच्चे गायब हो जाते हैं |
70. | अपने जीवन की किसी भयावह दुर्घटना पर कहानी लिखें |
71. | देशप्रेम पर कहानी लिखें |
72. | नक्सलवाद से संबंधित कहानी लिखें |
73. | जातिवाद पर कहानी लिखें |
74. | किसी रोचक पर्वतीय यात्रा पर कहानी लिखें |
75. | स्कूली शिक्षा की कमियों को कहानी के माध्यम से उजागर करें |
76. | सर्वधर्म समभाव पर कहानी लिखें |
77. | मंगल मिशन पर कोई काल्पनिक कहानी लिखें |
78. | एक ऐसे ग्रह की कहानी लिखें जहां पृथ्वी जैसा ही जीवन हो |
79. | अपनी कमियों और खूबियों पर कहानी लिखें |
80. | किसी विश्वयुद्ध की कल्पना करते हुए कहानी लिखें |
81. | भिखारी और भीख मांगने की प्रवृति पर कहानी लिखें |
82. | किसी बिजनेसमैन की सफलता पर कहानी लिखें |
83. | केदारनाथ यात्रा पर कहानी लिखें |
84. | किसी भूतिया घर की कहानी लिखें |
85. | रामनवमी पर कहानी लिखें |
86. | भारत: 100 साल बाद पर एक कहानी लिखें |
87. | महंगाई और राजनीति पर तंज कसते हुए कहानी लिखें |
88. | किसी ऐसे राजनेता पर लघुकथा लिखें जिसे आप नापसंद करते हों |
89. | यदि आप प्रधानमंत्री होते तो विषय पर कहानी लिखें |
90. | ऐसी प्रेम कहानी लिखें जिसका अंत सुखांत है या दुखांत यह पता लगाना मुश्किल हो जाए |
91. | महिला सशक्तिकरण पर कहानी लिखें |
92. | अगर आप भविष्य देख पाते विषय पर कहानी लिखें |
93. | एक ऐसे लड़के की कहानी लिखें जो किसी को छूकर उसकी मृत्यु का अंदाजा लगा लेता हो |
94. | रामायण को केंद्र में रखकर कल्पनात्मक कहानी लिखें |
95. | कश्मीर पर अनुसंधान करके कहानी लिखें |
96. | उपभोक्तावाद और बाजारवाद पर कड़ा प्रहार करते हुए कहानी लिखें |
97. | किसी समाजसेवी संस्था के साथ जुड़कर कार्य करने के अपने अनुभव पर कहानी लिखें |
98. | किसी शायर की कहानी लिखें |
99. | अपनी मां पर कहानी लिखें |
100. | एक लड़की की कहानी लिखें जो अपने खिलौने को लेकर काफी जुनूनी हो |
101. | किसी वाद्य यंत्र के इतिहास की कहानी लिखें |
102. | अपने गांव या घर के बुजुर्गों से बात करके उनके जीवन के किसी रोचक घटना पर कहानी लिखें |
103. | नाच न आवे, आंगन टेढ़ा मुहावरे पर कोई कहानी लिखें |
104. | किसी विद्यालय पर रोचक कहानी लिखें |
105. | भारत की सब्जियों और गांवों को साथ में केंद्रित करके कहानी लिखें |
106. | किसी अंधे व्यक्ति की कहानी लिखें |
107. | अपने उस शिक्षक की कहानी लिखें जो आपको सबसे ज्यादा पसंद हो |
108. | किसी ऐसे स्थान की कहानी लिखें जिसे आपके अलावा कोई भी नहीं जानता |
109. | हजारों सालों से खंडहर इमारत पर कहानी लिखें |
110. | भूत प्रेत और भगवान विषय पर कहानी लिखें |
111. | तीन दोस्तों की कहानी लिखें जो अंधे, लंगड़े और बहरे हैं |
112. | किसी ऐसे व्यक्ति पर कहानी लिखें जिसे देखकर आपको कुछ कुछ होता है |
113. | कानून व्यवस्था पर कहानी लिखें |
114. | भारतीय सेना के किसी खुफिया ऑपरेशन पर कहानी लिखें |
