Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Listrovert
    • Home
    • News
    • Business
    • Entertainment
    • Fashion
    • Health
    • Education
    • Lifestyle
    • Technology
    • Travel
    • Contact us
    Listrovert
    Home – Designation Meaning in Hindi – डिजिग्नेशन में क्या लिखें
    Did you know ?

    Designation Meaning in Hindi – डिजिग्नेशन में क्या लिखें

    Tomy JacksonBy Tomy Jackson9 February 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Designation meaning in Hindi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आपने अक्सर Designation के बारे में पढ़ा या सुना होगा । अक्सर रिज्यूमे और अन्य जरूरी दस्तावेजों में डिजिग्नेशन लिखा हुआ होता है । लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शब्द का अर्थ क्या है, इसे क्यों इस्तेमाल में लाया जाता है ? यह job role से कैसे अलग है ? और अंत में रिज्यूमे में इसे कैसे लिखना चाहिए ?

    इन सभी प्रश्नों का उत्तर आपको आर्टिकल में दिया जायेगा । कई बार परीक्षा का फॉर्म भरते समय, नौकरी के लिए अप्लाई करते समय या किसी को पत्र लिखते समय भी डिजिग्नेशन शब्द का इस्तेमाल किया जाता है । यह किसी व्यक्ति के विशेषज्ञता और अनुभव को दर्शाने का कार्य करता है ।

    Designation Meaning in Hindi

    Designation को हिंदी में पदनाम कहा जाता है । इसका उपयोग तब किया जाता है जब किसी व्यक्ति को पदवी, उपाधि या पदनाम दिया जाता है । व्यक्ति के अनुभव, विशेषज्ञता और किसी विशेष कार्य के लिए नियुक्ति देने पर डिजिग्नेशन दिया जाता है । उदाहरण के तौर पर शिक्षक एक पदनाम है ।

    इसे आसान उदाहरण से समझें । मान लेते हैं कि कोई मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है जिसमें कई लोग अलग अलग स्तर पर काम करते हैं । अब जो भी व्यक्ति management के सभी कार्यों को देखता होगा उसे हम पदनाम यानि designation देंगे मैनेजर का । इसी तरह से Human Resource Manager, Chartered Accountant, Company Secretary इत्यादि भी डिजिग्नेशन ही हैं ।

    Designation में क्या भरना चाहिए ?

    अक्सर इंटरनेट पर यह प्रश्न पूछा जाता है कि Designation कॉलम के अंदर क्या भरा जाना चाहिए ? इसके लिए आप सबसे पहली स्तिथि और नियुक्ति पर ध्यान दें । अगर आप किसी स्कूल में एक शिक्षक हैं तो आपका डिजिग्नेशन शिक्षक यानि Teacher का होगा । उसी तरह अगर आप किसी हॉस्पिटल में नर्स हैं तो आप Certified Nursing Assistant भर सकती हैं ।

    सबसे ज्यादा प्रश्न छात्रों की तरफ से होता है कि उन्हें पदनाम में क्या भरना चाहिए । अगर आप एक छात्र हैं और आपसे पदनाम पूछा जाए या भरने के लिए कहा जाए तो आपको छात्र (Student) ही भरना चाहिए । उसी प्रकार आपके कॉलेज/स्कूल के प्रिंसिपल पदनाम में Principal लिखेंगे । आपको जो भी ओहदा या स्थान किसी कंपनी या संस्था में दया गया है, वहीं आपका Designation है । उम्मीद है आप समझ गए होंगे कि Designation me kya likhe ।

    Job Role vs Designation in Hindi

    आप में से कई लोग इस confusion में होंगे कि डिजिग्नेशन जॉब रोल से कैसे अलग है ? चलिए नीचे दिए टेबल की मदद एल्स इन दोनों के बीच के अंतर को समझते हैं ।

    Job RoleDesignation
    1. Job Role के लिए लगातार कुछ नया सीखना या नए पद पर जाना आवश्यक नहीं 1. सतत शिक्षा पाठ्यक्रमों के माध्यम से आपको पदनाम बनाए रखने चाहिए
    2. Job role किसी कंपनी या संगठन में किसी के स्तर और स्थिति का वर्णन करते हैं2. पदनाम यानि Designation उस विशेषज्ञता और योग्यता को संदर्भित करते हैं जिसे एक व्यक्ति को कुछ कार्यों को पूरा करना चाहिए
    3. Job role को प्राप्त करने के लिए शायद ही कभी अतिरिक्त शिक्षा की आवश्यकता होती है3. पदनामों के लिए आमतौर पर अतिरिक्त शिक्षा और परीक्षण की आवश्यकता होती है
    4. आप किसी भी राज्य या देश में जॉब रोल का उपयोग कर सकते हैं4. आप हर राज्य में अपने पद का उपयोग तब तक नहीं कर सकते जब तक कि आप उस राज्य में प्रमाणित या लाइसेंस प्राप्त न हों

    Resume में डिजिग्नेशन कैसे लिखें ?

    अगर Resume में designation लिखने की जरूर पड़ती है तो आपको निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान देना चाहिए:

    • सबसे पहले कंपनी में अपनी स्थिति का सही से जायजा लें ।
    • डिजिग्नेशन लिखने के बाद उसके नीचे अपना पूरा नाम लिखें ।
    • आप अपने पदनाम की विस्तारपूर्वक जानकारी भी जरूर लिखें । इसमें आप अपना अनुभव, कार्य वर्ष इत्यादि जोड़ सकते हैं ।
    • अगर आप एक से ज्यादा पदों पर हैं तो उन्हें भी लिख सकते हैं । इसके साथ ही सर्टिफिकेट्स की भी जानकारी अवश्य दें ।
    • कभी भी गलत पदनाम न लिखें ।
    • अगर आप किसी कंपनी में Sales Manager हैं तो Manager या Marketing Executive न लिखें ।

    रिज्यूमे पर ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें: Professional Resume कैसे बनाएं ?