114. | स्वर्ग और नर्क विषय पर कहानी लिखें |
115. | भारत में सिनेमा विषय पर कहानी लिखें |
116. | किसी भयानक दंगे पर कहानी लिखें |
117. | किसी विधवा औरत पर कहानी लिखें |
118. | बाल विवाह पर कहानी लिखें |
119. | अपनी पत्नी/जीवन साथी पर कहानी लिखें |
120. | अपने प्रिय मित्र पर कहानी लिखें |
121. | ऐसे समय की कल्पना करके कहानी लिखें जब लोगों को ऑक्सीजन खरीदना पड़ रहा हो |
122. | पृथ्वी के प्रलय पर कहानी लिखें |
123. | एक घड़ी को केंद्र में रखकर कहानी लिखें जो समय में किसी को आगे या पीछे ले जाने की क्षमता रखती हो |
124. | आपका भविष्य आपसे मिलने आया है विषय पर कल्पना करके कहानी लिखें |
125. | सफलता पाने पर कोई प्रेरक कहानी लिखें |
126. | किसी राजा की कहानी लिखें जो अपनी प्रजा को भक्षण करता हो |
127. | किसी दंपति के बीच के प्रेम पर कहानी लिखें |
128. | माता पुत्र के प्रेम पर कहानी लिखें |
129. | धार्मिक सद्भाव पर कहानी लिखें |
130. | किसी गांव में लगातार हो रही मौतों की जाँच पड़ताल पर कहानी लिखें |
131. | आप एक वकील हैं और आपके सामने चोरी का अजीबोगरीब केस आया हो पर कहानी लिखें |
132. | एक ऐसे कोर्ट केस की कहानी लिखें जिसमें सच और झूठ में अंतर लगाना नामुमकिन सा है |
133. | कोयला खदानों से जुड़ा कोई कहानी लिखें |
134. | किसी बेरोजगार पर कहानी लिखें |
135 | टेक्नोलॉजी के बुरे प्रभाव विषय पर एक रोचक कहानी लिखें |
136. | भारत के किसी अंतरिक्ष मिशन पर कहानी लिखें |
137. | परिवार में बंटवारा विषय पर कहानी लिखें |
138. | गांवों और शहरों को तौलते हुए कोई कहानी लिखें |
139. | एक ऐसे बच्चे की कहानी लिखें जो में में गुम हो गया हो |
140. | एक वैज्ञानिक शोध के बारे में लिखें जिसकी वजह से दुनिया बर्बाद हो जायेगी |
141. | किसी नरभक्षी व्यक्ति की कहानी लिखें |
142. | किसी आत्मा और जीवित व्यक्ति के बीच के प्रेम पर कहानी लिखें |
143. | अपने पसंदीदा भोजन पर कहानी लिखें |
144. | अगर आप एक गायक होते विषय पर कहानी लिखें |
145. | किसी दर्दनाक बलात्कार पर कहानी लिखें |
146. | किसी कलाकार/नायिका/गायिका पर कहानी लिखें |
147. | किसी व्यवसाय की सफलता पर कहानी लिखें |
148. | अपनी प्रेम कहानी लिखें |
149. | आप अपने जीवन में क्या करना चाहते हैं विषय पर कहानी लिखें |
150 | ग्रामीण जीवन पर कहानी लिखें |
यह सूची आने वाले समय में और बड़ी होती जायेगी, इसमें मैं अन्य Story writing topics in Hindi को जोड़ता रहूंगा । अगर आपके पास कहानी लेखन के बेहतरीन विषय हैं तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं । अगर आप इनमें से किसी भी विषय पर कहानी लिखकर पब्लिश करते हैं तो उसका लिंक पर कमेंट बॉक्स में छोड़ दें । उसे अवश्य अप्रूव कर दिया जायेगा ताकि अन्य पाठक भी आपकी रचना को पढ़ सकें ।
कहानी कैसे लिखें ?
कहानी लिखने के लिए जरूरी है कि सबसे पहले आप ज्यादा से ज्यादा पढ़ें । दूसरे लेखकों को पढ़ने से आपके पास ढेर सारे नए विचार आएंगे और आप एक बेहतर लेखक बन सकेंगे । नीचे दिए story writing tips को आप फॉलो कर सकते हैं:
- ज्यादा से ज्यादा दूसरे लेखकों को पढ़ें
- पाठक की भावनाओं के साथ खेलें
- ज्यादा भूमिका बांधने पर ध्यान न दें
- किसी भी घटना, चरित्र चित्रण को लंबा न खींचें
- कहानी की शब्द सीमा, अंत आदि के बारे में बिना सोचे बस लिखते जाएं
- मुहावरों, लोकोक्तियों का अवश्य प्रयोग करें
- कहानी की शुरुआत ऐसी लिखें जो पाठक को बांधे
- कहानी के अंत को हमेशा अच्छा बनाने की कोशिश न करें
- कहानी का अंत कुछ ऐसा होना चाहिए जिसके बारे में पाठक अंदाजा न लगा सके
- जब कहानी लिखने की तीव्र इच्छा हो, तभी लिखने बैठ जाएं
- खुद पर कहानी लिखने या पूरा करने के लिए दबाव न डालें
इस तरह आप ऊपर दिए गए story writing topics in Hindi को ध्यान में रखकर एक अच्छी कहानी लिख सकते हैं । ऐसा नहीं है कि ये सभी टिप्स और कहानी लेखन विषय सिर्फ लेखकों या बड़े लोगों के लिए है । बल्कि किसी भी कक्षा का छात्र इन टिप्स और टॉपिक्स की मदद से कहानी लिख सकता है ।
अगर आप ढेर सारी कहानियां, उपन्यास, लघुकथाएं, पौराणिक कथाएं, बाल कथाएं इत्यादि पढ़ना चाहते हैं तो Gadyakosh पर जरूर जाएं । यहां आपको हजारों कहानियां, उपन्यास आदि मिल जायेंगी जिन्हें पढ़कर आप प्रेरणा ले सकते हैं । इसके साथ ही अगर आप अपनी कहानियो को ऑनलाइन प्रकाशित करने हेतु एक अच्छा सा प्लेटफॉर्म तलाश रहे हैं तो Pratilipi एक बार जरूर ट्राई करें
Conclusion On Hindi Story Writing Topics
Hindi Story Writing Topics के इस आर्टिकल में आपने विस्तार से जाना कि कहानी लेखन क्या है, इसके प्रमुख तत्व क्या हैं और कहानी लेखन के विषय कौन कौन से हैं । इसके बाद मैंने आपको story writing tips in Hindi की भी जानकारी दी है जिसकी मदद से आप एक बेहतरीन कहानी लिख सकते हैं ।
- Letter Writing in Hindi
- Application in Hindi
- Diary कैसे लिखें ?
- How to write online in Hindi
- Earn money writing in Hindi
- Project File कैसे बनाएं ?
- How to write a book in Hindi
- How to read a book in Hindi
- Best Hindi Novels
- Book Review in Hindi
- Romantic Novels in Hindi
- Literature Review कैसे लिखें ?
- Case Study कैसे लिखें ?
अगर आपके मन में Hindi Story Writing Topics से संबंधित अन्य कोई भी प्रश्न हो तो नीचे कमेंट करके आप पूछ सकते हैं । आपको आर्टिकल कैसा लगा नीचे कमेंट करके बताएं । आर्टिकल पसंद आया हो तो शेयर करें ।