    Example of Designations

    आप नीचे दिए कुछ उदाहरणों को देखकर समझ सकते हैं कि डिजिग्नेशन कैसे लिखा जाना चाहिए । इसका सही तरीका कुछ इस प्रकार होता है:

    • Avinash Sharma, Chartered Financial Analyst (CFA), Bengaluru
    • Rajat Tiwari, Certified Supply Chain Professional (CSCP), New Delhi
    • Sima Seth, Certified Personal Trainer, Varanasi
    • Aakriti Maurya, Project Manager, Agra
    • Ankit Singh, Marketing Communications Manager, Ranchi
    • Ravi Raghav, Heavy Equipment Operator, Kolkata
    • Prem Malhotra, Customer Care Associate, Mumbai

    आप हिंदी में भी चाहें तो पदनाम लिख सकते हैं । लेकिन ज्यादातर अंग्रेजी भाषा में ही designation लिखा जाता है । इससे संबंधित जानकारी:

    • BPO की पूरी जानकारी

    Frequently Asked Questions

    Designation meaning in Hindi से जुड़े कुछ अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं । उन सभी प्रश्नों का उत्तर मैंने आपको नीचे दे दिया है । आप भी कोई प्रश्न पूछ सकते हैं जिसका उत्तर आर्टिकल में न दिया गया हो ।

    1. Designation address meaning in Hindi क्या है ?

    Designation Address का अर्थ होता है पदनाम का पता । अगर कोई व्यक्ति शिक्षक है और उसका पता लालपुर, रांची है यानि लालपुर रांची डिजिग्नेशन एड्रेस कहलाएगा । अगर फॉर्म भरते समय डिजिग्नेशन एड्रेस पूछे तो व्यक्ति को अपना पता भर देना चाहिए ।

    2. Father designation meaning in Hindi क्या है ?

    Father Designation का अर्थ होता है कि व्यक्ति के पिताजी का पदनाम क्या है । मान लीजिए कि आपके पिताजी किसी कंपनी में Certified Public Accountant हैं तो फादर डिजिग्नेशन में आपको सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंटेंट ही भरना चाहिए ।

    3. Self-designation meaning in Hindi क्या है ?

    Self Designation का अर्थ होता है अपने लिए या अपनों के लिए लिया गया पदनाम । जब आप खुद से ही खुद को कोई पदनाम या किसी अपने को पदनाम देते हैं तो वहां सेल्फ डिजिग्नेशन होता है ।

    4. डिजिग्नेशन का क्या मतलब होता है ?

    डिजिग्नेशन का मतलब होता है पद या पदनाम । आप किसी कंपनी या संस्था में किस स्थिति में हैं या आपका कंपनी में ओहदा क्या है वहीं आपका डिजिग्नेशन होता है । अक्सर रिज्यूमे और इंटरव्यू में इस शब्द का प्रयोग किया जाता है । शिक्षक, वित्तीय विश्लेषक, छात्र इसके कुछ उदाहरण हैं ।

    5. पदनाम क्या होता है ?

    पदनाम किसी भी व्यक्ति का किसी संस्था या कंपनी में पद या ओहदा होता है । जब किसी पद पर किसी की नियुक्ति होती है तो उस व्यक्ति के साथ तुरंत एक पदनाम जुड़ जाता है । उदाहरण के तौर पर डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर एक पदनाम है ।

    Conclusion

    Designation meaning in Hindi के इस आर्टिकल में आपने जाना कि डिजिग्नेशन यानि पदनाम क्या होता है और इसे क्यों लिखा जाता है । इसके अलावा छात्रों को पदनाम में क्या लिखना चाहिए, रिज्यूमे में इसे कैसे जोड़ें आदि कई प्रश्नों का उत्तर मैंने आपको दे दिया है ।

    • Field of study meaning in Hindi
    • Creative Writing क्या होता है ?
    • Deemed University meaning in Hindi
    • Appearing student meaning in Hindi
    • Data Roaming meaning in Hindi
    • Desktop site meaning in Hindi
    • Invalid login credentials meaning in Hindi
    • Reporting Time meaning in Hindi
    • Spam report meaning in Hindi
    • Key Skills Meaning in Hindi
    • Skill Development in Hindi

    अगर आपके मन में अन्य प्रश्न हैं तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं । आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें ।

    Designation in cv Designation meaning in Hindi डिजिग्नेशन क्या होता है पदनाम क्या है
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Tomy Jackson
    • Website
    • Instagram

    I have always had a passion for writing and hence I ventured into blogging. In addition to writing, I enjoy reading and watching movies. I am inactive on social media so if you like the content then share it as much as possible .

    Related Posts

    Best Time of Year to Go on a Dolphin Cruise

    3 February 2026

    Hormone Imbalance and Its Impact on Sexual Wellness

    28 January 2026

    Modern Hiring Practices for Today’s Competitive Workforce

    25 January 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recently Published

    Best Time of Year to Go on a Dolphin Cruise

    3 February 2026

    Hormone Imbalance and Its Impact on Sexual Wellness

    28 January 2026

    Modern Hiring Practices for Today’s Competitive Workforce

    25 January 2026

    Unlock TikTok monetization: actionable pathways to start earning

    24 January 2026
    Load More
    Categories
    • Automotive
    • Business
    • Digital Marketing
    • Education
    • Entertainment
    • Fashion
    • Finance
    • Health
    • Home Improvement
    • Law
    • Lifestyle
    • News
    • Real Estate
    • Social Media
    • Technology
    • Travel
    • Home
    • About Us
    • Contact us
    • Terms and conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.